Buldozer action

फ़ोटो: Comp studio

उत्तराखंड: बीजेपी नेता के बेटे के रिसोर्ट पर चला बुलडोजर, युवती की हत्या का है आरोपी

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित वनतारा रिसोर्ट पर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बुलडोजर चलवाया है। यह रिसोर्ट बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्या का बताया जा रहा है जो हाल ही में ऋषिकेश में हुई युवती की हत्या मामले का आरोपी है। जानकारी के अनुसार मृतका आरोपी के ही रिसोर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी,लेकिन अभी तक हत्या की गुत्थी सुलझी नहीं है। वहीं,आरोपी पुलकित हरिद्वार के बीजेपी नेता विनोद आर्या का बेटा है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 10:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: buldozer, Uttarakhand, resort, BJP Leader

Courtesy: NDTV

Rape

फ़ोटो: Ndtv.com

6 लोगों ने किया नाबालिग से बलात्कार, सरकार ने आरोपियों के गिराए घर: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के रीवा में मंदिर गई नाबालिग लड़की के साथ 6 आरोपियों ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने शुरूआती जांच पड़ताल में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश जारी है। वहीं, प्रशासन ने गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों के घर को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिए हैं। गौरतलब है कि लड़की के साथ मंदिर गए उसके दोस्त के सामने हैवानों ने दरिंदगी की है,जिसका बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhyapradesh, Rewa, rape, buldozer

Courtesy: News18hindi

Buldozer action

फ़ोटो: Ndtv.com

सरकारी अधिकारियों से अभद्रता करने वाले बेकरी संचालक की बेकरी जमींदोज: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के खरगोन के करीम नगर स्थित एक बेकरी पर सरकार की बुलडोजर कार्यवाही हुई है। दरअसल कुछ दिनों पहले "बेस्ट" बेकरी संचालक अमजद खान ने सरकारी अधिकारियों से अभद्रता करते हुए तहसीलदार को धमकी दी थी। जिसके बाद सितंबर 7 के दिन प्रशासन ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर लोगों के भारी विरोध के बीच अमजद खान की बेकरी को जमींदोज़ कर दिया है। बता दें कि एमपी में भी यूपी की तर्ज पर बुलडोजर कार्यवाही हो रही है।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: buldozer, Madhyapradesh, bakery, missbehavior

Courtesy: Aajtak News

Buldozer action

फ़ोटो: Aajtak

असम में चौथे मदरसे पर चला बुलडोजर, जिहादी गतिविधियों के गढ़ होने का आरोप

असम के गोलपारा जिले के मटिया पुलिस थाने के पखिउरा चार के स्थानीय निवासियों ने ही बुलडोजर से मदरसे को तुड़वा दिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले मदरसे के मौलवी को पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। स्थानीय लोगों ने जिहादी गतिविधियों का गढ़ बताते हुए मदरसे पर बुलडोजर चलवा दिया। वहीं,बीते दिनों में यह चौथा मदरसा है जो राज्य में गिरा दिया गया है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 01:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madarsa, Assam, buldozer, demolition anniversary

Courtesy: News18hindi

Supreme Court

फ़ोटो: Hindustan Times

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर यूपी सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट में जून 16 को उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई पर सुनवाई हुई। जमीयत उलेमा ए हिंद की याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि वह उत्तर प्रदेश सरकार को तय प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही बुलडोजर से घरों को गिराने का निर्देश जारी करे। इस बाबत सुप्रीम कोर्ट ने तीन दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि वह बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक नहीं लगा सकता सिर्फ कानून पालन के लिए कह सकता है।

गुरु, 16 जून 2022 - 03:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Supreme Court, buldozer, UP, Petition

Courtesy: Jagran

Bulldozer

फ़ोटो: The New Indian Express

प्रयागराज हिंसा में शामिल अन्य 37 लोगों के घरों पर चल सकता है बुलडोजर

प्रयागराज हिंसा में शामिल अन्य 37 लोगों पर भी गांज गिर सकती है। पुलिस ने नाबालिगों को छोड़ बाकी आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण को कहा है। पीडीए ने इस संबंध में जांच भी शुरू कर दी है। यदि इनके मकान के नक्शे पीडीए से पास नहीं पाए जाएंगे तो उन मकानों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। हालांकि इलाके में ज्यादातर लोग पथराव की घटना के बाद मकान पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।

मंगल, 14 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prayagraj, violence, PDA, buldozer

Courtesy: Hindustan

Buldozer

फ़ोटो: Hindustan

सहारनपुर में उपद्रव करने वाले दो लोगों के घर पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के बीते जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जिलो में हिंसा भड़क गया, जिसके बाद सहारनपुर में  उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम दो उपद्रवियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची। इनके घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया। आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। अब्दुल वाकीर खत्ता खेड़ी और मुजम्मिल हबीबगढ़ इलाके में रहता है। वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगे थे। इसके अधार पर पुलिस ने एक्शन लिया।

शनि, 11 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Stone Pelter, SAHARANPUR, Police, buldozer

Courtesy: News18

Yogi

फ़ोटो: The Hans India

योगी सरकार ने 788 माफियाओं के 6 अरब से ज्यादा की संपत्ति की कुर्क, 62 नए माफियाओं की लिस्ट तैयार

योगी सरकार के पहले कार्यकाल से अबतक  इनकी 6 अरब से अधिक की अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्ति प्रदेश भर में कुर्क की गई है। इसके बाद सरकार उन माफियाओं की सूची तैयार कर रही है जो इस कार्रवाई की जद से बाहर रह गए थे। इसमें 62 माफियाओं को लिस्टेड किया गया हैं। जल्द ही इनकी भी प्रॉपर्टी पर सरकार का बुलडोजर चलेगा। ADG ने बताया की मार्च से मई 2022 तक 788 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। 

मंगल, 07 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yogi, Don, Mafia, property, buldozer

Courtesy: Amar ujala

Buldozer

फ़ोटो: Jansatta

असम के नगांव में पुलिस थाने में आग लगाने वालों के घर चले बुलडोजर

असम के नगांव जिले में मई 2 को एक शख्स की कथित तौर पर हिरासत में मौत के बाद भीड़ ने एक पुलिस थाने आग लगा दी थी। मई 3 को प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोज़र चलवा दिए। आग लगाने वाले पांच परिवारों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगजनी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाक़ी लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

रवि, 22 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Assam, Ngaanv, Fire, buldozer

Courtesy: Hindustan

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Zeenews.in

80% दिल्ली अवैध है तो क्या 80% दिल्ली को तोड़ा जाएगा- केजरीवाल का भाजपा से सवाल

दिल्ली में अतिक्रमण पर चल रहे बुलडोजर के विरोध में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी पर निशाना साधा है। 80% दिल्ली के अवैध होने की बात करते हुए केजरीवाल ने कहा -"हम खुद भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं, हम नहीं चाहते कि अवैध बिल्डिंग बने या कब्जे हों, लेकिन दिल्ली प्लान तरीके से नहीं बनी। 80% से ज्यादा दिल्ली अतिक्रमण या अवैध निर्माण के दायरे में आएगी तो सवाल उठता है क्या 80 फ़ीसदी दिल्ली को तोड़ा जाएगा?"

सोम, 16 मई 2022 - 05:28 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arvind Kejriwal, buldozer, MCD

Courtesy: NDTV