Yogi Adityanath

फोटो: India TV News

बुंदेलखंड के प्राचीन किलों को नए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करें: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई 23 को अधिकारियों को निर्देश दिया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित प्राचीन किलों की मरम्मत कर उन्हें पर्यटन के नए केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। आदित्यनाथ ने राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित किलों की मरम्मत के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कालिंजर किले का लाइट एंड साउंड शो, कैंपिंग… read-more

रवि, 24 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, develop, Bundelkhand, tourist center

Courtesy: Navbharat Times

Bundelkhand

फ़ोटो: Wikipedia

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा, जुलाई में हो सकता है देश को समर्पित

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। यूपी को जल्द ही चौथा एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है। और पूरी संभावना है कि, जुलाई के दूसरे हफ्ते में पीएम नरेंद्र मोदी इसे देश को समर्पित करेंगे। यूपी देश का पहला राज्य है जहां पांच एक्सप्रेसवे होंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने के बाद चित्रकूट से दिल्ली पहुंचने में लोगों को परेशानी नहीं होगी। चित्रकूट से दिल्ली का सफर 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

मंगल, 21 जून 2022 - 08:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bundelkhand, Expressway, road, Delhi, UP

Courtesy: News18

Expresway

फ़ोटो: Wikipedia

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का कार्य अंतिम दौर में, अगले महीने मिल सकती है सौगात

यूपी की जनता को जून महीने में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का तोहफा मिल सकता है। उम्मीद है कि जून 20 तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा हो जाएगा। यह चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ओरैया और इटावा जिलों  से होते हुए, आगरा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ेगा। करीब 296 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे 14849.09 करोड़ की लागत से बन रहा है।

सोम, 09 मई 2022 - 02:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Express way, road, UP, Bundelkhand

Courtesy: News18

Pm modi

फोटो: Hindustan Times

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड के महोबा में किया अर्जुन सहायक परियोजना का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर 19 को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में पहुंचे। पीएम ने महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि बुंदेलखंड के विकास रुकने वाले नही हैं। हम गुजरात के कच्छ जैसी सफलता के लिए बुंदेलखंड में जुटे हैं। पीएम ने किसानों का ज़िक्र करते हुये भी पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने 1 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में डाले।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 09:15 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Bundelkhand, PM Modi, BJP

Courtesy: Dainik Bhaskar