P Raghu Ram

फोटो: India

भारतीय मूल के कैंसर सर्जन ब्रिटेन के दूसरे सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित

ब्रिटेन के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर’ से हैदराबाद के डॉ. पी. रघु राम को सम्मानित किया गया है। बीते 100 वर्षों में इस सम्मान को पाने वाले डॉ. राम सबसे युवा सर्जन हैं। स्तन कैंसर के इलाज में सुधार को लेकर किए गए कार्य के लिए ये सम्मान उन्हें लंदन के विंडसर पैलेस में प्रिंस चार्ल्स की ओर से दिया गया है। ब्रिटेन का सर्वोच्च सम्मान नाइटहुड-डेमेहुड है। 

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Cancer, British, Prince Charles

Courtesy: News 18 Hindi

Wine

फोटो: The Drinks Business

रूस में नहीं बिकेगी ब्रिटिश कंपनी की शराब, युद्ध के कारण कंपनी ने लिया फैसला

ब्रिटिश कंपनी जॉनी वॉकर और कैप्टन मार्गन जैसे शराब ब्रांड ने अब रूस की दुकानों पर सप्लाई करने से रोक दिया है। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण कंपनी ने ये फैसला किया गया है। इन दोनों ब्रांड की शराब रूस की 70 हजार दुकानों पर बिकती है, जिससे इन दुकानों पर बिक्री प्रभावित होने वाली है। कपड़ों के फेमल ब्रांड H&M ने भी अपनी सप्लाई रूस में बंद की है। 

गुरु, 03 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Russia, Ukraine, British

Courtesy: AajTak News

Prit Chandi

फ़ोटो: Republic Bharat

ब्रिटिश मूल की सिख आर्मी ऑफिसर प्रीत चंडी ने पहली "गैर श्वेत महिला" बनकर रचा इतिहास

ब्रिटिश मूल की सिख सेना में 32 वर्षीय अधिकारी प्रीत चंडी ने अकेले दक्षिणी ध्रुव का सफर पूरा करके पहली "गैर श्वेत महिला" बनकर इतिहास रच दिया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, चंडी का साहसिक कार्य पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। चंडी ने अंटार्कटिका के हरक्यूलिस इनलेट से अपनी इस यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने जनवरी 3 को घोषणा करते हुए बताया 700 मील लगभग 1126 किलोमीटर लंबे ट्रेक को 40 दिन में पूरा किया है।

बुध, 05 जनवरी 2022 - 09:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Travel, south pole, army officers, British, Created history

Courtesy: Aajtak News

Pyramid with washing machines

फोटो: Times Now

रिसाइकिल की गई वॉशिंग मशीनों से बनाया पिरामिड, बन गया विश्व रिकॉर्ड

एक ब्रिटिश कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक रिसायक्लिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1496 खराब पड़ी वॉशिंग मशीनों का पिरामिड बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। ये पिरामिड कुल 44 फीट 7 इंच का है। इसे बरी, लंकाशायर स्थित पार्किंग स्थल में बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचे। कंपनी के हालिया सर्वे में सामने आया कि 68% लोग रिसायक्लिंग करने को लेकर जागरुक नहीं है।

रवि, 05 दिसम्बर 2021 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: World Record, Washing Machine, British

Courtesy: Zee News