फोटो: Latestly
मुंबई: दही हांडी समारोह में 195 'गोविंदा' घायल, कई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा, मुंबई में जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी का जश्न मनाते समय अलग-अलग घटनाओं में 195 'गोविंदा' (दही हांडी में भाग लेने वाले) घायल हो गए और कई अस्पतालों में भर्ती हैं। बीएमसी ने बताया है कि मुंबई में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित दही हांडी समारोह के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 195 गोविंदा घायल हो गए. इनमें से 18 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया और… read-more
Tags: Mumbai, 200 govindas injured, dahi handi, celebrations
Courtesy: India TV
गांधी जयंती 2022: जम्मू और कश्मीर सरकार ने जारी किया स्कूल समारोहों के लिए महीने भर का कार्यक्रम
दो अक्टूबर को पूरे देश में मनाई जाने वाली गांधी जयंती के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने स्कूल समारोहों के लिए एक महीने का कार्यक्रम जारी किया है। जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा जारी किये गए नोटिस के अनुसार, सभी जम्मू-कश्मीर स्कूलों से इस कार्यक्रम का पालन करने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में गांधी जयंती 2022 समारोह अब 5 सितंबर, 2022 से शुरू होगा।
Tags: Gandhi jayanti 2022, jammu and Kashmir government, releases, schedule for school, celebrations
Courtesy: Times Now News
फोटो: Lokmat News
COVID-19 में वृद्धि के कारण बिहार में कम करके से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
बिहार में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र स्वतंत्रता दिवस समारोह विस्तृत तरीके से नहीं मनाया जायेगा। एक परिपत्र के मुताबिक, देश भर में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण बिहार में स्वतंत्रता दिवस को कम तरीके से मनाया जाएगा। बिहार के आम लोगों के अलावा अन्य राज्यों के आमंत्रित लोगों को ध्वजारोहण स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार पटना को छोड़कर इस अवसर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम… read-more
Tags: Patna, Independence Day, celebrations, normal, Covid-19, Bihar
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Dainik Bhasker
शिरडी में आज जुलाई 12 से शुरू होगा गुरु पूर्णिमा समारोह
शिरडी के साईं बाबा मंदिर में आषाढ़ माह (जून-जुलाई) में पूर्णिमा के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। साईं बाबा आषाढ़ पूर्णिमा उत्सव जुलाई 12 से शुरू होकर जुलाई 14 को समाप्त होगा। जुलाई 13 को मुख्य रूप से यह त्योहार मनाया जायेगा। शिरडी साईं बाबा मंदिर में आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी से गुरु पूर्णिमा की शुरुआत होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन यहाँ रथ… read-more
Tags: GURU PURNIMA, shirdi, celebrations
Courtesy: Latestly News
फोटो: Aajtak
पीएम मोदी का बिहार-झारखंड को देंगे 16000 करोड़ रूपये की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 12 को देवघर और पटना का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान पीएम देवघर में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की अलग अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम पटना में बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे। पीएम बिहार विधानसभा के 100 वर्ष पूरे होने पर… read-more
Tags: Prime Minister, address, Ceremony, celebrations, Bihar
Courtesy: Latestly News
फोटो: DNA India
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में लगी इन चीजों पर रोक
गणतंत्र दिवस के मौके सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में कुछ गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने जनवरी 18 को जानकारी दी कि फरवरी 15 तक पैराग्लाइडर, पैरामोटर, यूएवी, हॉट एयर बैलून और पैरा-जंपिंग पर रोक रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर ये आदेश जनवरी 20 से लागू होगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
Tags: Republic Day, Republic Day Parade, celebrations
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Hindustan Times
टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर मना रही हैं अपना 46वां जन्मदिन
टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर और बालाजी फिल्म की मालकिन एकता कपूर अपना अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 130 से ज्यादा टीवी शोज को प्रोड्यूस किये है। एकता कपूर ने 2001 में फिल्म प्रोडक्शन का सफर शुरु किया, जिसमें 'मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘कुछ तो है’ और ‘कृष्णा कॉटेज’ शामिल है। वे टीवी और फिल्मों के साथ डिजिटल एप ऑल्ट बालाजी पर वेब शो भी बनाती हैं। उन्होंने शादी नहीं की, हालांकि सरोगेसी से उनका एक बेटा है।
Tags: Ekta Kapoor, ALT Balaji, birthday, celebrations
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Tusk Travel
केरल: कोरोना के कारण ‘त्रिशूर पूरम कार्निवाल सांस्कृतिक कार्यक्रम’ सादगीपूर्ण मनाने के निर्देश
केरल में अप्रैल 23 को राज्य के सबसे बड़े सालाना सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्निवाल त्रिशूर पूरम को सादगी के साथ मनाने के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया हैं। साथ ही केरल में 20 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू का भी एलान किया गया है। त्योहार को सादगी से मनाने का फैसला मुख्य सचिव वी पी जॉय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में तिरुवंबाडी और परेमेक्कावु मंदिर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
Tags: Kerala Government, cultural festival, Carnival Thrissur Pooram, celebrations, simplicity, Night Curfew
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: Patrika
छत्तीसगढ़: इस गांव के लोग नहीं मनाते होली
रंगों का त्योहार होली का पर्व इस बार मार्च 29 को है। देश में होली को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पर क्या आप जानते हैं एक गांव ऐसा भी है,जहां रंगों का त्योहार फीका रहता है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित खरहरी गांव के लोग पिछले 100 सालों से होली नहीं मनाते हैं। उनका मानना हैं कि उन्होंने होली खेली तो उनकी तबीयत ख़राब हो जायेगी या कुछ बुरा हो सकता है। होली के दिन इस गांव में सन्नाटा पसरा रहता है और हर पीढ़ी के लोग इसका पालन करते हुए… read-more
Tags: Chhatisgarh, Village, holi, celebrations, No celebration
Courtesy: Dainik Bhaskar