Border

फोटो: Times Now

सर्दी के बीच पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ बढ़ी, धारा 144 लागू

सर्दियों के बढ़ने के बीच राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ की आशंकाएं बढ़ने लगी है। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर जिलों में सुरक्षा कड़ी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डर के आसपास के इलाकों में धारा 144 भी लागू की गई है। भारत पाक सीमा के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में ये आदेश लागू हुए है, जो आगामी फरवरी 6 तक के लिए लागू रहेगी। 

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: border clash, India-Pakistan Border, Border Dispute

Courtesy: TV 9 Hindi

India China

फोटोः NDTV.com

बेनतीजा रही भारत और चीन के बीच 13 वें दौर की बातचीत

भारत के लद्दाख कोर कमांडर और चीनी दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिला कमांडर के बीच अक्टूबर 10 को चुशूल-मॉल्डो में 13 वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता हुई। यह वार्ता साढ़े आठ घंटे तक चली। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में ईस्टर्न लद्दाख में पूर्ण डी-एस्केलेशन की बात उठाई गई जिसे चीन ने अस्वीकार कर दिया। भारतीय सेना के मुताबिक चीन हॉट स्प्रिंग इलाके में 3-10 किलोमीटर का बफर जोन बनाना चाहता है, जहां भारत पेट्रोलिंग नहीं कर सकता। 

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 10:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Indo-China dispute, Border Dispute, LAC, National

Courtesy: Aaj Tak News

India-China Standoff

फोटो: Outlook India

एलएसी पर फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, हालात सामान्य

भारत और चीन के सैनिकों का पिछले हफ्ते अरुणाचाल प्रदेश की सीमा पर आमना-सामना हुआ था। चीन के सैनिक पेट्रोलिंग के दौरान भारत में घुसे थे, जिसके बाद भारतीय सैनिकों की मुस्तैदी के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। इसे लेकर दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की वार्ता भी हुई जिसके बाद अब सीमा पर हालात सामान्य हैं। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी थी।

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 12:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Arunachal Pradesh, China, India, Border Dispute

Courtesy: Zee News Hindi

12th round of talk between India and China

फोटो: National Herald

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच आज होगी 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता

भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जुलाई 31 को दोनों देशों के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता होगी। यह वार्ता एलएसी के चीनी हिस्से के मोल्डो में सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू होगी। इस बैठक में डोगरा और हॉट स्प्रिंग से दोनों देशों के सैनिकों को हटाए जाने को लेकर चर्चा संभव है। दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष मई में शुरू सीमा विवाद अभी तक जारी है।

शनि, 31 जुलाई 2021 - 09:15 AM / by अमन शुक्ला

Tags: India-China face off, Border Dispute, National, China

Courtesy: Amar Ujala News

India China Border Dispute

फोटो: DNA India

भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जल्द शुरू होगी 12वें दौर की सैन्य वार्ता

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जल्द ही 12वें दौर की सैन्य वार्ता आयोजित करने की बात कही है। एक वर्ष पहले गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भी पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में तनाव जारी है। जिसे सुलझाने के लिए और आगे की प्रक्रिया तय करने के लिए जल्द ही भारत-चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता होगी।    

शनि, 26 जून 2021 - 09:25 AM / by अमन शुक्ला

Tags: India, China, India-China Border, Border Dispute

Courtesy: Aaj Tak

China-Bhutan

फोटो: DailyO

चीन ने भूटान की सीमा के 8 किलोमीटर अंदर बसाया कस्बा

ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट के अनुसार चीन ने भूटान की सीमा के 8 किमी अंदर घुसकर एक कस्बा बसा दिया है। कस्बे में बिजलीघर, स़़डकें, इमारतें, संवाद केंद्र और सेना की चौकियां मौजूद हैं। नेपाल के बाद चीन भूटान की जमीन पर भी कब्जा कर रहा है। सीमावर्ती इलाके के ताजा सर्वे में यह बात सामने आई है। एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल को चीनी अधिकारियों ने अपनी दक्षिणी पर्वतीय सीमा के बारे में बताया, जिसमें भूटान… read-more

सोम, 24 मई 2021 - 04:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: China, Bhutan, Australia, Border Dispute

Courtesy: Jagran News

france and belgium border

फोटो: CNET

बेल्जियम के एक किसान ने किया फ्रांस की सीमा को छोटा

बेल्जियम के एक किसान ने अनजाने में दोनों देशों की सीमा को चिन्हित करने वाले पत्थर को फ्रांस की तरफ खिसका दिया, जिसकी वजह से फ्रांस 2.29 मीटर छोटा हो गया है। बेल्जियम के स्थानीय अधिकारी जल्द ही किसान से कहेंगे कि वो उस पत्थर को उसकी पुरानी जगह पर रख दें। इन पत्थरों को 1819 में सीमा निर्धारित करने के लिए लगाया गया था। दोनों ही देशों के मेयर ने हंगामा करने की जगह बात को अच्छे से संभाला है।

गुरु, 06 मई 2021 - 02:27 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: France, Belgium, Farmers, Border Dispute

Courtesy: BBC Hindi