Queen Elizabeth II

फोटो: CNBC

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को सितंबर 19 को दी जाएगी अंतिम विदाई

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। लंदन के बकिंघम पैलेस और बर्कशायर में विंडसर कैसल के बाहर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ दिखी है। बता दें कि महारानी का अंतिम संस्कार सितंबर 19 को किया जाना है। ये जानकारी शाही परिवार की ओर से दी गई है। तबतक पूरे ब्रिटेन में राजकीय शोक घोषित किया गया है। संभावना है कि ब्रिटेन में शाही शोक एक महीने तक जारी रहे।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth, Britain Queen Elizabeth II death, Queen Elizabeth II death

Courtesy: ABP News

elizabeth

फोटो: Samay Live

ब्रिटेन की महारानी के निधन पर भारत में राजकीय शोक की घोषणा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। सितंबर 11 को देश में राजकीय शोक मनाया जाएगा। इसकी घोषणा गृह मंत्रालय ने की है। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा की गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में ये फैसला किया गया है। इस दिन सभी सरकारी इमारतों पर झंडा आधा झुका रहेगा। इस दौरान कोई मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth II, Queen Elizabeth II death, Britain Queen Elizabeth II death

Courtesy: Zee News

King Charles

फोटो: New York Post

महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद बोले राजा चार्ल्स, कहा सबसे दुखद क्षण

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का निधन सितंबर आठ को हो गया है। मां के निधन के बाद 73 वर्षीय राजा चार्ल्स ने कहा कि, मेरी मां, महारानी की मृत्यु, मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के लिए दुख का क्षण है। उनके जाने का दुख देश भर में होगा। राष्ट्रमंडल और दुनिया के अनगिनत लोग भी इस शोक को महसूस करेंगे। बता दें कि महारानी ने 70 वर्षों तक राज किया है।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 03:36 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth II, Queen Elizabeth II death, Britain Queen Elizabeth II death, King Charles

Courtesy: NDTV News