Chandigarh mms case

फ़ोटो: abpnews

मोहाली एमएसएस कांड में नया मोड़, सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड में अब पंजाब पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेला पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजीव कुमार है जो की भारतीय सेना का जवान है। जानकारी है की संजीव कुमार ही आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करके उससे अन्य लड़कियों के वीडियो बनवाता था। बता दें यह चौथी गिरफ्तारी है और संजीव कुमार को सितंबर 25 को अदालत में पेश किया जाएगा।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 12:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Army soldiers, Chandigarh University, mms leak case, arrested

Courtesy: Amar ujala

Chandigarh mms case

फ़ोटो: Newsroom post

चंडीगढ़ के एमएमएस कांड में नया खुलासा, आरोपी लड़की के फोन से मिले 15 अश्लील वीडियो

मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसआईटी की जांच में आरोपी लड़की के फोन से 15 आपत्तिजनक वीडियो मिले है जिसमें किसी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है क्योंकि अभी वीडियो कमर के निचले हिस्से के है। अब एसआईटी इस बात की पड़ताल कर रही है कि वे वीडियो किसके है, साथ ही पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो और लोगों को हिरासत में लिया है।

बुध, 21 सितंबर 2022 - 10:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Chandigarh University, mms leak case, Semi-nude Video Case, Culprit

Courtesy: Amar ujala

Protest

फ़ोटो: Indian express

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मानी छात्रों की मांग , देर रात खत्म हुआ प्रदर्शन: मोहाली

मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस कांड के विरोध में छात्रों ने कुछ मांग रखते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। सितंबर 18 की देर रात यूनिवर्सिटी प्रशासन ने खत्म करवाते हुए छात्रों की सभी मांग मंजूर कर ली है। छात्रों की प्रमुख मांग में हॉस्टल वार्डन बदलने व कपड़े पहनने की आजादी शामिल है। इसके साथ ही प्रशासन ने कहा है की विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 03:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chandigarh University, protest, mms leak case, Mohali

Courtesy: Amar ujala

Chandigarh University

फोटो: India TV News

विरोध के बीच चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने 19, 20 सितंबर को घोषित किया गैर-शिक्षण दिवस

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रावास की एक छात्रा द्वारा 60 लड़कियों के नहाते समय का वीडियो वायरल करने के बाद अधिकारियों ने 19 और 20 सितंबर को गैर-शिक्षण दिवस के रूप में घोषित किया है। विश्वविद्यालय ने यह कदम विश्वविद्यालय परिसर में एक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उठाया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला सोशल… read-more

सोम, 19 सितंबर 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh University, non teaching day, Protests, mms leak case

Courtesy: Prabhat Khabar

university mms protest

फोटो: Newsroom Post

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने किया हस्तक्षेप

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों का एमएमएस वायरल होने के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिए है। आयोग ने कहा है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आयोग ने यूनिवर्सिटी के वीसी को भी कहा कि मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें कि इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लग रहा है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Chandigarh University, Mohali, MMS Viral, NCW

Courtesy: Abp Live

chandigarh-university

फोटो: Haryana Khabar

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने वायरल किया 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो, विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक छात्रा द्वारा लगभग 60 अन्य लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है l इस मामले की जांच साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। छात्रा को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। 

रवि, 18 सितंबर 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, Chandigarh University, Student, Video, Bath, Protests

Courtesy: India TV