Hongkong Macau Open Cancelled

फोटो: India TV News

COVID-19 में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र BWF ने रद्द किये हांगकांग, मकाऊ टूर्नामेंट

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने हांगकांग ओपन सुपर 500 और मकाऊ ओपन सुपर 300 को रद्द करने की घोषणा की है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने कोरोना मामलों में लगातार होती वृद्धि के मद्देनज़र यह निर्णय लिया है। मकाऊ ओपन नवंबर एक को और हांगकांग ओपन का आयोजन नवंबर 8 से 13 तक कॉव्लून में होने वाला था। दोनों देशों के शासी निकाय ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन को मौजूदा परिस्थितियों में आयोजनों की मेजबानी करने में… read-more

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hongkong and macau open, Cancelled, Covid cases

Courtesy: Live Sports News

Spicejet

फोटो: TOI

DGCA ने स्पाइसजेट की उड़ानों की संख्या को आधा

DGCA ने स्पाइसजेट की उड़ानों की संख्या को आधा कर दिया है। कई रुकावटों के बाद विमानन नियामक ने स्पाइसजेट को आठ सप्ताह के लिए अपनी उड़ानों में से केवल 50 प्रतिशत को उड़ान भरने का आदेश दिया है। DGCA ने स्पाइसजेट के ओर से कारण बताओ नोटिस के जवाब के मद्देनजर, हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पाइसजेट की निर्धारित उड़ानों की संख्या को अगले आठ हफ्तों के लिए कम किया है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 05:43 PM / by Pranjal Pandey

Tags: DGCA, SpiceJet, Flight, Cancelled

Courtesy: Jagran

Agnipath Protest

फोटो: Zee5

अग्निपथ योजना के विरोध के बीच 491 ट्रेन सेवाएं प्रभावित

सशस्त्र बलों में नई भर्ती योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे आंदोलन के कारण पूरे देश में कुल 491 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 229 मेल एक्सप्रेस और 254 पैसेंजर ट्रेनें रद्द हैं, जबकि आठ मेल एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। परिचालन कारणों से, पंजाब से मुंबई जाने वाली ट्रेन के साथ दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर समाप्त 31 ट्रेनें 20 जून को रद्द रहेंगी।… read-more

सोम, 20 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Agnipath Protest, train services, Cancelled

Courtesy: Jagran News

Ashwin Vaishnav

फोटो: The Angle

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से किया हिंसा में शामिल न होने का आग्रह

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश के युवाओं से "हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने" की अपील की। वैष्णव ने आगे उनसे रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध के बीच मंत्री का यह बयान आया है। बता दें कि हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अब तक 200 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने के साथ 35 ट्रेनें रद्द हो… read-more

शुक्र, 17 जून 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: agneepath scheme protests, affected, Trains, Cancelled, Ashwini Vaishnaw

Courtesy: Prabhat Khabar

Rajasthan police constable exam Cancelled

फोटो: Patrika

पेपर लीक के बाद रद्द हुई राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

अधिकारियों ने मई 17 को बताया, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, प्रश्न पत्र लीक होने के बाद रद्द कर दी गयी। मई 14 को परीक्षा की दूसरी पाली से कुछ समय पहले पेपर लीक हो गया था। एसओजी ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार मई 14 को परीक्षा की दूसरी पाली के दौरान दिवाकर पब्लिक स्कूल, जयपुर के केंद्र अधीक्षक द्वारा समय से पहले पेपर का लिफाफा खोलने के कारण पेपर लीक हुआ है। 

मंगल, 17 मई 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, police constable exam, Cancelled, paper leak

Courtesy: Live Hindustan

Indian Railway

फोटो: Zeenews

भारतीय रेलवे ने अप्रैल 2 को बंद की 92 ट्रेनें, विवरण यहां

आईआरसीटीसी की वेबसाइट ने पुष्टि करते हुए बताया कि, भारतीय रेलवे ने 92 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा लगभग 21 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। आज के दिन किसान स्पेशल (00979), रामपुर-अजीमगंज (03094), जोधपुर-जैसलमेर (04826) समेत कई ट्रेनें कैंसिल की गयी हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को डायवर्ट और रिशेड्यूल किया गया है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट read-more

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railway, rescheduled, Cancelled

Courtesy: ABP Live

REET exam

फ़ोटो: Quint Hindi

राजस्थान सरकार ने लिया REET की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का लिया निर्णय

रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने फरवरी 7 को बड़ा फैसला लेते हुए लेवल टू रीट परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक लेवल टू की शिक्षक भर्ती परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62 पदों के लिए भर्ती होगी। दरअसल रीट पेपर लीक को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा था। साथ ही लगातार सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही थी।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Exam, Cancelled, paper leak, REET 2021

Courtesy: Aaj Tak

PM Modi

फ़ोटो: Amarujala

रद्द हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौर , वर्चुअली करेंगे लोगों को संबोधित

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पीएम नरेंद्र मोदी आज बिजनौर में पहली फिजिकल रैली करने वाले थे, जो अब रद्द हो गयी है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी को बिजनौर से मुरादाबाद और अमरोहा के मतदाताओं को संबोधित करना था। हालांकि, अब प्रधानमंत्री मोदी 12 बजे वर्चुअली लोगों को संबोधित करेंगे।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: PM Modi, Assembly Elections, vertual event, Cancelled, f

Courtesy: Zee News

Train cancelled

फोटो: DNA India

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के मद्देनज़र भारतीय रेलवे रद्द की कई ट्रेनें

कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनें कर दी हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मई 12 को असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को रद्द किया है। रेलवे ने ट्वीटर पर ये जानकारी साझा करते हुए बताया, रेल सेवाओं को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। एनएफआर के अनुसार मई 12 से कुल 31 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

बुध, 12 मई 2021 - 05:54 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: IndianRailways, train, Cancelled, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News