फोटो: Latestly
संयुक्त राज्य अमेरिका: कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के गुरुद्वारे में चलीं गोलियां
अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि, कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मारी गई। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि शूटिंग दोपहर 2:30 बजे के आसपास हुई। (स्थानीय समय) गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी मंदिर में। दोनों पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, शूटिंग घृणा अपराध से संबंधित नहीं है और यह दो पुरुषों के बीच शूटआउट… read-more
Tags: संयुक्त राज्य अमेरिका, Shooting, gurudwara, sacramento county, California
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: Buzzfeed News
कुत्ते ने मॉडल को ऐसा काटा, होंठ की करानी पड़ी सर्जरी
कैलिफॉर्निया में एक मॉडल को कुत्ते ने नाक के निचले हिस्से और ऊपरी होंठ पर इस तरह से काटा कि मॉडल को अपनी सर्जरी करानी पड़ी, जिसमें तीन करोड़ रुपये का खर्च आया। दरअसल ब्रुकलिन खौरी नाम की मॉडल का पालतू कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते से खेलते समय उसने मॉडल पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने कई बार सर्जरी कराई है। इस हमले से उनके करियर पर भी ब्रेक लगा है।
Tags: dog, Dog attack, model, California
Courtesy: Aajtak
फोटो: FPCI
कैलिफोर्निया की खाड़ी में मिली नई समुद्री दुनिया
कैलिफोर्निया की खाड़ी में एक नई समुद्री दुनिया का पता चला है। दरअसल स्क्मिड ओशन इंस्टीट्यूट के रिसर्चर जहाज फाल्कोर ने जब एक रोबट समुद्र में उतारा तो उसमें लगे कैमरे में इस नई समुद्री दुनिया का पता चला। इसमें 6 नए जीवो की प्रजातियों का भी पता चला है। यहां पर उन्हें एक 80 फ़ीट ऊंची प्राकृतिक चिमनी भी दिखी। इसकी वजह से पानी 287 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहा था।
Tags: California, sea world, spicies, hydrothermal vent
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Smithsonian Magazine
अमेरिका में खिला बदबू फैलाने वाला फूल, देखने के लिए जुटे हजारों लोग
अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया स्थित बॉटेनिकल गार्डन में एक फूल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। ये विशाल और बदबूदार फूल "अमोरफोफलस" प्रजाति का है। जानकारी के मुताबिक नंवबर दो को इस फूल को देखने के लिए लगभग पांच हजार लोग जुटे। इस फूल की खासियत है कि ये सिर्फ 48 घंटों के लिए खिलता है और मुरझा जाता है। ये फूल 10 फुट ऊंचा हो सकता है, मगर अब ये विलुप्त होने की कगार पर है।
Tags: America, California, flower
Courtesy: Navbharat Times
फोटोः Yahoo News
कैलिफोर्निया में बॉम्ब साइक्लोन के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी
कैलिफोर्निया में बॉम्ब साइक्लोन के कारण आसमान में पांचवीं श्रेणी की खतरनाक वायुमंडलीय नदी का बहाव बन रहा है, जिसके कारण यहां तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही ऊंचाई वाली जगह पर बर्फबारी भी हो रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार बम विस्फोट जैसे मौसम में तेजी से परिवर्तन हो तो उसे बॉम्बोजेनेसिस कहा जाता है। बॉम्ब साइक्लोन के वायुमंडलीय नदी में मिलने के कारण इसकी शक्ति बढ़ गई है।
Tags: bomb cyclone, California, atmospheric river, science news
Courtesy: AajTak News
फोटो: Whiteflash
