Temple

फोटो: News24 Hindi

ब्रिटेन में उपद्रवियों ने शिव मंदिर में की तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

इंग्लैंड के लिस्टर शहर में दो समुदायों के बीच तनाव हो गया है। यहां सितंबर 19 को शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान मंदिर पर लगे भगवा झंडे को भी उतारकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने जांच करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि एशिया कप में हुए मैच के बाद से ही दो समुदायों में तनाव का माहौल है। 

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 09:45 AM / by रितिका

Tags: Britain, hindu temple, Bhagwa

Courtesy: AajTak News

princess charlotte and prince george in elizabeth funeral

फोटो: Bloomberg.com

पड़पोते प्रिंस जॉर्ज और पड़पोती प्रिंसेस शैरलट ने लिया महारानी एलिजाबेथ की अंतिम यात्रा में हिस्सा

महारानी एलिजाबेथ को अंतिम विदाई देने के लिए पड़पोते जॉर्ज और उनकी पड़पोती शैरलट भी पहुंचे। दोनों ने महारानी की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। शाही परिवार के सदस्यों के साथ सितंबर 19 को वेस्टमिंस्टर एबी में दोनों पड़दादी के ताबूत के पीछे चलते दिखे। इस दौरान कैथरीन, प्रिंसेस ऑफ वेल्स भी उपस्थि रहे। सभी ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। बता दें कि राजकीय सम्मान के साथ महारानी का अंतिम संस्कार किया गया है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth, Queen Elizabeth II, Britain, Princess Charolett, Prince George

Courtesy: NDTV News

Queen elizabeth ll

फ़ोटो: Indian express

क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने आए चीनी डेलीगेशन की ब्रिटन ने लौटाया

ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर एबे हॉल में क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने चीन से आए डेलीगेशन को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिन्डसे होयले ने लौटा दिया है। जानकारी के अनुसार होयले ने चीन के प्रतिनिधिमंडल को वेस्टमिंस्टर एबे हॉल जाने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि 2021 में चीन ने ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों के कुछ सदस्यों पर रोक लगा दी थी। बता दें कि सितंबर 19 को महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: China deligation, Britain, Queen Elizabeth II, sad demise

Courtesy: Aajtak

Charles king

फोटो: The New York Times

महारानी के निधन के बाद चार्ल्स को बनाया गया ब्रिटेन का राजा

ब्रिटेन को नया राजा मिल गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स तृतीय को नया महाराज घोषित किया गया है। सितंबर 10 को नए महाराज का राज्याभिषेक किया गया है। ताजपोशी के मौके पर उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मेरी मां ने जीवनभर निस्वार्थ प्रेम और सेवा का उदाहरण दिया है। अपनी मां के निधन पर राजा चार्ल्स ने कहा कि उनका निध अपूर्णीय क्षति है जिसके लिए दुनिया को सहानुभूति है। 

शनि, 10 सितंबर 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Britain, Queen Elizabeth II, Queen Elizabeth II death, Prince Charles

Courtesy: Zee News

Queen elizabeth ll

फ़ोटो: Ndtv.com

ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड में बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पर 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थी और अब उनके बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अब ब्रिटेन के किंग बन गए हैं। आधिकारिक जानकारी देते हुए बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा-"आज दोपहर बाल्मोरल में महारानी का निधन हो गया।किंग और क्वीन कंसोर्ट आज शाम… read-more

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Queen Elizabeth II, sad demise, England, Britain

Courtesy: Indiatv

Indian economy

फ़ोटो: Indian express

दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत , ब्रिटेन को छोड़ा पीछे

भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को लेकर बड़ी खुशखबरी है की भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पहली तिमाही में अपनी बढ़त बढ़ा दी है और यह गणना अमेरिकी डॉलर में आधारित है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2022 के अंत तक भारतीय अर्थव्यवस्था का 7% से अधिक बढ़ने का अनुमान है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: India, Indian Economy, Britain, Economy boost

Courtesy: Amar ujala

Putin

फोटो: BBC

कीर स्टार्मर और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित 39 ब्रिटिश नागरिकों को रूस ने किया ब्लैकलिस्ट

यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस ब्रिटेन के कई लोगों को ब्लैकलिस्ट कर चुका है। रूस ने कहा कि उसने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित 39 ब्रिटिश नागरिकों को ब्लैकलिस्ट किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद ब्रिटेन कीव के सबसे मुखर समर्थकों में से एक रहा है। मॉस्को ने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से कई दर्जन ब्रिटिश नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध… read-more

सोम, 01 अगस्त 2022 - 09:34 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, Blacklist, Britain

Courtesy: Hindustan

Monkeypox

फोटो: Financial Express

स्पेन ने दी पहले मंकीपॉक्स से संबंधित मौत की रिपोर्ट

स्पेन ने जुलाई 30 को मंकीपॉक्स वायरस के कारण अपनी पहली मौत की सूचना दी। स्पेन में मंकीपॉक्स से 4,298 से अधिक लोग संक्रमित हैं। इनमे से कम से कम 120 को गंभीरता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्राजील ने अफ्रीका के बाहर मंकीपॉक्स से संबंधित पहली मौत की सूचना दी। डब्ल्यूएचओ ने एक हफ्ते पहले दुनिया भर में 18,000 से अधिक पुष्ट मामलों के साथ मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल करार… read-more

शनि, 30 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Britain, Monkeypox, symptoms, Death

Courtesy: Navbharat Times

Monkeypox

फोटो: US News

WHO ने मंकीपाक्स को घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी

कोरोना वायरस के बाद अब मंकीपॉक्स दुनिया के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। ब्रिटेन और यूरोप से शुरू हुए मामले अब भारत समेत कई देशों में मिल रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसुस ने कहा कि वैश्विक मंकीपॉक्स प्रकोप पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी है।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 08:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Monkeypox, Britain, Europe, Global, Health, emergency

Courtesy: Amar ujala

Britain National Emergency Declared

फोटो: Latestly

ब्रिटेन में प्रचंड गर्मी के कारण लागू हुआ राष्ट्रीय आपातकाल

ब्रिटेन में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण स्थिति इस हद तक बिगड़ गई है कि देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने इंग्लैंड के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गर्मी के कारण लोगों को घर में रहने और यात्रा ना करने की सलाह दी है। मौसम कार्यालय ने लोगों से आग्रह किया है कि चेतावनियों को गंभीरता लें। 

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: national emergency declared, Britain, over scorching heatwave

Courtesy: Baaj Online