Mayawati

फ़ोटो: Deccan herald

मायावती ने की आरएसएस को बैन करने की मांग, पीएफआई पर कार्यवाही का किया विरोध

बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमों मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर पीएफआई जैसे संगठन देश की अंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है तो ऐसे में उसके जैसे सभी संगठनों को भी बैन करना चाहिए, जिसमें आरएसएस भी है। उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि पीएफआई पर देश भर में कई प्रकार से टारगेट करके विधानसभा चुनावों से पहले उसके सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।… read-more

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, BSP, PFI, RSS

Courtesy: Amar ujala

Mayawati

फोटो: The Times of India

बसपा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का किया ऐलान

बसपा प्रमुख मायावती ने जून 25 को ऐलान किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगी। मायावती ने कहा कि द्रौपदी आदिवासी समुदाय से आती है इसलिए उनका समर्थन करेंगी। मायावती ने विपक्ष पर बरसते हुए कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने से पूर्व विपक्ष ने बसपा से चर्चा नहीं की। ममता बनर्जी और शरद पवार ने उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने के… read-more

शनि, 25 जून 2022 - 10:50 AM / by रितिका

Tags: Mayawati, BSP, Presidential Elections, draupadi murmu

Courtesy: NDTV News

Amit Shah

फोटो: DNA India

शासन अखिलेश के हाथ में है तो गुंडाराज होगा: अमित शाह

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने गृहमंत्री अमित शाह ने जनवरी 27 को मथुरा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पिछली यूपी सरकारों पर जमकर बोला। उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। पहले बिजली नहीं आती थी, अब बिजली 24 घंटे आती है। शासन अगर अखिलेश के हाथ में है तो गुंडाराज होगा।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: politics, Amit Shah, BSP, Samajwadi Party

Courtesy: ABP News

BSP Supremo Mayawati Announces 51 Candidates For 2nd List

फोटो: Deccan Herald

बसपा ने जारी की 51 विधायक उम्मीदवारों की दूसरी सूची: यूपी विधानसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने जनवरी 22 को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, बसपा प्रमुख ने चुनाव के लिए पार्टी का नारा भी दिया “हर पोलिंग बूथ को जीतना है, बसपा को सत्ता में… read-more

शनि, 22 जनवरी 2022 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mayawati, BSP, second list of candidates

Courtesy: Patrika News

BSP leader

फोटो: Navbharat Times

कोरोना संक्रमित हुए बसपा सांसद दानिश अली

बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने दिसंबर 21 को ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। बीएसपी सांसद ने अपने संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील भी की है। बता दें कि दानिश अली ने एक दिन पहले दिसंबर 20 को संसद में सदन की कार्यवाही में हिस्सा भी लिया था। ऐसे में बाकी सांसदों को लेकर भी चिंता पैदा हो गई है। 

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 06:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BSP, parliament, Covid-19, Coronavirus

Courtesy: Aaj Tak

Akhilesh Yadav

फोटो: NDTV

बसपा के दो विधायकों ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 12 को बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी और कुशल तिवारी ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इससे समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत हो गई है। उन्होंने बीजपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल नीति की तरह ही बीजेपी भी धर्म के नाम पर बांटकर और डरा धमका कर शासन कर रही है।

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 09:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, BSP, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar

Mayawati

फोटो: National Herald

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का हार्ट अटैक से निधन

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का नवंबर 13 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थीं। मां के निधन की जानकारी मिलते ही मायावती दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं, जहां परिवार के एकत्रित होने के बाद नवंबर14 को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी हैै।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 08:35 PM / by अमित व्यास

Tags: Mayawati, BSP, National

Courtesy: Aaj Tak News

Samajwadi Party

फोटो: India Today

बसपा के दो और नेताओं ने थामा सपा का हाथ

उत्तर प्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा के दो नेताओं राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने अंबेडकरनगर में नवंबर सात को सपा का हाथ थाम लिया है। इसके साथ अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुये बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हमेशा ठोंको-ठोंको करते हैं जिसका नतीजा यह रहा कि आज फतेहगढ़ जेल में कैदियों ने डिप्टी जेलर को ठोंक दिया। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा।

सोम, 08 नवंबर 2021 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: BSP, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Uttar Pradesh

Courtesy: Dainik Bhaskar

Mayawati

फ़ोटो: times of India

मुख़्तार अंसारी जैसे किसी भी माफिया को पार्टी नहीं लड़ाएगी चुनाव: मायावती

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। किसी माफिया या बाहुबली का चुनाव लड़ना आम बात है। लेकिन बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर साफ़ कह दिया है कि बसपा किसी भी माफिया या बाहुबली को टिकट नहीं देगी। इसी को देखते हुए बीएसपी ने आज़मगढ़ की मऊ विधानसभा सीट से मुख़्तार अंसारी की जगह भीम रजभर को मैदान में उतारने का… read-more

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 02:20 PM / by अदनान फैसल

Tags: Mayawati, BSP, politics, Uttar Pradesh

Courtesy: NDTV India

Mayawati

फोटो: India TV News

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो पेगासस मामले की जांच: बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने मांग की है कि पेगासस जासूसी मामले की जांच की जाए। मायावती ने जुलाई 29 को ट्वीट किया कि मानसून सत्र नहीं चलने से देश को भारी नुकसान हो रहा है। पेगासस मुद्दा भी गरमा रहा है, फिर भी केंद्र सरकार मामले की जांच कराने को तैयार नहीं है। मायावती ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट पेगासस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर… read-more

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mayawati, BSP, parliament, suprim court

Courtesy: NDTV Hindi