Amit Panghal

फोटो: Indian Express

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल और मोहम्मद हसमुद्दीन ने राष्ट्रमंडल खेल के क्वाटर फाइनल में बनाई जगह

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के फ्लाइवेट (51 किग्रा) वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत आसान जीत के साथ करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। साथ ही मोहम्मद हसमुद्दीन ने भी राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 5-0 से शिकस्त दी। टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अमित पंघाल का यह पहला बड़ा टूर्नामेंट है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 09:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Boxing, Amit Panghal, Championship, Quarter Final

Courtesy: Amar ujala

Chelsea won

फोटो: ALJAZEERA

चेल्सी ने मेनचेस्टर सिटी को फाइनल में हराकर जीता चैंपियंस लीग

इंग्लिश क्लब चेल्सी ने पुर्तगाल के पोर्तो में खेले गए चैंपियंस लीग फुटबॉल के फाइनल मुकाबले देश के एक अन्य क्लब मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया है। चेल्सी की टीम 9 साल बाद यूरोप में चैंपियन बनी है। इससे पहले ये टीम 2012 में खिताबी जीत हासिल किया था। इस मुकाबले को देखने के लिए लगभग 14 हजार लोग स्टेडियम पहुँचे थे। काई हैवर्ट्ज ने चेल्सी की तरफ से गोल करके जीत दिलाई। 

रवि, 30 मई 2021 - 09:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Chelsea, Manchester City, English Football, Championshi, Championship

Courtesy: Dainik Bhaskar

Sushil Kumar

फोटो: Indian Express

सुशील कुमार को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर सकती है WFI

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पहलवान सागर के मर्डर केस में फंसे सुशील कुमार को अच्छा प्रदर्शन ना करने के चलते बाहर किया जा सकता है। फेडरेशन सुशील और महिला रेसलर पूजा ढांडा को एनुअल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटाने का इरादा बना रहा है। इसको लेकर अगले महीने मीटिंग होगी। WFI के एक अधिकारी ने बताया कि सुशील को ड्रॉप करने के फैसले का मर्डर केस से कोई मतलब नहीं है। ये फैसला प्रदर्शन के आधार पर लिया जाएगा। 

बुध, 26 मई 2021 - 12:35 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: WFI, Sushil Kumar, Wrestling, Championship

Courtesy: Dainik Bhaskar

5 Superstars lost no match

फोटो: The Verge

WWE के 5 सुपरस्टार जो पिछले एक साल में नहीं हारे एक भी मैच, ये है नाम

WWE में ऐसे 5 सुपरस्टार रेसलर्स हैं जो पिछले 1साल से अभी तक अपने विपक्षी से हारे नहीं है। जिनमें WWE के रेसलर लार्स सुलिवन हैं जिन्होंने 2018 में आखिरी बार हार दर्ज की थी, वैसे उन्हें इस साल जनवरी में WWE से रिलीज कर दिया गया था। मई 2020 में WWE का हिस्सा बने कैरियन क्रॉस, सऊदी अरेबिया के सुपरस्टार मंसूर, ओइफे वैलकायरी, बैकी लिंच ने अब तक एक साल में हार दर्ज़ नहीं की है। WWE कंपनी स्टोरीलाइन के आधार पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए काम करती है।… read-more

गुरु, 11 मार्च 2021 - 07:50 PM / by Shruti

Tags: WWE, Wrestling, Superstars, Championship

Courtesy: Sports Keeda News