sikh community kirpan

फोटो: Zee News

कृपाण उतारकर परीक्षा में बैठने के मामले में सिखों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

झारखंड में बोकारो जिले में एक स्कूल में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देने आए सिख परीक्षार्थी से कृपाण उतरवाकर परीक्षा दिलाए जाने के मामले में सिख समाज ने कार्रवाई की मांग की है। चंद्रपुरा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने प्रिंसिपल व अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बोकारो के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बुध, 18 मई 2022 - 05:55 PM / by रितिका

Tags: sikh, sikh community, CBSE, CBSE Board

Courtesy: NDTV News

cbse exam

फोटो: The Indian Express

आज से शुरू हो रही हैं सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म 2 की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत अप्रैल 26 से होगी। इस परीक्षा में देशभर के 35 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। 10वीं कक्षा के लिए 7,406 और 12वीं कक्षा के लिए 6,720 सेंटर बनाए गए हैं। भारत के अलावा 26 देशों में परीक्षा का आयोजन होगा। 10वीं की परीक्षा मई 24 को और 12वीं की परीक्षा जून 15 को समाप्त होगी।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: CBSE, CBSE Board, cbse students

Courtesy: AajTak News

CBSE Changed Syllabus

फोटो: DNA India

सीबीएसई ने पाठ्यक्रम से हटाया इस्लामिक साम्राज्य, शीत युद्ध वाला अध्याय

सीबीएसई ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध, इस्लामी साम्राज्यों के उदय, मुगल दरबारों के इतिहास, औद्योगिक क्रांति के अध्यायों को भी 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से हटा दिया है। कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में, 'खाद्य सुरक्षा' पर एक अध्याय से "कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव" विषय को हटा दिया गया है। फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ द्वारा उर्दू में 'धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति - सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य' खंड में दो कविताओं के अनुवादित अंशों को भी इस वर्ष… read-more

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CBSE, islamic chapters, syllabus

Courtesy: Sudarshan News

Cbse

फ़ोटो: The Logical Indian

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के एडमिट कार्ड पर होगा क्यूआर कोड, स्कैन किए बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं  परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अब क्यूआर कोड का सहारा लेने का फैसला लिया है। यानी की अब परीक्षा में बैठने के लिए मिलने वाले एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करने के बाद ही परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि अप्रैल 26 से सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षाएं शुरू होने वाली है।

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 07:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CBSE, QR Codes, Board Examination, Admit Card

Courtesy: Amar ujala

Supreme Court

फोटो: The Wire-Hindi

बोर्ड की फिजिकल परीक्षा रद्द किए जाने की सुनवाई करेगी एएम खानविलकर की पीठ

सुप्रीम कोर्ट 15 से अधिक राज्यों के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की फिजिकल परीक्षा रद्द किए जाने की याचिका पर सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने न्यायाधीश एएम खानविलकर की अगुवाई वाली टीम को इस मामले की सुनवाई सौंपी है। 10वीं और 12वीं के 15 से अधिक राज्यों के छात्रों ने मांग की है कि बोर्ड परीक्षा में वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति अपनाई जानी चाहिए। बीते वर्ष भी सीबीएसई समेत कई बोर्ड ने वैकल्पिक मूल्यांकन को अपनाया था।

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Supreme Court, Supreme Court of India, CBSE, ICSE

Courtesy: AajTak News

Vineet Joshi

फोटो: DNA India

विनीत जोशी बनाए गए सीबीएसई के चेयरमैन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए चेयरमैन अब मणिपुर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत जोशी होंगे। शिक्षा मंत्रालय ने फरवरी 14 को इसकी घोषणा की है। वर्तमान में विनीत शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त है। विनीत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में निजी सचिव का पदभार भी संभाल चुके है। अब ये सीबीएसई चेयरमैन मनोज आहूजा का स्थान लेंगे, जो वर्ष 2020 में सीबीएसई के चेयरमैन बनाए गए थे।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: CBSE, ministry of education, IAS Officer

Courtesy: Zee News

CBSE EXAM

फोटो: DNA India

सीबीएसई 10वीं के अंग्रेजी के पेपर को लेकर शुरू हुई सियासत

सीबीएसई बोर्ड की दिसंबर 11 को पहले टर्म में हुई 10वीं के अंग्रेजी की परीक्षा में पूछे गए सवाल को लेकर सियासत शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुये इस पेपर की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस पेपर के पैसेज की कुछ लाइन महिला विरोधी हैं। दरअसल उस पैसेज में कहा गया है कि पत्नियों ने पतियों का कहना मानना बंद कर दिया है। स्वतंत्र महिलाएं समाज और परिवार की… read-more

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 01:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: CBSE, Class 10, priyanka gandhi, BJP

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

School in Winter

फोटो: Morung Express

यूपी में ठंड से किया गया CBSE बोर्ड के स्कूलो के समय मे बदलाव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के मद्देनजर CBSE बोर्ड के स्कूलों के समय मे बदलाव किया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में अब स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से आगे बढ़ाकर 8:30 हो गया है। मेरठ के सहोदय सचिव का कहना है कि सुबह सर्दी का असर दिखना शुरू हो गया है। धुंध भी रहती है, इसलिए बच्चो को स्कूल में सुरक्षित पहुंचने के लिए समय मे बदलाव किया गया है।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Winter, Schools, CBSE

Courtesy: Dainik Bhaskar

CBSE Class 10th 12th Datesheet 2022

फोटो: jagran

2022 टर्म 1 परीक्षाओं के लिए आज जारी होगी सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की डेटशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के लिए सीबीएसई कक्षा 10, 12 डेटशीट अक्टूबर 18 को जारी करेगा। जानकारी के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 - टर्म 1 नवंबर 15, 2021 से शुरू होगी और लगभग 45 दिनों तक चलेगी। विस्तृत विषयवार तिथि और कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। संभावना है कि बोर्ड आज शाम तक डेट शीट जारी कर सकता है। 

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: CBSE, National, Education

Courtesy: Aajtak News

CBSE Result 2021 Date Time

फोटो: Times Of India

सीबीएसई परिणाम 2021: सितंबर 30 को जारी होंगे 12वीं प्राइवेट परीक्षा के परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई परिणाम 2021 दिनांक और समय पहले भारत के सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया गया था। हलफनामे के अनुसार, कक्षा 12 के निजी उम्मीदवारों और विशेष परीक्षाओं के परिणाम सितंबर 30, 2021 को दोपहर 12 बजे घोषित होने की उम्मीद है। जो छात्र अगस्त और सितंबर में हुई ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने के बाद अपना परिणाम देख सकते… read-more

बुध, 29 सितंबर 2021 - 12:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: CBSE, class 12 private candidates, special exam result

Courtesy: Career India