yediyurappa

फोटो: Prabhat Khabar

पूर्व सीएम बीएस येदीयुरप्पा की नातिन ने की आत्महत्या, कारणों की जानकारी नहीं

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या जो पेशे से डॉक्टर थी ने जनवरी 28 को आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय सौंदर्या को बेंगलुरु स्थित एमएस रमैय्या अस्पताल में डॉक्टर थी। पुलिस सौंदर्या के मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सौंदर्या की शादी दो वर्ष पूर्व एक डॉक्टर से हुई थी। दोनों के छह महीने का बच्चा भी है।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: BS Yediyurappa, Chief Minister BS Yediyurpaa, CM BS Yediyurappa

Courtesy: News 18 Hindi

BS Yedurappa

फोटो: zee news

सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में नामित हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा द्वारा वर्ष 2020-21 का सर्वश्रेष्ठ विधायक नामित किया गया है। आज कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने घोषणा की कि लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार की तर्ज पर, कर्नाटक को भी इस वर्ष से विधान सभा के सदस्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिलेगा। येदुरप्पा कर्नाटक के शिमोगा जिले के शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से 8 बार विधायक का… read-more

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BS Yediyurappa, Karnataka, best legislator award

Courtesy: Samachar Jagat

Karnataka CM Candidates

फोटो: Republic world

कर्नाटक:अगले मुख्यमंत्री के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व का मंथन जारी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद से ही राज्य में सियासी हलचल जारी है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अगले सीएम के नाम पर मंथन कर रहा है। इसे लेकर दिल्ली में भाजपा आलाकमान की बैठक भी हुईं। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की रेस में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, यूपी सरकार में मुख्यमंत्री और उद्योगपति एमआर निरानी संगठन महासचिव बीएल संतोष का नाम आगे चल रहा है। प्रदेश को जल्द ही अपना नया सीएम मिलने की उम्मीद है। 

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Karnataka, Karnataka CM, BJP, BS Yediyurappa

Courtesy: Amar Ujala News

BS Yedurappa

फोटो: Odisha Bytes

बीएस येदियुरप्पा ने दिया कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इस्तीफे के बारे में बताते हुए उन्होंने नाराजगी की खबरों को भी खारिज कर दिया और कहा कि "वह खुश थे और नाराज नहीं थे। मैं दोपहर के भोजन के बाद राज्यपाल से मिलूंगा।" इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक में बीजेपी सरकार को आज दो साल पूरे हो गए हैं और अब देखना है कि पार्टी राज्य का प्रबंधन किसके हवाले करती है।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BS Yediyurappa, Karnataka, resigned

Courtesy: News 18

BS Yediyurappa

फोटो: Indian Express

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज दे सकते हैं इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जुलाई 25 को अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी या यूपी सरकार में मंत्री और उद्योगपति एमआर निरानी को कर्नाटक का सीएम बनाया जा सकता है। 

रवि, 25 जुलाई 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Karnataka, BS Yediyurappa, BJP, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Yediyurappa met jp nadda

फ़ोटो: Times of India

जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह से मिले येदियुरप्पा, इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने जुलाई 17 को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की, जिसके बाद से ही कर्नाटक की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद उनके इस्तीफे की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि येदियुरप्पा ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो राज्य में सत्ता की वापसी के लिए काम करते रहेंगे। 

शनि, 17 जुलाई 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Karnataka, BS Yediyurappa, National, politics

B S yediyurappa

फ़ोटो: One india

कोरोना: जरूरत के हिसाब से कर्नाटक में भी लग सकता है लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि अगर राज्य में लॉकडाउन की जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन लगाया जाएगा। लोगों को दिशानिर्देशों का पालन करने की हिदायत देते हुए सीएम ने कहा, "लोगों को भलाई के लिए सहयोग करना पड़ेगा और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो हमें सख्त उपाय करने होंगे।" बता दें कि कर्नाटक में भी रोज़ाना 10 हज़ार के करीब ही कोरोना संक्रमित मिल रहे है, हालांकि यहां 50 फीसदी बेड को अस्पतालों में रिज़र्व… read-more

मंगल, 13 अप्रैल 2021 - 09:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: LockdownExtension, Karnataka, BS Yediyurappa

Courtesy: Live hindustan

B S yediyurappa

फ़ोटो: Aajtak

उत्तराखंड के बाद अब कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदलने की उठ रही है मांग

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद अब भाजपा शाषित कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदलने की मांग उठ रही है। यह मांग राज्य में पार्टी आलाकमान के बीच ही चल रहें आपसी मतभेदों के बाद उठ रही है। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की खिलाफ़  बोलने वाले विधायक बन्सगौड़ा पाटिल यत्नाल का कहना है कि आगामी चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना होगा। वहीं, पार्टी के दूसरे नेता भी राज्य में इस प्रकार… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 12:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BS Yediyurappa, Karnataka CM, Bhartiya Janta Party

Courtesy: Aajtak News

B S yediyurappa

फ़ोटो: Getty images

कर्नाटक बीजेपी में घमासान, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एम-एल-ए ने लगाए आरोप

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा में ही अंदरूनी घमासान हो गया है व पार्टी विधायक ने मौजूदा मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने आरोप लगाया है कि पैसे के जोर पर नए मंत्रिमंडल में मंत्री नियुक्त किये गए हैं। येदियुरप्पा को राजनीति से सन्यास लेने का सुझाव देते हुए यतनाल ने कहा- "उन्हें जो भी ब्लैकमेल करता है या पैसा देता है उसे मंत्री बना दिया जाता है, इसके लिए कोटा है।"

गुरु, 14 जनवरी 2021 - 11:34 AM / by आकाश तिवारी

Tags: BS Yediyurappa, Karnataka CM, karnataka government

Courtesy: Aajtak

B S yediyurappa

फ़ोटो: Getty images

येदियुरप्पा कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं 7 नए सदस्य

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में जनवरी 13 के दिन विस्तार कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें 7 नए चेहरे राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग के मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अनुमानित लोगों में अरविंद लिंबावली, एमटीबी नागराज, शंकर आर, उन्नीरतना, सुनील कुमार, अरविंद बेलाड, पूर्णिमा और उमेश कट्टी का नाम शामिल है। फिलहाल राज्य कैबिनेट में 27 मंत्रियों की जगह है जिसमें से 7 सीट खाली है और गृहमंत्री अमित शाह से येदियुरप्पा की मुलाकात के बाद अब विस्तार की भी कवायद… read-more

मंगल, 12 जनवरी 2021 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BS Yediyurappa, karnataka government, cabinet minister

Courtesy: Aajtak news