Border

फोटो: Times Now

सर्दी के बीच पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ बढ़ी, धारा 144 लागू

सर्दियों के बढ़ने के बीच राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ की आशंकाएं बढ़ने लगी है। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर जिलों में सुरक्षा कड़ी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डर के आसपास के इलाकों में धारा 144 भी लागू की गई है। भारत पाक सीमा के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में ये आदेश लागू हुए है, जो आगामी फरवरी 6 तक के लिए लागू रहेगी। 

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: border clash, India-Pakistan Border, Border Dispute

Courtesy: TV 9 Hindi

India china border

फ़ोटो: Outlook india

सीमा विवाद पर तनाव कम करने हेतु भारत व चीन के बीच अप्रैल 9 को हो सकती है 11वे दौर की वार्ता

भारत व चीन की सीमा पर बने तनाव के मद्देनजर अब अप्रैल 9 के दिन दोनों देशों के बीच 11वे दौर की सैन्य वार्ता हो सकती है। लद्दाख के गोगरा, हॉट स्प्रिंग और डेपसांग क्षेत्र से सेनाओं के बीच बने तनाव को कम करने के लिए यह वार्ता कमांडर स्तर की ही होगी। बता दें कि सीमा को लेकर यह तनाव बीते साल भर से चल रहा है व कई विवादित क्षेत्रों को लेकर दोनों देश के बीच हल निकाला भी जा चुका है।

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 10:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, meeting, border clash

Courtesy: Live hindustan

India-China Border Clash

फोटोः ViewsWeek

सिक्किम- नकुला में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सैनिको ने किया विफल

भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच जनवरी 23 को हुई झड़प में भारतीय जवानों ने फिर एक बार चीन की साज़िश विफल कर दी और चीनी सैनिको को खदेड़ दिया। दरअसल, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने सिक्किम के नकुला से बॉर्डर में घुसने का प्रयास किया, जिन्हे सीमा पर तैनात भारतीय जवानो ने तुरंत रोक दिया। झड़प में चार भारतीय जवान घायल हुए वहीं चीन के 20 जवान घायल हुए जिसके बाद उनको लौटना पड़ा।

सोम, 25 जनवरी 2021 - 01:07 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: India-China Border, People's Liberation Army, border clash

Courtesy: Amarujala News

Nepal's Prime Minister KP Sharma Oli

फोटो: The Statesman

नेपाल की ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहा है चीन, प्रधान मंत्री ओली ने साधी चुप्पी

चीन की विस्तारवादी नीती का सामना अब नेपाल को करना पड़ रहा है। नेपाल की कृषि सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक चीन नेपाल के 1.5 किलोमीटर तक अंदर घुस चुका है जिसमे चीन ने कुल 7 सीमावर्ती जिलों में ज़मीन पर अपना कब्ज़ा कर लिया है। नेपाल के प्रधान मंत्री, के पी शर्मा ओली ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। बताया जा रहा है की कब्ज़ा करे हुए क्षेत्र पर चीन ने सड़क, बिजली और पानी की सुविधाय भी कायम कर ली है।  

रवि, 23 अगस्त 2020 - 12:37 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Nepal KP Sharma Oli, China, border clash

Courtesy: JAGRAN