California

फोटो: Latestly

संयुक्त राज्य अमेरिका: कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के गुरुद्वारे में चलीं गोलियां

अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि, कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मारी गई। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि शूटिंग दोपहर 2:30 बजे के आसपास हुई। (स्थानीय समय) गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी मंदिर में। दोनों पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, शूटिंग घृणा अपराध से संबंधित नहीं है और यह दो पुरुषों के बीच शूटआउट… read-more

सोम, 27 मार्च 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: संयुक्त राज्य अमेरिका, Shooting, gurudwara, sacramento county, California

Courtesy: NDTV Hindi

Model

फोटो: Buzzfeed News

कुत्ते ने मॉडल को ऐसा काटा, होंठ की करानी पड़ी सर्जरी

कैलिफॉर्निया में एक मॉडल को कुत्ते ने नाक के निचले हिस्से और ऊपरी होंठ पर इस तरह से काटा कि मॉडल को अपनी सर्जरी करानी पड़ी, जिसमें तीन करोड़ रुपये का खर्च आया। दरअसल ब्रुकलिन खौरी नाम की मॉडल का पालतू कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते से खेलते समय उसने मॉडल पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने कई बार सर्जरी कराई है। इस हमले से उनके करियर पर भी ब्रेक लगा है। 

शनि, 27 नवंबर 2021 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: dog, Dog attack, model, California

Courtesy: Aajtak

New Sea World

फोटो: FPCI

कैलिफोर्निया की खाड़ी में मिली नई समुद्री दुनिया

कैलिफोर्निया की खाड़ी में एक नई समुद्री दुनिया का पता चला है। दरअसल स्क्मिड ओशन इंस्टीट्यूट के रिसर्चर जहाज फाल्कोर ने जब एक रोबट समुद्र में उतारा तो उसमें लगे कैमरे में इस नई समुद्री दुनिया का पता चला। इसमें 6 नए जीवो की प्रजातियों का भी पता चला है। यहां पर उन्हें एक 80 फ़ीट ऊंची प्राकृतिक चिमनी भी दिखी। इसकी वजह से पानी 287 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहा था।

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 01:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: California, sea world, spicies, hydrothermal vent

Courtesy: Aajtak News

Corpse Plant

फोटो: Smithsonian Magazine

अमेरिका में खिला बदबू फैलाने वाला फूल, देखने के लिए जुटे हजारों लोग

अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया स्थित बॉटेनिकल गार्डन में एक फूल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। ये विशाल और बदबूदार फूल "अमोरफोफलस" प्रजाति का है। जानकारी के मुताबिक नंवबर दो को इस फूल को देखने के लिए लगभग पांच हजार लोग जुटे।  इस फूल की खासियत है कि ये सिर्फ 48 घंटों के लिए खिलता है और मुरझा जाता है। ये फूल 10 फुट ऊंचा हो सकता है, मगर अब ये विलुप्त होने की कगार पर है।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: America, California, flower

Courtesy: Navbharat Times

atmospheric river

फोटोः Yahoo News

कैलिफोर्निया में बॉम्ब साइक्लोन के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

कैलिफोर्निया में बॉम्ब साइक्लोन के कारण आसमान में पांचवीं श्रेणी की खतरनाक वायुमंडलीय नदी का बहाव बन रहा है, जिसके कारण यहां तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही ऊंचाई वाली जगह पर बर्फबारी भी हो रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार बम विस्फोट जैसे मौसम में तेजी से परिवर्तन हो तो उसे बॉम्बोजेनेसिस कहा जाता है। बॉम्ब साइक्लोन के वायुमंडलीय नदी में मिलने के कारण इसकी शक्ति बढ़ गई है।

सोम, 25 अक्टूबर 2021 - 08:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: bomb cyclone, California, atmospheric river, science news

Courtesy: AajTak News

Diamond

फोटो: Whiteflash

वैज्ञानिकों ने की रंग बदलने वाले हीरे की खोज

वैज्ञानिकों ने ऐसा हीरा खोजा है जो तापमान कम होने पर अपना रंग बदलता है। ये हीरा खास इसलिए है क्योंकि ये ठंड होने या तापमान कम होने पर रंग बदलता है। ये हीरा कैलिफोर्निया के जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका की स्टेफनी पर्सांड ने खोजा है। ये हीरा माइनस 196 डिग्री सेल्सियस तापमान में रंग बदल सकता है। हालांकि अब तक इस हीरे की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। 

