MS Dhoni

फोटो: Nai Dunia

भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांड एंबेसडर बने एमएस धोनी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अक्टूबर 29 को क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। बैंक ने एक बयान में कहा, एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में, धोनी विभिन्न विपणन और प्रचार अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, "इस साझेदारी के साथ, हमारा लक्ष्य विश्वास, अखंडता और अटूट समर्पण के साथ राष्ट्र… read-more

सोम, 30 अक्टूबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: STATE BANK OF INDIA, MS DHONI, brand ambassador

Courtesy: News 18

Shahrukh Khan

फोटो: News Nation

यूएई स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुए शाहरुख खान

MENA क्षेत्र में एक प्रमुख निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और संयुक्त अरब अमीरात की कम्पनी बुर्जील होल्डिंग्स ने शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। UAE स्थित भारतीय उद्यमी डॉ शमशीर वायल के स्वामित्व वाले अभिनेता और बुर्जील होल्डिंग्स के बीच साझेदारी की पुष्टि इस सप्ताह की शुरुआत में अबू धाबी में आयोजित एक समारोह के दौरान की गई थी। बता दें कि, शाहरुख खान इस स्वास्थ्य सेवा समूह के… read-more

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: UAE, healthcare provider, appoints, Shahrukh Khan, brand ambassador

Courtesy: Navbharat Times

Rishabh Pant

फोटो: Janta TV

उत्तराखंड के 'राज्य ब्रांड एम्बेसडर' बने ऋषभ पंत

उत्तराखंड सरकार ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को "राज्य ब्रांड एम्बेसडर" नियुक्त किया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा यह कदम राज्य के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सीएम धामी ने ट्वीट किया, 'प्रदेश सरकार ने देवभूमि के सपूत एवं भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ पंत जी को उत्तराखण्ड के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के… read-more

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 08:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand Government, Launched, Indian Cricket, brand ambassador, Rishabh Pant

Courtesy: Latestly News

Akshay Kumar Meets CM Pushkar Singh Dhami

फोटो: Times Now News

उत्तराखंड चुनाव 2022: उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करेंगे अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से कुछ दिन पहले, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार से मुलाकात की। सीएम ने कहा, "हमने अक्षय कुमार को एक प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे।" अक्षय कुमार ने फरवरी 7 की सुबह पुष्कर सिंह धामी से… read-more

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: uttarakhand election 2022, Akshay Kumar, brand ambassador

Courtesy: ZEE News

Sonu Sood/Arvind Kejriwal

फोटो: Twitter

जानिए अभिनेता सोनू सूद ने क्यों की दिल्ली सीएम संग प्रेस कॉन्फ्रेंस

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अगस्त 27 को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सोनू सूद को सरकार द्वारा चलाए जाने वाले ‘देश के मेंटोर’ नामक कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की जानकारी दी है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को करियर से संबंधित गाइडेंस दी जाएगी। सोनू सूद ने इसे पॉलिटिक्स से ना जोड़ने और सरकार के इस सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा बनने की अपील की।

शनि, 28 अगस्त 2021 - 06:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: CM Arvind Kejriwal, Sonu Sood, Social Worker, brand ambassador

Courtesy: NDTV NEWS

Sonu Sood And Arvind Kejriwal

फोटो: Indian Express

आप पार्टी के कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े सोनू सूद

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अगस्त 26 को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि सोनू सूद को  दिल्ली सरकार के बच्चों के लिए 'देश के मेंटर' कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। सोनू सूद ने कहा, "आज मुझे लाखों छात्रों को मेंटर करने का मौका मिला है। मुझे यकीन है कि हम साथ मिलकर कर सकते हैं और करेंगे।" 

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Sonu Sood, Arvind Kejriwal, brand ambassador, aap program

Courtesy: Hindi News 24

Mirabai Chanu with  Amway Officials

फोटो: Mint

एमवे इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनीं मीराबाई चानू

एमवे इंडिया ने मीराबाई चानू को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। चानू न्यूट्रीलाइट डेली, ओमेगा और ऑल प्लांट प्रोटीन जैसे उत्पाद श्रृंखलाओं पर केंद्रित कंपनी के अभियानों का नेतृत्व करेंगी। भारोत्तोलक चानू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। कंपनी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण बताया। मीराबाई चानू भी एमवे इंडिया के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।  

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 12:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Mirabai Chanu, Amway, brand ambassador, Women Empowerment

Courtesy: NBT News

Sonu sood brand ambassador of Vaccination in Punjab

फोटो: Naidunia

पंजाब में कोरोना टीकाकरण मुहीम के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद

पंजाब के कोरोना टीकाकरण मुहीम में अभिनेता सोनू सूद को ‘ब्रांड एंबेसडर’ के तौर पर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने को प्रेरित और प्रभावित करने के लिए सोनू से बेहतर कोई अन्य शख्सियत नहीं हो सकती। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से सोनू सूद ने अप्रैल 11 को उनके निवास स्थान पर मुलाकात की थी। वैश्विक महामारी में पिछले साल हजारों प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान था।

सोम, 12 अप्रैल 2021 - 04:14 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Sonu Sood, brand ambassador, Punjab Government, CM Amrinder singh, Announcement

Courtesy: Amarujala News