फोटो: Lokmat News
नांदेड़ अस्पताल के कार्यवाहक डीन से शौचालय साफ कराने के आरोप में शिवसेना सांसद के खिलाफ मामला दर्ज
नांदेड़ में अस्पताल के कार्यवाहक डीन से गंदा शौचालय और मूत्रालय साफ कराने के एक दिन बाद पुलिस ने बुधवार को शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। लोक सेवक को उसके कर्तव्य में बाधा डालने और उसे बदनाम करने के आरोप में कार्यवाहक डीन, एसआर वाकोडे की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया।। ये घटना उस अस्पताल में हुई जहां 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत हो गई।
Tags: shiv sena mp hemant patil, Case Filed, nanded hospital dean, clean toilet, Maharashtra
Courtesy: ABP Live
फोटो: News Nation
शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से हुई 243 मौतों पर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज: बिहार
जहरीली शराब त्रासदी में 243 लोगों की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मामला दायर किया गया है। मुकदमा अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने दायर किया है। नीतीश के अलावा उत्पाद आयुक्त विनोद सिंह गुंजवाल और सभी जिलों के उत्पाद अधीक्षकों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है। गौरतलब है कि बिहार में 2016 से शराब पर प्रतिबंध लागू है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर 2023 को होनी है।
Tags: Case Filed, CM Nitish Kumar, Deaths, tragedies despite, Liquor ban, Bihar
Courtesy: India TV
फोटो: News State
न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ दर्ज हुआ मामला: बिहार
न्यायपालिका पर कथित टिप्पणी के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि न्यायपालिका में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि कई वकील फैसला लिखकर दे देते हैं। वही फैसला है। न्यायपालिका के अंदर क्या हो रहा है? चाहे निचली न्यायपालिका हो या ऊपरी। स्थिति गंभीर है। देशवासियों को सोचना चाहिए।"
Tags: Case Filed, Rajasthan, CM Ashok Gehlot, Comments on judiciary, muzaffarpur court, Bihar
Courtesy: Jagran News
फोटो: One India
नार्थ अमेरिका टूर कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन पर कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ दर्ज हुआ केस
कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ 2015 में उत्तरी अमेरिका के दौरे के लिए उनके अनुबंध का उल्लंघन करने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक छह शो के लिए भुगतान करने बावजूद पांच शो करने के लिए साई यूएसए इंक ने कपिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। शो के प्रमोटर अमित जेटली ने बताया, यह मामला अभी न्यूयॉर्क कोर्ट में है। हालांकि अभी तक इस मामले में कपिल शर्मा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं… read-more
Tags: Kapil Sharma, perform, Case Filed, North America, Contract
Courtesy: India Times
फोटो: DNA India
पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में पंजाब पुलिस ने की 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर फिरोजपुर पुलिस थाना कुलगढ़ी में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के अनुसार मामला दर्ज किया गया। दोषी पाए जाने पर दौ सौ रुपए तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनवरी 6 को बठिंडा के एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन के भीतर जवाब मांगा है।
Tags: PM Narendra Modi, Punjab Police, Case Filed, Ministry of Home Affairs
Courtesy: Hindustan Live
फोटो: Navbharat Times
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को महिला के बालों में थूकना पड़ा भारी, मांगनी पड़ी माफ़ी
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का बागपत के बड़ौत निवासी पूजा गुप्ता के बालों में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद से विवादों में हैं। इस घटना पर पीड़िता ने नाराजगी जताई है और यूपी सीएम पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत की है। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया था। इसपर जावेद हबीब ने जनवरी 6 को इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इस घटना के लिए माफी मांगी है।… read-more
Tags: Hairstylist, Case Filed, Spitting, NCW, Controversy
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: Quora
गूगल कंपनी पर लगा इन्कॉग्निटो मोड से लोगों की निगरानी करने का आरोप
एक अमेरिकी यूजर ने गूगल पर केस करते हुए आरोप लगाया है कि "गूगल अपने क्रोम ब्राउजर के जरिए इनकॉग्निटो मोड में भी लोगों को ट्रैक करती है।" इस मामले में गूगल पर पांच बिलियन डॉलर यानी करीब 36 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना लग सकता है। यूजर के अनुसार गूगल का डेटा ट्रैकिंग का व्यापक बिजनेस है। यूजर यदि अपनी चीजों और सर्च को प्राइवेट रखना चाहता है तब भी गूगल उसे ट्रैक करता है। इस मामले पर गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम इसे देख रहे हैं और कम्पनी … read-more
Tags: Google incognito mode, Google Company, Trace Data on private Mode, Problems for Google Company, Case Filed
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: The Week
पंचायत चुनाव में गड़बड़ी को लेकर नीतीश कुमार सहित 14 पर केस दर्ज़
मुजफ्फरपुर (बिहार) के सिविल कोर्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुजफ्फरपुर जिला मजिस्ट्रेट सहित 14 लोगों के खिलाफ चाकी सोहागपुर में मतदाता के रूप में अन्य पंचायत के लोगों के नाम सूचीबद्ध करने के मामले में केस दर्ज़ हुआ है। एएनआई समाचार एजेंसी के मुताबिक सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के वकील जयचंद्र प्रसाद साहनी ने बताया कि पंचायत चुनाव जीतने के लिए दूसरे पंचायत के मतदाताओं को चाकी सोहागपुर में जोड़कर नाम देने के लिए दर्ज कराया गया है, जिसकी… read-more
Tags: CM Nitish Kumar, Election, Case Filed, Bihar
Courtesy: Outlook Hindi News