NIA

फोटो: Twitter

पंजाब में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त

खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकवादी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज चंडीगढ़ और अमृतसर में गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त कर ली। भारत में गैरकानूनी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख पन्नू को 2020 में वांछित आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। वह पंजाब में 20 से अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। 

शनि, 23 सितंबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Khalistani terrorist, gurpatwant singh pannu, property, confiscated, Chandigarh, NIA

Courtesy: Aajtak News

Draupadi Murmu

फोटो: Etvbharat

एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल जाने की उम्मीद है। राष्ट्रपति उपरोक्त स्थलों पर मत्था टेकने के बाद भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के साथ दुर्गियाना मंदिर भी जाएँगी। राष्ट्रपति के… read-more

गुरु, 09 मार्च 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, president droupadi murmu, Visit, Amritsar

Courtesy: Amar Ujala News

Anup Gupta

फोटो: India TV News

आप को हराकर बीजेपी के अनूप गुप्ता ने 1 वोट से जीता चंडीगढ़ मेयर का चुनाव

भगवा पार्टी के महापौर का चुनाव जीतने के बाद भाजपा के अनूप गुप्ता का चंडीगढ़ का नया महापौर बनना तय है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में बीजेपी को 15 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 14 वोट मिले। बता दें कि आज हुए मेयर चुनाव  में भाजपा के अनूप गुप्ता का मुकाबला आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह के साथ था। 

मंगल, 17 जनवरी 2023 - 05:59 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, mayor election, BJP, anup gupta

Courtesy: Jagran News

Airforce

फोटो: Aajtak

भारतीय वायु सेना दिवस 2022: 90 वीं वर्षगांठ पर, IAF ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत

भारतीय वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ के मौके पर आज सुबह चंडीगढ़ के वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद मार्च पास्ट किया गया। पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरन इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ IAF अधिकारियों में शामिल थे। विंग कमांडर विशाल जैन के नेतृत्व में 3 Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों… read-more

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, Indian Air force, celebrating, 90th anniversary

Courtesy: News 18

Droupadi Murmu

फोटो: India TV News

आज से दो दिवसीय चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अक्टूबर 8 से 9 तक चंडीगढ़ का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति आज चंडीगढ़ के सुखना लेक में भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ में शामिल होंगी। वह चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले एक नागरिक स्वागत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। मुर्मू अक्टूबर 9 को राष्ट्रपति चंडीगढ़ सचिवालय के नवनिर्मित भवन का… read-more

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: president droupadi murmu, Chandigarh, Visit, Indian Air force

Courtesy: Jagran News

Chandigarh airport

फोटो: Oneindia Hindi

अब भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान

शाहिद भगत सिंह की जयंती के मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। सितंबर 28 को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि शहीद भगत सिंह कि जयंती से दो दिन पहले पीएम ने ये फैसला किया है। इसका जिक्र उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में भी किया था। 

बुध, 28 सितंबर 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Nirmala Sitaraman, FM Nirmala Sitharamn, Chandigarh

Courtesy: News 18 Hindi

Mms case

फ़ोटो: Zoom studio

भोपाल: मोहाली जैसा एमएमएस कांड आया सामने, यहां भी आरोपी एक "लड़की"

मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां आईटीआई में पढ़ने वाली एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है की खुशबू ठाकुर नमक लड़की ने दो युवकों के साथ मिलकर बाथरूम में उसका अश्लील वीडियो बनाया है और अब तीनों आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहे है। मामले में पुलिस ने खुशबू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है व अन्य दो की तलाश जारी है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhopal, mms leak case, blackmail, Chandigarh

Courtesy: Indiatv

Chandigarh mms case

फ़ोटो: the economic times

चंडीगढ़ कांड में आरोपी लड़की ने बनाया था एक और लड़की का वीडियो, वकील ने किया खुलासा

मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड में आरोपी लड़की के वकील ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वकील के मुताबिक आरोपी लड़की ने एक और लड़की का वीडियो बनाया था लेकिन उसमें उसकी पहचान उजागर नहीं हो रही है। हैरानी की बात ये है कि जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने कहा था कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बनाया था जबकि अब उनके वकील ने खुलासा कर पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chandigarh, mms leak case, Culprit, Semi-nude Video Case

Courtesy: Aajtak

Parkash Singh Badal

फोटो: One India

तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल को तबियत खराब होने के कारण स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले भी जून महीने में गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की समस्या होने पर बादल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सोम, 05 सितंबर 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Shiromani Akali Dal, Parkash Singh Badal, Admitted, Chandigarh, mild fever

Courtesy: Latestly News

Guinness World Record

फोटो: Hari Bhoomi

चंदीगढ़ में बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्रों ने बनाया ह्यूमन फ्लैग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ में 7500 छात्रों ने सेक्टर 16 स्टेडियम अगस्त 13 को सबसे बड़ा ह्यूमन फ्लैग का निर्माण किया। छात्रों ने तिरंगा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। बता दें इससे पहले यूएई के पास सबसे बड़े ह्यूमन फ्लैग का रिकॉर्ड था जिसे भारत ने तोड़ दिया है। सबसे बड़े ह्यूमन फ्लैग को बनाने में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और एनआईडी फाउंडेशन ने साथ मिलकर काम किया है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Chandigarh, Human Flag, Tiranga, Guinness World Record

Courtesy: Patrika