Mahima Chaudhary

फोटो: Hindustan Times

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। ये जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में महिमा चौधरी को पहचानना फैंस के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने महिमा को हीरो बताते हुए कहा कि वो इस गंभीर बीमारी से लड़ रही है। फैंस इस खबर के सामने आने के बाद लगातार महिमा के स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

गुरु, 09 जून 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: mahima choudhary, Anupam Kher, Cancer, Breast cancer

Courtesy: AajTak News

Onclotic Virus

फ़ोटो: Biotech

ऑनकोलिटिक वायरस से खत्म होंगे सभी प्रकार के कैंसर, वैज्ञानिकों ने शुरू किया ट्रायल

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा वायरस खोजने का दावा किया है, जो हर तरह के कैंसर का खात्मा करने में सक्षम है। मेडिकल के क्षेत्र में इसे एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। इस इलाज को ऑनकोलिटिक वायरस थेरेपी कहा जाता है। ऑनकोलिटिक वायरस इम्यूनोथेरेपी का एक रूप है, जो कैंसर कोशिकाओं को संक्रमित और नष्ट करने के लिए वायरस का उपयोग करता है। इसके तहत पूरे अमेरिका में 100 कैंसर रोगियों पर परीक्षण किया जाएगा।

बुध, 25 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: virus, Cancer, Trial, Medical, vaccine

Courtesy: Zee News

Blood in urine

फ़ोटो: BoldSky

पेशाब में खून आता है तो हो जाएं सावधान, बड़ी बीमारी के हो सकते हैं संकेत

यूरिन में खून आना किसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकता है। ब्रिटेन की जानी-मानी डॉ. मिरियम स्टॉपर्ड के मुताबिक, ब्लैडर कैंसर का सबसे आम लक्षण यूरिन में खून में आना ही है, जिसे हेमट्यूरिया (Haematuria) कहा जाता है। जिस व्यक्ति की यूरिन में खून आ रहा है, इसका मतलब सिर्फ यही नहीं होता कि उसे ब्लैडर का कैंसर ही है। इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे बढ़े हुए प्रोस्टेट या यूरिन मार्ग में संक्रमण।

शुक्र, 06 मई 2022 - 02:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Health, urine, blood, Cancer

Courtesy: Aajtak

chhavi mittal

फोटो: The Hans India

टीवी एक्टर छवि मित्तल को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट के जरिए दी जानकारी

टीवी अभिनेत्री छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ब्रेस्ट कैंसर होना अच्छी बात नहीं है। आज मैं इस बीमारी से लड़ने के लिए खड़ी हूं। ऐसे में मेरे हौसले पस्त नहीं हुए है और इससे लड़ने के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। अभिनेत्री को फैंस और टीवी इंडस्ट्री के दोस्त भी हिम्मत और सपोर्ट कर रहे है। 

रवि, 17 अप्रैल 2022 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: Chhavi Mittal, Entertainment, Cancer

Courtesy: ABP Live

Mouth Cancer

फोटो: Nature

मुंह के कैंसर के लिए जेनेटिक सिस्टम को भारतीय वैज्ञानिकों ने पहचाना

मुंह के कैंसर के संबंध में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स के वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। वैज्ञानिकों ने एक जेनेटिक तंत्र की पहचान की है जो सामान्य कोशिकाओं को कैंसर के ट्यूमर में तब्दील करता है। इस जीन की मदद से केसपेज 8 नाम का प्रोटीन बनता है जिससे समय के साथ कैंसर का निर्माण होता है। इस खोज के बाद कैंसर के इलाज की दिशा में सकारात्कता आएगी। 

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Cancer, cancer treatment, mouth cancer

Courtesy: News 18 Hindi

P Raghu Ram

फोटो: India

भारतीय मूल के कैंसर सर्जन ब्रिटेन के दूसरे सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित

ब्रिटेन के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर’ से हैदराबाद के डॉ. पी. रघु राम को सम्मानित किया गया है। बीते 100 वर्षों में इस सम्मान को पाने वाले डॉ. राम सबसे युवा सर्जन हैं। स्तन कैंसर के इलाज में सुधार को लेकर किए गए कार्य के लिए ये सम्मान उन्हें लंदन के विंडसर पैलेस में प्रिंस चार्ल्स की ओर से दिया गया है। ब्रिटेन का सर्वोच्च सम्मान नाइटहुड-डेमेहुड है। 

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Cancer, British, Prince Charles

Courtesy: News 18 Hindi

Ravi Kishan and Ramesh kishan

फोटो: Zee News

रवि किशन के बड़े भाई का देहांत, शोकाकुल हुआ परिवार

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन के बड़े भाई का 52 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है। कैंसर से पीड़ित उनके भाई रमेश ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस घटना की जानकारी देते हुए रवि किशन ने अपने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें दुख है की वे अपने भाई को नहीं बचा पाए। वहीं उन्होंने यह भी लिखा की महादेव उनके भाई को अपने चरणों में स्थान दे।

बुध, 30 मार्च 2022 - 07:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ravi kishan, Twitter, Death, Cancer

Courtesy: Amar ujala

Benefits Of Betel Leaves

फोटो: India TV News

जानिए गर्मियों में पान के पत्ते खाने के ये स्वास्थ्य लाभ

पान के पत्ते दर्द से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। दर्द को कम करने के लिए इसका पेस्ट बनाकर घाव पर लगाएं। पान के पत्तों के रस का सेवन आंतरिक दर्द को कम करने में भी मदद करता है। पान के पत्तों में पाचन क्रिया को बेहतर करने की शक्ति होती है। ये पत्ते चयापचय में वृद्धि करते हैं, इससे परिसंचरण में सुधार होता हैं। इनमे एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जिससे कैंसर से बचाव होता है। 

गुरु, 24 मार्च 2022 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: betel leaves, Cancer, Pain

Courtesy: Ten Taran

Benefits Of Kale

फोटो: The Spruce

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है केल, रोज़ाना करें सेवन

वजन कम करने के लिए रोज़ाना केल का सेवन करें। केल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते है, जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर के साथ ही कम एनर्जी डेंसिटी मौजूद होती है। इसका सेवन करने से लंबे वक्त तक पेट भरा होता है। नियमित रूप से केल का सेवन करने से पाचन की समस्या में छुटकारा मिलता है। केल में मौजूद विटामिन K हड्डी के विकास में सहायक होता है।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kale, BONES, Cancer

Courtesy: Newstrack

Johnson and Johnson Baby Powder

फोटो: Dainik Bhaskar

जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर पर पूरी दुनिया में लग सकता है बैन

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की मशहूर हेल्‍थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर पर शेयरधारकों ने वैश्विक प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कंपनी के बेबी पाउडर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले हैं। कुछ महिलाओं ने दावा किया कि बेबी पाउडर का इस्तेमाल करने से उनको Ovarian कैंसर हो गया। महिलाओं व बच्चों में कैंसर होने के आरोप में J&J कंपनी पर दुनिया भर में 34 हजार से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 07:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Baby powder, Johnson and Johnson, Ban, Cancer

Courtesy: Zee News