brahmastra

फोटो: YouTube

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये पहुंचा ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन

बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते दो सप्ताह से लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार मनोरंजन कर रही है। फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड चार सौ करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का तीसरा सप्ताह जारी हो गया है। सितंबर 24 को फिल्म ने 298 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म सितंबर 25 को भारत में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लेगी।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Bollywood, Movie

Courtesy: AajTak News

Brahmastra

फोटो: The Hindu

फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पांच दिन में कमाए 150 करोड़ रुपए

बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। रिलीज के पांच दिन में ही 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार तरीके से प्रदर्शन कर रही है, जिसके बाद इसके 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। जानकारी के मुताबिक वर्ल्डवाइड फिल्म 225 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने सिनेमा घरों के सूनेपन को दूर किया है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Brahmastra Cast, Bollywood, Bollywood celebrities

Courtesy: AajTak News

Brahmāstra

फोटो: Youtube

बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने दूसरे दिन किया धमाकेदार कलेक्शन

फिल्म ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग काफी दमदार रही है। पहले दिन वैश्विक स्तर पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा है। दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन से अधिक कमाई की, जो की 37 करोड़ रुपये रही है। जबकि पहले दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले है। फिल्म कुछ लोगों को बोरिंग बता रहे हैं जबकि कुछ ने इसकी काफी तारीफ की है।

रवि, 11 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Ranbir Kapoor, Bollywood, box office

Courtesy: AajTak News

Disney plus hotstar mahabharat

फोटो: Hindustan Times

बनने जा रही है सबसे महंगी वार सीरीज, महाभारत है नाम

डिज्नी प्लस हॉस्टार अब सबसे बड़े महाकाव्य पर सीरीज बनाने जा रहा है। हॉटस्टार ने सबसे महंगी सीरीज यानी महाभारत की घोषणा की है। डी23 एक्सपो में इसकी घोषणा के साथ 'कॉफी विद करण' सीजन 8 की संंबध में भी जानकारी दी गई है। कौरव और पांडवों के युद्ध के साथ इस सीरीज में कुरुक्षेत्र युद्ध को भी दर्शाया जाएगा। इस सीरीज को मधु मंटेना, माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। 

शनि, 10 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, Brahmastra, Mahabharat, web series

Courtesy: Zee News

brahmastra

फोटो: Rewa Riyasat

रणबीर आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमा घरों में सितंबर नौ को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग जमकर की जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर मेकर्स में काफी राहत है। बता दें कि ये फिल्म फैंटेसी एडवेंचर है। फिल्म के ट्रेलर से स्पेशल इफैक्ट्स और कहानी को लेकर फैंस में क्रेज बढ़ गया है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Brahmastra, movie release

Courtesy: Aajtak

Bramhastra

फोटो: Patrika

आउट हुआ रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया ट्रेलर

निर्माताओं ने सितंबर तीन को सोशल मीडिया पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र का नया ट्रेलर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। करण ने घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म के लिए अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। नए ट्रेलर की शुरुआत मौनी रॉय के साथ होती है। इससे पहले अयान मुखर्जी ने भी फिल्म के नए ट्रेलर के साथ इंस्टाग्राम पर एडवांस बुकिंग की घोषणा की… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, Brahmastra, new trailer out, Ranbir Kapoor

Courtesy: News 18

SS Rajamouli

फोटो: DNA India

'ब्रह्मास्त्र’ लाएगी भारतीय संस्कृति दुनिया के सामने : एसएस राजामौली

फिल्म 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली ने अयान मुखर्जी की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर कहा कि इसकी कहानी भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने लेकर जाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अयान ने अस्त्रों की ऐसी दुनिया दिखाई है जिसके बारे में हमने  आमतौर पर इतिहास, पुराणों से जाना है। गौरतलब है कि फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्म होने के साथ ही साल की महंगी फिल्मों में से एक भी है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: SS RAJAMOULI, Ayan Mukherji, Brahmastra, Movie

Courtesy: NDTV News

Bramhastra Song

फोटो: India TV News

रिलीज हुआ रणवीर कपूर की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' का गाना 'देवा देवा'

ब्रम्हास्त्र के निर्माताओं द्वारा फिल्म का गाना 'देवा देवा' जारी कर दिया गया है। इस गाने में रणबीर कपूर को आग से खेलते देखा जा सकता है। इस खूबसूरत गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज से सजाया है।  फिल्म ब्रम्हास्त्र को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट,अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे… read-more

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Brahmastra, new song, deva deva

Courtesy: Latestly News

Kesariya Song

फोटो: Jagran TV

फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया बालम को एक घंटे में मिले 1 मिलियन से अधिक व्यूज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया को रिलीज के एक घंटे में ही एक मिलियन व्यूज मिले है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस गाने में वाराणसी में रोमांस करते दिख रहे है। ये गाना दोनों एक्टर्स की लव स्टोरी दर्शाता है। इस गाने के अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजित प्रीतम ने दियाय है। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। 

रवि, 17 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Kesariya Song

Courtesy: News 18 Hindi

Brahmastra

फ़ोटो: Hindustan Times

‘ब्रह्मास्त्र’ के ट्रेलर में शाहरुख खान के कैमियो सस्पेंस के बाद लोगों को दिखीं दीपिका पादुकोण

‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शाहरुख खान के बाद अब ब्रह्मास्त्र के दूसरे ट्रेलर में फैन्स को दीपिका पादुकोण की झलक दिखने का दावा कर रहे हैं। समुद्र की वेव से बाहर आती हुई, लाल साड़ी के साथ सेम ब्लाउज और ज्वेलरी पहनी इस रहस्यमयी महिला के किरदार ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। लोगों का ये कहना है कि 'जल' के किरदार में नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ही हैं।

सोम, 20 जून 2022 - 04:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Brahmastra, trailer, Deepika Padukone, Jal, Ranbir Kapoor

Courtesy: Jagran