फोटो: NewsOpener
ऑस्ट्रेलिया में नए मंत्रीमंडल में रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया के नए मंत्रीमंडल में 10 महिलाओं को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री एंटनी अल्बानीज़ के मंत्रीमंडल में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। इससे पूर्व स्कॉट मॉरिसन की कैबिनेट में सात महिलाएं शामिल थी। इस मंत्रिमंडल में पहली बार एक मुस्लिम महीला को मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में लिंडा बर्नी पहली आदिवासी मूल निवाली महिला को भी मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रीमंडल का गठन राजधानी क्रैनबेरा में किया गया।
Tags: Australia, Cabinet, cabinet minister, cabinet extension
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: The Indian Express
कैबिनेट विस्तार में यूपी के 7 मंत्रियों को सौंपी गई ज़िम्मेदारी
मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद नए मंत्रियों को ज़िम्मा सौंपा गया है। यूपी के सात नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया है। अजय मिश्र टेनी गृह राज्यमंत्री, बीएल वर्मा सहकारिता राज्यमंत्री बनाये गए है। अमित शाह ने दोनों को अपनी टीम में जगह दी है। इनके अलावा पंकज चौधरी वित्त राज्यमंत्री, अनुप्रिया पटेल कॉमर्स और इंडस्ट्री, कौशल किशोर शहरी विकास राज्यमंत्री, एसपी सिंह बघेल विधि एवं न्याय राज्यमंत्री, भानू प्रताप सिंह वर्मा को सूक्ष्म, लघु मध्य उद्योग… read-more
Tags: Cabinet Meeting, PM Narendra Modi, Amit Shah, cabinet extension
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो : India TV
मोदी कैबिनेट का विस्तार आज, इन्हें मिल सकती है जगह
मोदी कैबिनेट का विस्तार जुलाई 7 को शाम छह बजे होगा। कैबिनेट में 17-22 नए मंत्रियों को जगह दी जाएगी। कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिए जा सकते है कैबिनेट में महिलाओं और अति पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट का विस्तार होगा।मंत्रिमंडल विस्तार में राकेश सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, विनोद सोनकर, वरुण गांधी को शामिल किया जा सकता है। वर्तमान में कैबिनेट में कुल 53 मंत्री है।
Tags: PM Modi, PM Modi Cabinet, Union cabinet, cabinet extension
Courtesy: ABP News
फ़ोटो: Indian Express
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उद्योग मंत्री बने शाहनवाज़ हुसैन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व एमएलसी शाहनवाज हुसैन को फरवरी 9 के दिन हुए बिहार सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में उद्योग मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद उन्होंने अपने पद को लेकर खुशी जताई है। बिहारवासियों के हिम्मत की तारीफ करते हुए हुसैन ने कहा कि अगर हम यहीं पर संशाधन दें तो बांग्लादेश जो टेक्सटाइल का हब बन गया वो यहां भी बन सकता है और बिहारी के अंदर क्षमता भी है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 17 मंत्रियों ने शपथ ली है।
Tags: Shahnawaz Hussain, cabinet extension, Bihar Government
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: Getty images
बिहार: जानिए किस-किसकी खुलेगी किस्मत, आज होगा राज्य सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार
तमाम अटकलों के बाद फरवरी 9 के दिन बिहार की नितीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस विस्तार में 17 नए मंत्री शपथ लेंगे, जिसमें भाजपा से नौ व जदयू से आठ मंत्री हो सकते हैं। शपथ लेने वालों में भाजपा से नितिन नवीन, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम शामिल हैं। वहीं, जदयू के श्रवण कुमार, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार… read-more
Tags: Nitish Kumar, cabinet extension, Bihar Government
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Jagran.Com
नितीश सरकार मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली रवाना हुए भाजपा के कई नेता
बिहार की नितीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह शामिल हैं। वहीं, कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि इस बार मंत्रिमंडल में ज़ोर भारतीय जनता पार्टी का होगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल को भी अचानक गया से दिल्ली बुलाया गया है।
Tags: Nitish Kumar, cabinet extension, BJP, Bihar Government
Courtesy: Hindustan Smart
फ़ोटो: Getty images
राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर अशोक गहलोत ने बुलाई आपातकाल बैठक
राजस्थान में एक बार फिर राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इस कवायद के चलते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट की आपातकाल बैठक बुलाई है। वहीं, कयास यह भी लगाए जा रहे है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट व उनके करीबी विधायकों को मंत्रिमंडल में अहम जगह दी जा सकती है, क्योंकि पार्टी से मनमुटाव के बाद उन्हें अभी तक कोई पद नहीं दिया गया है।
Tags: CM Ashok Gehlot, cabinet extension, Rajasthan Government
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: Getty images
कर्नाटक भाजपा के 15 विधायक जा सकते है दिल्ली
कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बवाल मचा हुआ है और अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य के 15 भाजपा विधायक केंद्रीय आलाकमान से शिकायत करने दिल्ली जा सकते है। दरअसल इन नाराज़ 15 विधायकों का कहना है कि हाल ही में किये गए मंत्रिमंडल विस्तार में जिन 7 लोगों को जगह दी गई है वे सभी पहले से ही सत्ता का सुख भोगते आए हैं और इन्हें मंत्री बनाने के लिए तय किया गया पैमाना गलत है।
Tags: B S Yediyurappa, cabinet extension, BJP
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: Getty images
बिहार में अभी नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार की एनडीए गठबंधन सरकार में चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विराम लगाते हुए कहा है कि जनवरी 19 के दिन होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार अभी नहीं होगा। वहीं, इशारे इशारे में नीतीश ने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी का जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी को ठहराया है। इसे भाजपा का अंदरूनी मसला बताते हुए सीएम ने कहा- "उनकी आपस में बातचीत हो रही है, लेकिन अब ये नहीं बता सकते कि कैबिनेट का विस्तार दो दिन में होगा या 10… read-more
Tags: Nitish Kumar, cabinet extension, Bihar Government, BJP
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: Getty images
यूपी सरकार में भी हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, नड्डा करेंगे सीएम योगी से चर्चा
उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार में भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है जिसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 से 24 जनवरी तक राजधानी लखनऊ के दौरे पर होंगे जिसमें चुनाव के पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आलाकमान से बैठक में चर्चा होगी। वहीं, कयास लगाए जा रहे है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले पूर्व… read-more
Tags: JP Nadda, Yogi Adityanath, cabinet extension, uttarpradesh
Courtesy: Aajtak news