Boxing

फोटो: Zee News

भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग फेडरेशन पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।कॉमनवेल्थ गेम्स के आगाज से पहले लवलीना ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीएफआई उनके साथ गंदी राजनीति कर रहा है। लवलीना ने कहा कि उनके कोचों को बार-बार हटाया जा रहा है, जिसके चलते मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा रहा है।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 08:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Boxer, Boxing, Olympic, BFI, Lavlina

Courtesy: News18

Mike Tyson

फोटो: Zee News

माइक टाइसन को आया गुस्सा, जेट ब्लू की फलाइट में यात्री पर बरसाए मुक्के

अमेरिकी बाॅक्सर और पूर्व हैवीवेट चैम्पियन 55 साल के माइक टाइसन स्वभाव से गुस्से वाले हैं। जेट ब्लू की फलाइट में माइक टाइसन ने एक यात्री के स्वभाव से परेशान होकर उस पर लगातार मुक्के बरसाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला अप्रैल 20 का है। बता दें कि यात्री टाइसन की पिछली सीट पर बैठा था और मना करने पर भी बार बार टाइसन से सवाल पूछ रहा था।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 03:45 PM / by Varun Sharma

Tags: Mike Tyson, Jet Blue, Viral video, Boxer

Courtesy: Aajtak News

Tokiyo Olympic

फोटो: Australia news

जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा,ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे मुक्केबाज एडेन वॉल्श

आयरलैंड के बॉक्सर एडेन वॉल्श (Aidan Walsh) क्वार्टर फाइनल में मॉरीशस के मर्वेन क्लेयर से मिली जीत के बाद खुशी के मारे इतनी बुरी तरह से कूदे कि टखने में चोट लग गई। आयरलैंड की टीम ने पुष्टि कर बताया कि टखने की चोट के कारण वह ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे। बता दे की एडेन वॉल्श (Aidan Walsh) को अभी भी ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा लेकिन उनके गोल्ड जीतने की इच्छा पूरी नहीं हो पायेगी।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 07:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tokyo Olympics, Ireland, Olympic, Boxer

Courtesy: Zeenews

Floyd Mayweather

फोटो: Fox News

बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने एक ही दिन में नकली फाइट से कमए 742 करोड़ रुपये

अमेरिका के पेशेवर बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने मात्र एक दिन में एक नकली फाइट से 742 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। मेवेदर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उनकी यह फाइट यूट्यूबर लॉगन पॉल से हुई थी। मेवेदर के पास प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत 334 करोड़ रुपये है। 2017 में बॉक्सिंग से सन्यास लेने वाले मेवेदर ने अपने करियर का एक भी… read-more

मंगल, 29 जून 2021 - 02:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Floyd Mayweather, Boxer, business, sports

Courtesy: Zee News

Dingko Singh

फोटो: Hindustan Times

1998 बैंकाक एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंग्को सिंह का हुआ निधन

लीवर कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून 10 को भारतीय बॉक्सिंग टाइटन डिंग्को सिंह का निधन हो गया। 42 वर्षीय डिंग्को,1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रसिद्ध थे। दुख व्यक्त करते हुए, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा "डिंग्को भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक थे।" मुक्केबाज को 1998 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और 2013 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

गुरु, 10 जून 2021 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dingko Singh, Boxer, lever cancer

Courtesy: Jagran News

Anand Mahindra

फोटो: The Statesman

नेशनल लेवल बॉक्सर आबिद खान की मदद करेंगे आनंद महिंद्रा

उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑटो चलाने पर मजबूर नेशनल लेवल बॉक्सर आबिद खान की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर आबिद खान के लिए बॉक्सिंग एकेडमी में निवेश करने बात कही। महिंद्रा अक्सर लोगों की मदद करते रहते हैं। इससे पहले महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर 6 भारतीय खिलाड़ियों को महिंद्रा थार गिफ्ट की थी।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 05:52 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: abid khan, Boxer, Anand Mahindra, Viral video

Courtesy: Abp Live