Coca Cola Lake

फोटो: Pintrest

कोका कोला रंग वाली झील में नहाने के हैं चमत्कारिक फायदे

ब्राजील में स्थित Araraquara नामक झील का पानी कोका कोला रंग में होने के कारण इसे कोका कोला झील के नाम से जाना जाता है। इस झील में नहाने के कई मेडिसिनल बेनिफिट्स हैं, ब्राजील टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस झील की गुणवत्ता क वर्णन है। कोका कोला रंग की झील पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस झील तक पहुंचने के लिए लोगों को लगभग पांच घंटे तक चलना पड़ता है। 

सोम, 30 अगस्त 2021 - 12:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Coca Cola Lake, Brazil, Human Interest stories, Travel

Courtesy: Zee News Hindi

India is third world Most mobile usage country

फ़ोटो: BBC

सबसे ज़्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने के मामले में तीसरे नंबर पर भारत

ZDNet की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने वाले देशों की सूची में तीसरे नंबर पर है। भारत के लोग रोजाना  औसतन चार घंटे नौ मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। टॉप टेन देशों की इस सूची में ब्राजील पांच घंटे चार मिनट मिनट के साथ पहले जबकि पांच घंटे तीन मिनट के साथ इंडोनेशिया इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इस सूची में साउथ कोरिया चौथे स्थान पर काबिज है। 

सोम, 26 जुलाई 2021 - 07:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mobile, mobile usage, Online Transactions, Brazil

Courtesy: Amar Ujala News

Covaxin

फोटो: Navbharat Times

ब्राजील ने भारत बायोटेक से कोवैक्सिन के करार को अस्थायी रूप से किया निलंबित

ब्राजील सरकार ने जून 30 को भारत बायोटेक द्वारा आपूर्ति की जाने वाली 20 मिलियन कोवैक्सिन खुराक के अनुबंध को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। कंपनी ने कहा, "29 जून 2021 तक, भारत बायोटेक को कोई अग्रिम भुगतान नहीं मिला है और न ही एमओएच ब्राजील को कोई टीके की आपूर्ति की गई है।" ब्राजील के अटॉर्नी जनरल द्वारा कथित तौर पर सौदे की जांच शुरू करने के बाद यह अनुबंध विवादों में आ गया।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 10:09 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covaxin, Bharat biotech, Brazil

Courtesy: ZeeNews

Gloves

फोटो: India Today

मानव स्पर्श का एहसास दिलाएगा यह अविष्कार

ब्राजील की नर्सों ने आइसोलेशन में रह रहे रोगियों को मानव स्पर्श देने का नया तरीका खोज निकाला है। नर्सों ने दो डिस्पोजल दस्तानों को एक दूसरे से बांधकर उसमे गर्म पानी भर दिया, जिससे उसको आसानी से पकड़ा जा सके और मानव स्पर्श का एहसास हो सके। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए गल्फ न्यूज़ के सादिक समीर भट्ट कहते हैं, ''भगवान का हाथ' - ब्राजील के कोविड आइसोलेशन वार्ड में अलग-थलग पड़े मरीजों को आराम देने की कोशिश कर रही नर्सें।"

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 04:24 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Brazil, health workers, Nurse, Covid-19, isolation ward

Courtesy: Ndtv Hindi News

Screech Owl

फोटो: Phoneky

ब्राजील में स्क्रीच उल्लू की मिली दो नई प्रजातियां

ब्राजील के अमेज़न और अटलांटिक वर्षावनों में विलुप्त होती स्क्रीच उल्लू की दो नई प्रजातियां मिली है, जो विज्ञान के लिए नई है और इसे संकटग्रस्त के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। शोध जर्नल ज़ुटाक्सा में प्रकाशित शोध के शोधकर्ता जेसन वेकस्टीन के अनुसार 2019 में लगी भीषण आग  और लगातार हो रही जंगलों की कटाई की वजह से स्क्रीच उल्लू की प्रजातियों पर खतरा मंडरा रहा है। ब्राज़ील के अटलांटिक जंगलों के पांच अलग-थलग पड़े वनखण्डों में ही इसे देखा जा सकता है… read-more

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 08:16 PM / by Shruti

Tags: Brazil Wildlife Conservation Society, Brazil, Wildlife bio-diversity, Screech Owl