वैज्ञानिकों ने की रंग बदलने वाले हीरे की खोज
वैज्ञानिकों ने ऐसा हीरा खोजा है जो तापमान कम होने पर अपना रंग बदलता है। ये हीरा खास इसलिए है क्योंकि ये ठंड होने या तापमान कम होने पर रंग बदलता है। ये हीरा कैलिफोर्निया के जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका की स्टेफनी पर्सांड ने खोजा है। ये हीरा माइनस 196 डिग्री सेल्सियस तापमान में रंग बदल सकता है। हालांकि अब तक इस हीरे की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
Tags: Diamond, California, diamond found
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: News Medical
अमेरिका में एक कैफे मास्क पहनने वाले ग्राहकों से ले रहा अतिरिक्त शुल्क
अमेरिका का एक कैफे मास्क पहनने वाले अपने ग्राहकों से पाँच डॉलर का अतिरिक्त शुल्क वसूल कर रहा है। इस शुल्क से इकट्ठा पैसा वो चैरिटी को देगा। कैफे मालिक का कहना है कि जो लोग समाज की भलाई के लिए मास्क पहनते हैं, वो समाज की भलाई के लिए अतिरिक्त शुल्क भी दे सकते हैं। कैफे मालिक क्रिस कैसलमैन के अनुसार मास्क पहनने को अनिवार्य करना सरकार के अप्रभावी उपायों का एक हिस्सा है।… read-more
Tags: US Cafe, California, Coronavirus, Covid-19
Courtesy: zee News
फोटो: News india live
अमेरिका : ‘फील्ड ऑफ लाइट्स’ के नाम से मशहूर है कैलिफोर्निया की यह पहाड़ी
एक अमेरिकी आर्टिस्ट ब्रूस मुनरो ने कैलिफोर्निया की 15 एकड़ की पहाड़ी पर बसी फूलों की वादियों को 58 हजार रंग-बिरंगे सोलर बल्बों से सजाकर और भी खूबसूरत बना दिया हैं, जिससे पर्यटक रात में भी इन नजारों को अलग अंदाज़ में देख पाएंगे। मुनरो ने इस प्रदर्शनी को ‘उम्मीदों की रोशनी’ का नाम दिया। इस खूबसूरत कलाकृति के कारण यह पहाड़ी ‘फील्ड ऑफ लाइट्स’ के नाम से मशहूर है। महामारी से परेशान लोग यहां हल्का महसूस करेंगे।
Tags: America, California, artist, Flower & Leaves
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Getty
गूगल के इन्कॉग्निटो मोड पर भी सुरक्षित नहीं है आपका डेटा! जज ने जताई चिंता
गूगल के इन्कॉग्निटो मोड में क्या वास्तव में आपकी एक्टिविटी गोपनीय रहती है? इसपर कैलिफोर्निया की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज लूसी कोह ने कहा कि वह गूगल के डेटा कलेक्शन से परेशान है। कोर्ट में चल रहे एक मामले में कहा गया कि कंपनी द्वारा प्राइवेट ब्राउजिंग के दावे सिर्फ छल हैं। इस मामले में गूगल पर आरोप लगाए गए हैं कि कंपनी अपने कोड के पीस के आधार पर यूजर्स की कथित प्राइवेट ब्राउजिंग हिस्ट्री के लिए एनालिटिक्स और एड सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं।… read-more
Tags: Google, California, Google Analytics, Google ads policy
Courtesy: News18 Hindi
फोटो: Hadware Zone
राष्ट्रपति बाइडेन की प्रवक्ता ने की गांधी प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की निंदा
कैलिफ़ोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन की प्रवक्ता जेन साकी ने बेहद निंदा की है। प्रेस सचिव साकी ने कहा है कि ''हम निश्चित तौर पर गांधी की प्रतिमा को खंडित किये जाने की घटना को लेकर चिंतित हैं।'' डेविस शहर की तरफ से भी इस घटना की निंदा करते हुए एक बयान में कहा गया कि ''हम ऐसी किसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करते।'' इस घटना को लेकर भारतवासियों ने आवाज़ उठायी थी।
Tags: Mahatma Gandhi, California, The White House, Joe BIden
Courtesy: Hindustan Samachar