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Diamond, California, diamond found

Courtesy: Zee News Hindi

Mask

फोटो: News Medical

अमेरिका में एक कैफे मास्क पहनने वाले ग्राहकों से ले रहा अतिरिक्त शुल्क

अमेरिका का एक कैफे मास्क पहनने वाले अपने ग्राहकों से पाँच डॉलर का अतिरिक्त शुल्क वसूल कर रहा है। इस शुल्क से इकट्ठा पैसा वो चैरिटी को देगा। कैफे मालिक का कहना है कि जो लोग समाज की भलाई के लिए मास्क पहनते हैं, वो समाज की भलाई के लिए अतिरिक्त शुल्क भी दे सकते हैं। कैफे मालिक क्रिस कैसलमैन के अनुसार मास्क पहनने को अनिवार्य करना सरकार के अप्रभावी उपायों का एक हिस्सा है।read-more

मंगल, 01 जून 2021 - 12:07 PM / by अमन शुक्ला

Tags: US Cafe, California, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: zee News

Flower claims

फोटो: News india live

अमेरिका : ‘फील्ड ऑफ लाइट्स’ के नाम से मशहूर है कैलिफोर्निया की यह पहाड़ी

एक अमेरिकी आर्टिस्ट ब्रूस मुनरो ने कैलिफोर्निया की 15 एकड़ की पहाड़ी पर बसी फूलों की वादियों को 58 हजार रंग-बिरंगे सोलर बल्बों से सजाकर और भी खूबसूरत बना दिया हैं, जिससे पर्यटक रात में भी इन नजारों को अलग अंदाज़ में देख पाएंगे। मुनरो ने इस प्रदर्शनी को ‘उम्मीदों की रोशनी’ का नाम दिया। इस खूबसूरत कलाकृति के कारण यह पहाड़ी ‘फील्ड ऑफ लाइट्स’ के नाम से मशहूर है। महामारी से परेशान लोग यहां हल्का महसूस करेंगे।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 08:47 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: America, California, artist, Flower & Leaves

Courtesy: Dainik Bhaskar

Google's Incognito mode is not safe

फोटो: Getty

गूगल के इन्कॉग्निटो मोड पर भी सुरक्षित नहीं है आपका डेटा! जज ने जताई चिंता

गूगल के इन्कॉग्निटो मोड में क्या वास्तव में आपकी एक्टिविटी गोपनीय रहती है? इसपर कैलिफोर्निया की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज लूसी कोह ने कहा कि वह गूगल के डेटा कलेक्शन से परेशान है। कोर्ट में चल रहे एक मामले में कहा गया कि कंपनी द्वारा प्राइवेट ब्राउजिंग के दावे सिर्फ छल हैं। इस मामले में गूगल पर आरोप लगाए गए हैं कि कंपनी अपने कोड के पीस के आधार पर यूजर्स की कथित प्राइवेट ब्राउजिंग हिस्ट्री के लिए एनालिटिक्स और एड सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं।… read-more

शनि, 27 फ़रवरी 2021 - 07:10 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Google, California, Google Analytics, Google ads policy

Courtesy: News18 Hindi

Gandhi Statue California

फोटो: Hadware Zone

राष्ट्रपति बाइडेन की प्रवक्ता ने की गांधी प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की निंदा

कैलिफ़ोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन की प्रवक्ता जेन साकी ने बेहद निंदा की है। प्रेस सचिव साकी ने कहा है कि ''हम निश्चित तौर पर गांधी की प्रतिमा को खंडित किये जाने की घटना को लेकर चिंतित हैं।'' डेविस शहर की तरफ से भी इस घटना की निंदा करते हुए एक बयान में कहा गया कि ''हम ऐसी किसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करते।'' इस घटना को लेकर भारतवासियों ने आवाज़ उठायी थी।

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 02:06 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Mahatma Gandhi, California, The White House, Joe BIden

Courtesy: Hindustan Samachar