Rajnath Singh

फोटो: TV9 Bharatvarsh

रामलला के जलाभिषेक के लिए भारत लाया गया 115 देशों का जल

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर 18 अपने आवास पर राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और डेनमार्क, फिजी, नाइजीरिया समेत अनेक देशों के राजदूतों की मौजूदगी में 115 देशों का जल प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 115 देशों से जल लाना एक उत्कृष्ट कार्य है। इस जल से अपने रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कदम भारत की वसुधैव कुटुंबकम की सोंच को दर्शाता है।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 11:15 AM / by अजहर फारूक

Tags: Ram Mandir, Rajnath Singh, Champat Rai, Ayodhya

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ram janam bhoomi issue

फ़ोटो: Hindustan times

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को उनके पद से हटा सकता है RSS

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट घोटाले के मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को RSS ने चित्रकूट में हो रही बैठक में तलब किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें ट्रस्ट के काम से दूर किया जा सकता है। उनके साथ ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा को भी दूर किया जा सकता है। ज़मीन घोटाले मामले पर RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यवाह भैयाजी जोशी नज़र बनाये हुये हैं, और जल्द अयोध्या भी आ सकते हैं।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 04:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Shri Ram Janmabhoomi Theerth Kshetra, Champat Rai, Ram Mandir, Ayodhya

Courtesy: Dainik Bhaskar