Tim cook

फोटो: CNN

एपल का भारत में रेवेन्यू लगभग दोगुना, सीईओ ने कहा- iPhone के साथ iPad का भी प्रदर्शन अच्छा

एपल का जून तिमाही में भारत में रेवेन्यू लगभग दोगुना हो गया है। कंपनी के मुताबिक, जून 2022 में एपल का रेवेन्यू 83 अरब डॉलर रहा है। यह सालाना आधार पर 2 पर्सेंट अधिक है। Apple के सीईओ टिम कुक ने कहा कि भारत में iPhone के साथ-साथ iPad और Apple Watch भी काफी अच्छा कर रहा है। सीएफओ लुका मेस्त्री ने भी रेवेन्यू के लिए भारतीय बाजार का शुक्रिया कहा है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 08:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Apple, Tim Cook, India, buisness

Courtesy: Amar ujala

Currency

फोटो: Indian Express

डॉलर के मुकाबले पाकिस्तान कि करेंसी बेहद कमजोर, दहशत में बाजार

पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले बेहद कमजोर हो गया है। वह इंटरबैंक मार्केट में अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। यहां तक कि पाकिस्तान की स्थानीय फॉरेन एक्सचेंज एसोसिएशन ने इस डर को कबूल भी किया है। महासचिव जफर पराचा ने कहा कि उन्हें आईएमएफ की संभावित पूर्व-शर्तों के अलावा पाकिस्तानी रुपये में गिरावट का कोई कारण नहीं दिखता। 

बुध, 20 जुलाई 2022 - 06:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, Currency, buisness, Foreign Exchenge

Courtesy: News18

India maxico

फ़ोटो: ORF

भारत और मेक्सिको की छठे दौर की वार्ता सम्पन्न, कारोबार, निवेश, स्वास्थ्य, विज्ञान संबंधी हुए हस्ताक्षर

भारत और मेक्सिको की छठे दौर की वार्ता सम्पन्न हुई इसमें कारोबार, निवेश, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर चर्चा की और बाह्य अंतरिक्ष के क्षेत्र में विशिष्ट सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने किया, जबकि मेक्सिको का प्रतिनिधित्व वहां के विदेश उप मंत्री कार्मेन मोरेनो तोस्कानो ने किया।

गुरु, 30 जून 2022 - 05:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Maxico, meeting, Talk, buisness

Courtesy: News18

Stock

फ़ोटो: Moneycontrol

शेयर बाजार हफ्ते के निचले स्तर पर हुआ बंद, सेंसेक्स 1045 तो वहीं निफ्टी 331 अंक पर हुआ बंद

अमेर‍िका के फेडरल र‍िजर्व बैंक की तरफ से ब्‍याज दर में र‍िकॉर्ड बढ़ोतरी और मंदी की आशंका के बीच शेयर बाजार में जून 16 को हाहाकार मच गया। जिसकी वजह से सेंसेक्स- निफ्टी 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1045.60 अंक यानी 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ 51,495.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 331.55 अंक यानी 2.11 फीसदी टूटकर 15360.60 के स्तर पर बंद हुआ।

गुरु, 16 जून 2022 - 05:03 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Sensex, Nifty, Stock, buisness

Courtesy: Hindustan

Xio Lijiyan

फ़ोटो: Global Times

अमेरिका नहीं चीन है भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार: झाओ लिजियान

चीन ने दावा किया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में अभी भी भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 119.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2020-21 में यह आंकड़ा 80.51 अरब डॉलर का था। झाओ ने कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बना हुआ है। चीन ने नई दिल्ली और बीजिंग की ओर से ट्रेड वॉल्यूम की गणना के लिए विभिन्न तरीकों में असमानता को जिम्मेदार ठहराया है।

बुध, 01 जून 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, America, India, trade, buisness

Courtesy: Amar ujala

Gdp

फ़ोटो: Moneycontrol

वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटे में आई गिरावट, सरकार ने जारी किए आंकड़े

वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटे में गिरावट आई है। सरकार ने पहले इसके 6.8 फीसदी रहने का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया था। मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए वास्तविक रूप में राजकोषीय घाटा 15,86,537 करोड़ रुपये रहा है जो जीडीपी का 6.7 फीसदी है। सरकार की कुल खर्च और कमाई के बीच के अंतर को राजकोषीय घाटा करते हैं।

मंगल, 31 मई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fisical Deficit, buisness, GDP, Government

Courtesy: Amar ujala

Stock Market

फ़ोटो: Zee News

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुए बंद, निफ्टी 99 अंक, सेंसेक्स 303 अंक टूटा

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मई 25 को मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद दोनों सूचकांक अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 303 अंक टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी सूचकांक 99 अंक की गिरावट के साथ 16,026 के स्तर पर बंद हुआ। 

बुध, 25 मई 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: buisness, Sensex, Nifty, Stock

Courtesy: Amar ujala

Ruchi Soya

फ़ोटो: The Print

रूचि सोया ने खरीदा पतंजलि आयुर्वेद का फ़ूड रिटेल कारोबार, 690 करोड़ में हुआ सौदा

पतंजलि आयुर्वेद ने अपना फूड रिटेल कारोबार अलग कर दिया है. ये कारोबार रुचि सोया में ट्रांसफर होगा। रुचि सोया ने आज पतंजलि आयुर्वेद के साथ एक करार किया हैं जिसमें रुचि सोया पतंजलि आयुर्वेद के फूड रिटेल बिजनेस का अधिग्रहण करेगी। ये डील 690 करोड़ रुपये में हुई है। जानकारी के अनुसार डील 15 जुलाई तक पूरी हो सकती है। इसके साथ ही पतंजलि आयुर्वेद ने अपना फार्मा और फूड सेक्शन अलग अलग कर दिया है।

बुध, 18 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Patanjali, Ruchi Soya, food retail, buisness

Courtesy: Navbharat Times

Wheat

फ़ोटो: live Mint

गेंहू के उत्पादन में आई कमी, निर्यात बढने से देश मे हो सकती है महंगाई

इस साल भारत का अनुमानित गेहूं उत्पादन असमंजस की स्थिति में बना हुआ है। भारत ने वित्त वर्ष में मार्च तक रिकॉर्ड 7.85 मिलियन टन का निर्यात किया, जो एक साल पहले की तुलना में 275% अधिक है। कम उत्पादन ने अब भारत की गेहूं निर्यात क्षमता पर संदेह पैदा कर दिया है। कृषि मामलों के जानकार देवेंदर शर्मा कहते हैं कि बीते 4 सालों में गेहूं की कीमत में 9 फीसदी का ही इजाफा हुआ है, लेकिन आटे के दाम 42 पर्सेंट तक बढ़ गए हैं।

गुरु, 12 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Export, Import, buisness

Courtesy: Hindustan

Pm Modi in Iceland

फ़ोटो: ET Times

पीएम मोदी ने आइसलैंड के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, संबंधों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने मई 4 को आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडाटिर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार, ऊर्जा, मत्स्य पालन समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग एवं संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भूतापीय ऊर्जा एक ऐसा क्षेत्र है जहां आइसलैंड की विशेष विशेषज्ञता है। दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

बुध, 04 मई 2022 - 04:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Iceland, PM Modi, buisness, meeting

Courtesy: Jagran