share market

फोटोः Okcredit

शेयर बाजार में सेंसेक्स में 400 अंक की उछाल, निफ्टी में भी बढ़ोत्तरी

शेयर बाजार मार्च नौ की सुबह अच्छी बढ़ के साथ खुला है। BSE सेंसेक्स 148 अंकों की बढ़त के साथ 53,573 पर खुला। NSE का निफ्टी इंडेक्स 40 अंकों की बढ़त के साथ 16,053 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स 468 अंकों की उछाल के साथ 53,893 के स्तर पर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी घमासान को देखते हुए शेयर बाजार में काफी बदलाव देखने को मिल रहीे है।

बुध, 09 मार्च 2022 - 02:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: SHARE MARKET, NSE NIFTY, BSE SENSEX

Courtesy: Amar Ujala

Stock market

फोटोः Business Today

भारतीय शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, BSE Sensex 1,000 अंक गिरा

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 1,000 अंकों तक नीचे आया, इंडेक्स 16,400 के नीचे आ गया। फरवरी 28 की सुबह 9:31 बजे सेंसेक्स 1,004 अंक यानी 1.80 फीसदी गिरकर 54,854 पर था। वहीं निफ्टी 268 अंक या 1.61 फीसदी गिरकर 16,390 के लेवल पर रहा। सेंसेक्स में पावरग्रिड, टाटा स्टील और सन फार्मा को छोड़कर सभी शेयर लाल दिखा रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी की तेजी के साथ 99.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 11:55 AM / by Abhishek Kumar

Tags: SHARE MARKET, BSE SENSEX, NSE NIFTY

Courtesy: Ndtv India

Share Market Crashed

फ़ोटो: GLIBS

शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों को एक दिन में 13.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स  सेंसेक्स 2700 अंक या 4.72 फीसदी लुढ़ककर 54529 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 815 अंक या 4.78 फीसदी टूटकर 16247 अंक के स्तर पर ठहरा। इस गिरावट की वजह से सिर्फ एक दिन के कारोबार में निवेशकों को 13.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Indian share market, BSE SENSEX, Nifty, closing bell

Courtesy: Dainik Bhaskar

Share Market

फोटो: The Economic Times

Share Market में साल की सबसे बड़ी गिरावट गिरावट :सेंसेक्स 1747 अंक गिरा

यूक्रेन रूस को लेकर बन रही युद्ध की स्थिति और देश में सबसे बड़ा बैंक घोटाले के बाद फरवरी 14 को शेयर बाजार में 8.5 लाख करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स में 1747.08 अंक गिरकर 56,405.08 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी 531.95 अंक गिरकर 16,842.80 अंक पर बंद हुआ, जिसमें एचपीसीएल, बीपीसीएल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक तक नुकसान में रहे। इसके साथ कच्चे तेल की कीमतें 7 साल के ऊपरी स्तर पर हैं। 

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 06:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: SHARE MARKET, BSE SENSEX, NSE sensex, Nifty

Courtesy: Oneindia.com

IPO

फोटो: Economic Times

शेयर बाजार में हलचल, नवंबर 15 को तीन कंपनियां होगी लिस्टेड

शेयर बाजार में अगले हफ्ते कुल चार IPO लिस्टेड होगे, जिनमें पॉलिसी बाज़ार,sjs एंटरप्राइजेज और सिगाची इंडस्ट्री नवंबर 15 सोमवार को, तो पेटीएम नवंबर 18 को लिस्ट होगी। पॉलिसी बाजार का शेयर ग्रे मार्केट में 1040-1050 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सिगाची का शेयर ग्रे मार्केट में 383-393 के बीच ट्रेड कर रहा है। sjs एंटरप्राइजेज के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम 582 है, जो इश्यू प्राइस से 40 रुपए या 7.4% अधिक पर ट्रेड कर रहा है। 

रवि, 14 नवंबर 2021 - 06:20 PM / by अमित व्यास

Tags: IPO, Indian share market, BSE SENSEX, NSE sensex

Courtesy: Money Control

Share market record

फोटो: Indian Express

सेंसेक्स पहुंचा 60 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

भारतीय शेयर बाजार सितंबर 24 को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शानदार शुरुआत के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स 60 हजार से अधिक पर खुला। ये पहला मौका है जब सेंसेक्स इस मुकाम पर पहुंचा है। सेंसेक्स 60,158.76 पर खुला और कुछ समय में 60333 का आंकड़ा छू गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंकों का उछाल के साथ 17897.45 पर खुला। रिकॉर्ड बनाते हुए ये 17,947.65 पर पहुंचा।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: NSE NIFTY, Nifty, Sensex, BSE SENSEX, BSE

Courtesy: Aajtak News

Share Market

फोटो: Zee News

शेयर बाज़ार: 56 अंकों की मामूली उछाल के साथ सेंसेक्स ने किया आगाज़

शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 56.95 अंकों की उछाल के साथ 52332.52 पर शुरु हुआ। वहीं निफ्टी 16.20 अंकों की बढ़त के बाद 15756.30 पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के फायदे में रहा। बाजार के 1486 शेयरों में काफी उछाल देखने को मिला। इसके अलावा 390 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बता दें, बाजार के 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।

बुध, 09 जून 2021 - 01:55 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: BSE SENSEX, Nifty, SHARE MARKET, PROFIT

Courtesy: Amarujala News

Share Market

फोटो: ZEE NEWS

शेयर बाजार की शुरुआत मे सेंसेक्स 115.89 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली है। जून 2 को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स 115.89 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 51,818.99 पर शुरु हुआ। वहीं निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 15,549.95 पर आगाज हुआ।शुरूआती कारोबार के दौरान, 14 शेयर फायदे में और 16 शेयर नुकसान में ट्रेंड हो रहे हैं। वहीं रिलायंस, अल्ट्रा टेक सीमेंट, हिन्दुस्तान युनिलीवर और बजाज के शेयर में काफी उछाल देखी गयी है। 

बुध, 02 जून 2021 - 01:50 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: BSE SENSEX, Nifty, SHARE MARKET, Loss

Courtesy: News 18

Share Market

फोटो: The Financial Express

शेयर बाज़ार: सेंसेक्स ने लगाई छलांग, अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा निफ्टी

शेयर बाजार में अधिक उछाल देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 53.34 अंकों की बढ़त के साथ खुला है। वहीं सुबह 09 बजे के आसपास इसमें 73.38 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 51,349.50 के स्तर पर पहुँच गया था। जबकि निफ्टी 19.10 अंक गिरकर 15,416.55 पर आ गया। शुरुआती समय में अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, एसबीआई, टीसीएस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंटस ने बढ़त बनाई हुई थी। 

सोम, 31 मई 2021 - 01:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: BSE SENSEX, Nifty, SHARE MARKET, PROFIT

Courtesy: Dainik Jagran

sensex rises

फोटो: Business Standard

सेंसेक्स में 150 की छलांग के बाद आई गिरावट

सेंसेक्स शुरुआत में 150 अंक की छलांग के बाद गिरावट हुई है। बीएसई सूचकांक 53.09 अंक गिरावट के बाद 49,849.55 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 48.45 अंक गिरावट के साथ 14,981.70 पर आ गया है। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की गिरावट ओएनजीसी में हुई है। इसके साथ सन फार्मा, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया में लाल निशान में कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर टाइटन, एमएंडएम, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक मुनाफे में थे।

गुरु, 20 मई 2021 - 02:01 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: BSE SENSEX, SHARE MARKET, PROFIT, NSE NIFTY

Courtesy: Business Standard