Assam Floods

फोटो: Latestly

असम बाढ़: मरने वालों की संख्या 100 के पार; 55 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई, जबकि राज्य के विभिन्न जिलों से 12 और लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के नए क्षेत्रों में जलमग्न होने से 32 जिलों में अबतक 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि होजई में चार लोगों की मौत हो गई, बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन लोग मारे गए और कामरूप में दो लोगों की जान चली गई।

गुरु, 23 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, KILLED, affected, water level, brahmaputra

Courtesy: Aajtak News

Assam Floods

फोटो: DNA India

आईएमडी ने की असम में और बारिश की भविष्यवाणी , खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ब्रह्मपुत्र

बीते कुछ दिनों से पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में दो और दिन अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, "16 से 18 जून तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।"

शुक्र, 17 जून 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, weather forecast, Heavy Rain, brahmaputra

Courtesy: The News Ocean