Nishikant Dubey and Manoj Tiwari

फोटो: TheLallantop

देवघर एयरपोर्ट से जुड़े मामले में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी पर मामला दर्ज

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देवघर के कुंडा थाने में इन सभी के ऊपर देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोप है। इन सभी पर जबरदस्ती एटीसी की बिल्डिंग में घुसे और चाटर्ड प्लेन के पायलट पर दवाब बनाकर जबरन ATC क्लियरेंस लेने का आरोप है। इस मामले पर एयरपोर्ट पर तैनात डीसीपी रैंक के अफसर ने लिखित में शिकायत दी है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Jharkhand, Cases, Manoj Tiwari, Nishikant dubey

Courtesy: News 18 Hindi

op chautala

फोटो: Mint

आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला दोषी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिए गए हैं। मई 21 को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। उनकी सजा पर मई 26 को फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद दो दिन पूर्व फैसला सुरक्षित रखा था। सीबीआई ने अदालत से मांग की है कि कानून को ऊपर लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए ये मामला बहुत अहम है।

शनि, 21 मई 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Delhi Court, Cases, op chautala, Haryana

Courtesy: TV9Hindi

Mall

फोटो: NEW INDIAN EXPRESS

यूपी में कोरोना मामलों में कमी के चलते खोले जा रहे है मॉल और रेसतरां

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद जून 21 से यूपी में माॅल और रेस्तरां खोले जाएंगे। यूपी में दो महीने के बाद माॅल और रेस्तरां खोले जा रहे हैं जिसमें 50 प्रतिशत लोगों के आने की अनुमति है। इसके अलावा सिनेमाघर, जिम और स्विमिंग पुल पर अभी बंदी जारी रहेगी। वीकेंड को छोड़कर रात 9 बजे तक व्यावसायिक संस्थान भी खोला जाएगा। गाइडलाइन का पालन करने साथ ही कुछ पाबंदियां लागू रहेंगी।

सोम, 21 जून 2021 - 11:15 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, Cases, Recovery rate, Patients

Courtesy: NDTV HINDI

Corona

फोटो: The Financial Express

भारत: दो महीने में दर्ज हुए सबसे कम कोरोना मामले

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है। मई 7 को कोरोना के 1 लाख 1 हजार 159 मामले सामने आए हैं, जो पिछले 62 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल 5 को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। देश में पिछले 24 घंटों में 2,444 लोगों की कोरोना से मौत हुई और कोरोना से ठीक होकर 1 लाख 73 हजार 831 मरीज अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल 15 राज्यों में पाबंदियाँ लागू है।

सोम, 07 जून 2021 - 09:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Coronavirus, Cases, Unlock, Modi Government

Courtesy: Dainik Bhaskar

PM modi wil do meeting with DM

फोटो: The Indian Express

पीएम मोदी करेंगे कोविड प्रभावित 100 जिलों के जिलाधिकारियों से संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के 100 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बातचीत करने वाले हैं। सभी जिलाधिकारी के साथ मई 18 और मई 20 को बातचीत होनी है। इस बातचीत में राज्यों के 46 जिलाअधिकारी शामिल होंगे। वहीं बैठक में 54 जिलाधिकारियों को चर्चा के लिए आमंत्रित भी किया गया है। ये कोविड 19 के हालात पर पहली… read-more

शुक्र, 14 मई 2021 - 01:29 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: meeting, PM Modi, Coronavirus, Cases

Courtesy: India Tv

Delhi corona cases decline

फोटो: INDIAN EXPRESS

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, 24 घंटे में मिले 10,000 मामले

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना मामलों में गिरावट आने की बात बताई है। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने मई 12 को प्रेस वार्ता में बताया कि "कोरोना संक्रमण में लगातार सुधार आ रहा है, जिससे संक्रमण दर घटकर 14 फीसदी हो गई है।" दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 10,400 के लगभग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस वजह से अब केवल 582 मीट्रक ऑक्सीजन की आवश्यकता है। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार को दे दी गई है।

गुरु, 13 मई 2021 - 05:35 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, Cases, Manish Sisodia, Delhi

Courtesy: Dainik Jagran

RTPCR test is not necessary while travelling

फोटो: DNA India

एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए जरुरी नहीं आरटीपीसीआर टेस्ट: स्वास्थय मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना एक्टिव केस में कमी आने की बात साझा की है। देश के 26 राज्यों में 15% पॉजिटिविटी रेट है और 6 राज्यों में 5-15% केस है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए आरटीपीसीआर की आवश्यकता नहीं है।" अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं करवाना पड़ेगा। स्वास्थय मंत्रालय ने वैक्सीन के दूसरे डोज को राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता देने की भी बात की है।

मंगल, 11 मई 2021 - 08:40 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, Cases, Health Ministry, Covid-19 tests

Courtesy: Aajtak News

India corona strain in danger ccateogry

फोटो: Time Magazine

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'भारतीय कोरोना स्ट्रेन' को चिंताजनक श्रेणी में रखा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के भारतीय स्वरुप  बी-1617 को चिंताजनक श्रेणी में रखा है। डब्लूयएचओ से संबंधित डॅा मारिया वैन ने बताया कि वायरस के इस स्वरुप को ध्यान में रखकर विभिन्न दलों के बीच चर्चा हुई और उनकी इसपर नजर बनी है। इसके साथ ही भारत में मौजूद वायरस के अध्ययन पर भी उनकी नजर भी हुई है। बता दें, मई 10 को देश में कुल कोरोना के 3,66,161 मामले सामने आए हैं।

मंगल, 11 मई 2021 - 07:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: WHO, Coronavirus, India, Cases, new strain

Courtesy: Jansatta News

IPL2021

फोटो: Cricket Addictor

IPL के बाकी मैच रद्द कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट में मई 03 को IPL के बाकी मैच रद्द कराने के लिए याचिका दायर की गई है। इस याचिका को दिल्ली के वकील और सामाजिक कार्यकर्ता करण सिंह ठकराल ने दायर किया है। फिलहाल ठकराल कोरोना से संक्रमित हैैं और दिल्ली की मेडिकल सुविधाओं की खस्ता हालत को देखकर काफी परेशान है। उन्होंने अपनी इस याचिका को एक अन्य वकील के जरिए दायर किया है। याचिका में बाकी बचे मैचों को रद्द कराने की मांग की गयी है।

मंगल, 04 मई 2021 - 10:53 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: IPL, cricket ipl, Dehli High Court, Cases

Courtesy: Dainik Bhaskar

Corona virus

फोटो: Zeenews

दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज

कोरोना वायरस से देश में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हालात चिंताजनक हैं, यहां आबादी ज़्यादा होने के कारण केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में बीते दिन कुल 7437 नए केस सामने आये हैं। दिल्ली के एम्स ने कोरोना के बढ़ने के कारण ओपीडी सर्विस बंद कर दी हैं। मुंबई में भी कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में करीब नौ हज़ार केस सामने आये हैं। मुंबई में एक्टिव केस की संख्या भी 83 हज़ार को पार कर गई है।… read-more

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 03:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Delhi Corona, Mumbai, Corona Crisis, Cases, Increase, highest records, Patients

Courtesy: Aajtak News