फ़ोटो: Indian express
ममता के खिलाफ बोले टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी, कैबिनेट मंत्री के चयन पर उठाया सवाल
पश्चिम बंगाल में अब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का विरोध उन्हीं की पार्टी में शुरू हो गया है। टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी ने ममता सरकार में मदन मित्रा को खेल मंत्री का पद न मिलने पर चयन पर सवाल उठाया है। हावड़ा के बाली में एक कार्यक्रम के दौरान में बोलते हुए उन्होंने कहा है कि मदन मित्रा जैसे काबिल व्यक्ति को पद न मिलते हुए देख,दुख होता है। बता दें कि इस दौरान मंच पर मित्रा मौजूद थे।
Tags: mamta banerjee, prasun Banerjee, cabinet minister, West Bengal
Courtesy: Live hindustan
फोटो: India TV
यूपी के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मत्स्य पालन मंत्री निषाद के खिलाफ सीजेएम जगन्नाथ ने गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश जारी हुए है। निषाद के खिलाफ सहजनवा थाने में हुई हिंसा के मामले गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक निषाद को अगस्त 10 तक गिरफ्तार कर पेश करना होगा।
Tags: Uttar Pradesh, cabinet minister, Sanjay Nishad, Arrests
Courtesy: Zee News
फोटो: NewsOpener
ऑस्ट्रेलिया में नए मंत्रीमंडल में रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया के नए मंत्रीमंडल में 10 महिलाओं को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री एंटनी अल्बानीज़ के मंत्रीमंडल में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। इससे पूर्व स्कॉट मॉरिसन की कैबिनेट में सात महिलाएं शामिल थी। इस मंत्रिमंडल में पहली बार एक मुस्लिम महीला को मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में लिंडा बर्नी पहली आदिवासी मूल निवाली महिला को भी मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रीमंडल का गठन राजधानी क्रैनबेरा में किया गया।
Tags: Australia, Cabinet, cabinet minister, cabinet extension
Courtesy: NDTV News
फोटो: News18 Hindi
6 साल के लिए भाजपा पार्टी से निष्कासित हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। बीजेपी ने हरक सिंह रावत को अनुशासनहीनता के मामले में छह साल के लिए बर्खास्त किया है। सूत्रों के मुताबिक हरक सिंह रावत अपनी सीट बदलना चाह रहे थे। साथ ही अपनी बहू के लिए भी टिकट मांग रहे थे। लेकिन बीजेपी हाई कमांड ने उनकी डिमांड खारिज कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना बेहतर समझा।
Tags: BJP Government, Suspended, cabinet minister
Courtesy: Zee News
फोटो: Janta Ka Reporter
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के मंत्रिमंडल में वन, पर्यावरण और जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को दिए इस्तीफे में योगी सरकार पर दलितों, पिछड़ों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। राज्य के अन्य विधायकों ने भी समर्थन में भाजपा को अलविदा कहा है। यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा। वही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट… read-more
Tags: cabinet minister, UP government, Samajwadi Party
Courtesy: Amarujala News
फोटो: OneIndia
चुनाव से पहले गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने मंत्री पद और विधायक पद से दिया इस्तीफा
गोवा में चुनावों से ठीक पहले बीजेपी के मंत्री माइकल लोबो ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पार्टी के कामकाज से नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले के लिए केंद्र या राज्य के नेताओं को दोष नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अपने साथ हो रहे व्यवहार से परेशान थे। इस्तिफ देने के बाद लोबो कई राजनीतिक दलों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।
Tags: BJP MLA, Resignation, cabinet minister
Courtesy: ABP News
फोटो: Zee News
राजस्थान में वायु सेना के विमानों की 'इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड' का हुआ उद्घाटन
राजस्थान के बाड़मेर सेक्टर में सितंबर 9 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड’ का उद्घाटन किया। पाकिस्तान सीमा से महज 40 किलोमीटर दूर, बाड़मेर-जालौर मार्ग में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-925ए पर इसका निर्माण किया है। इस हवाई पट्टी पर सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान और सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान ने लैंडिंग की। कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल आरकेएस… read-more
Tags: indian airforce, cabinet minister, CDS general Bipin rawat, Rakesh Kumar Singh Bhadauria
Courtesy: India.com
फोटोः Free Press Journal
कैबिनेट में मंत्री पद के लिए तीन विधायकों का हुआ चुनाव: त्रिपुरा
त्रिपुरा के भाजपा में आंतरिक मतभेद के बाद भी अगस्त 31 को मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की कैबिनेट में तीन विधायकों, सुशांत चौधरी, भगवान दास और रामप्रसाद पॉल को मंत्री पद के लिए चुना गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव दिलीप सैकिया, उत्तर पूर्व क्षेत्रीय सचिव अजय जामवाल, त्रिपुरा इकाई के प्रभारी विनोद सोनकर और महासचिव फणींद्रनाथ सरमा ने बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। तीनों विधायकों को आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
Tags: Tripura, cabinet minister, BJP, India
Courtesy: Hindustan News Hindi
फोटो: Pragati Vadi
कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल
मोदी कैबिनेट का विस्तार होने से पहले ही केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री और दलित नेता थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए है। हरि बाबी कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश, पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा, सत्यदेव नारायण को त्रिपुरा और रमेश बैस को झारखंड का… read-more
Tags: Thawar Chand Gehlot, cabinet minister, Cabinet Reshuffle, Modi Cabinet
Courtesy: Aajtak News
फोटो: across times
पत्नी और बेटी के बाद पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन का भी कोरोना से निधन
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर काल बनकर टूट रही है। देश के सभी शहरों में इसका कहर अब असहनीय हो चला है। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन का कोरोना वायरस से अप्रैल 23 को निधन हो गया। इससे पहले अप्रैल 21 की रात में उनकी बेटी और पत्नी का भी कोरोना वायरस से निधन हो गया था। पिछले 24 घंटे में भारत में रिकॉर्ड तोड़ 3,32,730 एक्टिव कोरोना केस मिले हैं।
Tags: Uttar Pradesh, cabinet minister, narayan singh, Dead, Coronavirus
Courtesy: Zee News