Courtesy: DOWNTOEARTH NEWS

Covaxin

फ़ोटो: IndiaTv

ब्राजील ने Covaxin के आयात पर लगाई रोक

भारत में हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन Covaxin को ब्राजील ने लेने से मना कर दिया है। ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने गुड मैनुफैक्चरिंग प्रैक्टिस नियमों का उल्लंघन करने की वजह से यह फैसला लिया है। ब्राजील सरकार ने पिछले महीने Covaxin के 2 करोड़ डोज खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे। भारत बायोटेक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कंपनी Covaxin के लिये हर एक नियम का पालन करती है और ब्राजील के साथ इस मुद्दे पर चर्चा… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 01:06 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Brazil, Bharat biotech, covaxine

Courtesy: Zee News

ब्राजील में घायल कुत्ता अपने इलाज के लिए खुद पहुँचा डॉक्टर के पास

ब्राजील के रियो डे जिनेरियो में एक जानवरों के अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे का वीडियो वायरल हुआ हैं जिसमें दिख रहा है कि एक घायल कुत्ता अपना इलाज कराने खुद ही डॉक्टर के पास पहुँचा और अपने चोटिल पंजे को दिखाकर मदद मांगने लगा। असल में कुत्ते के पंजे में काटा चुभा था इसके साथ ही उसे ट्यूमर भी है। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते को जो ट्यूमर है वह कुत्तों में होना आम बात है। फिलहाल ये क्लीनिक में ही रहेगा ठीक होने पर गोद लेने हेतु भेज दिया जाएगा। 

सोम, 15 मार्च 2021 - 07:30 PM / by Shruti

Tags: Animal Health, Animal News, Street Dogs, Brazil, Viral video

Courtesy: NEWS18 NEWS

ISRO pslv c51

फ़ोटो: The Financial Express

ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किए अमेजोनिया-1 समेत 18 उपग्रह

2021 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने पहले मिशन में कामयाबी हासिल की है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी51 को लॉन्च किया है।  PSLV-C51 अपने साथ अमेजोनिया-1 और दूसरे 18 सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष में गया है। पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) सी51/अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। अमेजोनिया-1 चार साल तक डाटा भेजता रहेगा एवं  अमेजन… read-more

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 11:24 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: ISRO, Brazil, Rocket, PSLV-C51

Courtesy: Aajtak

Corona

फ़ोटो: Getty images

भारत में कोरोना का बढ़ता खौफ, अब मिले दक्षिण अफ्रीका व ब्राज़ील के स्ट्रेन वाले मामले

भारत में अब कोरोना के दक्षिण अफ्रीका व ब्राज़ील वाली स्ट्रेन के मामले सामने आए है जिससे कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दक्षिण अफ्रीका वाले स्ट्रेन के 4 मामलें सामने आए है वहीं, ब्राज़ील के स्ट्रेन का 1 मामला देखने को मिला है। इन सभी से बचाव हेतु पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में नए स्ट्रेन को आइसोलेट किया जा रहा है और शोध किया जा रहा है। स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि नए दो स्ट्रेन के अलावा यूके… read-more

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 10:12 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Corona Strain, Brazil, South Africa, Coronavirus

Courtesy: Amar ujala

Brazil plane crash

फोटो: The new daily

ब्राजील में विमान दुर्घटना में हुई 4 कोरोना पॉजिटिव फुटबॉलरों की मृत्यु

ब्राज़ील के फुटबॉल क्लब पालमस के चार कोरोना वायरस पॉजिटिव फुटबॉलरों की प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गई। ब्राज़ील के उत्तरी प्रांत टोकान्टिस में यह प्लेन उड़ने से थोड़ी पहले ही रनवे से स्लिप हो गया, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में पालमस क्लब के अध्यक्ष और पायलट की भी मृत्यु हो गई। क्लब ने जानकारी देते हुए बताया की “ये खिलाड़ी विला नोवा के खिलाफ मैच खेलने के लिए गोयनिया जा रहे थे. ये सभी खिलाड़ी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे इसीलिए इन्हे निजी… read-more

सोम, 25 जनवरी 2021 - 02:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Brazil, plane crash, Football

Courtesy: Aajtak News