फोटो: Hindustan Times
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा में डुबकी लगाने का विशेष महत्व बताया गया है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा में स्नान करने पहुंचे हजारों भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है और यातायात भी डायवर्ट किया है।
Tags: haridwar, Ganga, buddha purnima
Courtesy: ABP Live
फोटो: Space.com
दुनिया भर में लगा चंद्र ग्रहण, इन देशों में रहेगा असर
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मई 16 को लग रहा है, जो दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण का समय सुबह 7.02 से दोपहर 12.20 तक रहेगा। ये ग्रहण यूरोप के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से, अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर समेत अंटार्कटिका में दिखेगा। इस चंद्र ग्रहण को देखने के इच्छुक लोग नासा के यूट्यूब चैनल पर जाकर… read-more
Tags: chandra grahan, Lunar Eclipse, buddha purnima
Courtesy: AajTak News
फोटो: India Today
कर्नाटक में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मांस बिक्री पर लगी रोक
कर्नाटक में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने मांस की बिक्री और बूचड़खानों के संचालन पर रोक लगाई है। पालिका के मुताबिक कर्नाटक में कुल तीन हजार लाइसेंस प्राप्त मांस की दुकानें है। इन सभी दुकानों पर मांस की ब्रिकी नहीं की जा सकेगी। बता दें कि इससे पहले भी राज्य सरकार ने पालिका को सभी बूचड़खानों में जानवरों की स्टनिंग प्रक्रिया लागू करने के आदेश दिए थे।
Tags: Karnataka, buddha purnima, ban non veg
Courtesy: AajTak News