Harnaaz Sandhu

फोटो: jantaserishta

हरनाज कौर संधू को एक करोड़ के हर्जाने के मामले पर कोर्ट ने दिया नोटिस

मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू चंडीगढ़ की एक अदालत ने नोटिस जारी किया है। मामला अभिनेत्री उपासना सिंह द्वारा फिल्म प्रमोशन विवाद से जुड़ा है। अदालत ने हरनाज कौर को जवाब दाखिल करने के लिए सितंबर सात की तारीख दी है। जानकारी के मुताबिक उपासना सिंह ने हरनाज के खिलाफ अगस्त चार को दीवानी मुकदमा दायर किया था। हरनाज पर उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 05:25 PM / by रितिका

Tags: Harnaaz Sandhu, Miss Universe, Chandigarh, Upasana Singh

Courtesy: news 18

green corridor

फोटो: Haryana E Khabar

चार घंटे में नारनौल से पहुचेंगे चंडीगढ़, शुरू होगा ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस वे

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बने हरियाणा के दक्षिण हरियाणा से उत्तरी हरियाणा तक के ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस वे को अगस्त एक से चालू किया जाएगा। नारनौल से इस्माइलाबाद तक का ये ग्रीन कॉरिडोर 227 किलोमीटर लंबा है। इस एक्सप्रेसवे को चालू करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। इस एक्सप्रेस वे के चालू होने के बाद नारनौल से चंडीगढ़ की दूरी चार घंटे की रह जाएगी।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Chandigarh, Expressway, green corridor

Courtesy: news 18

Amit Shah

फोटो: Twitter

आज चंडीगढ़ में मादक पदार्थ और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

आधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शाह मादक पदार्थ और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। बाद में शाह मुख्यमंत्रियों, पंजाब के राज्यपाल सह केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल तथा चंडीगढ़,पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिवों एवं पुलिस महानिदेशकों से मुलाकात करेंगे।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, inaugurate, conference on drug trafficking, Chandigarh

Courtesy: Latestly News

Bhagwant Man

फोटो: India Today

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर करेंगे शादी, चंडीगढ़ में होगा शादी समारोह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 02:51 PM / by Pranjal Pandey

Tags: bhagwant man, CM, Punjab, Marriage, Chandigarh

Courtesy: News18

Adhar Card

फोटो: The Wire

चंडीगढ़ में चुनावी पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होगा आधार कार्ड; चुनाव नियम संशोधन जारी

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आधार कार्ड का इस्तेमाल अब चंडीगढ़ में चुनावी पंजीकरण के लिए किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर चंडीगढ़ के पंजीकृत मतदाताओं से आधार लिया जाएगा और इसे अगस्त एक 2022 से लागू किया जायेगा। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ceochandigarh.gov.in पर जा सकते हैं। साल 2024 में होने वाले चुनावों से पहले वोटर्स को लिस्ट अपडेट… read-more

रवि, 03 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Aadhaar Card, electoral registration, Chandigarh, parliamentary constituency

Courtesy: Jagran News

Corona Virous

फोटो: Financial Express

कोविड -19: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जारी की 'क्या करें और क्या नहीं' एडवाइज़री

चंडीगढ़ प्रशासन ने 13 जून को क्षेत्र में बढ़ते कोविड -19 मामलों को देखते हुए एक स्वास्थ्य सलाह जारी की। एडवाइजरी में, प्रशासन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए क्या करें और क्या न करें का एक सेट जारी किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सोमवार को कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और सतर्क रहने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने पर जोर दिया।

मंगल, 14 जून 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, Administration, issues, new advisory, Corona cases

Courtesy: ABP Live

Siddhu moosewala

फ़ोटो: Times Now

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज करेंगे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा फैसला लिया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जांच के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश के तहत न्यायिक आयोग का गठन करने की घोषणा की गई है। भगवंत मान ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजान देने वाल जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

सोम, 30 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Siddhi Moosewala, High Court, Chandigarh, Assasination

Courtesy: News18

Patiala violence

फोटो: India TV News

पटियाला हिंसा: दो समूहों के बीच झड़प के बाद लगा कर्फ्यू; सीएम मान ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

पटियाला में दो समूहों के बीच झड़प के बाद अप्रैल 29 की शाम 7:00 बजे से आज सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया।  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया, पुलिस इंटेलिजेंस ने जिला पुलिस को जुलूस की जानकारी पहले से ही दे दी थी, पर उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सूत्रों ने कहा, लापरवाही बरतने के कारण पटियाला के आईजी और अन्य सीनियर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया… read-more

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, Punjab, curfew, Bhagwant Mann, Patiala violence

Courtesy: News 18

No Vaccination No School

फोटो: Health Affairs

टीका नहीं, स्कूल नहीं: कोविड मामलों के बीच चंडीगढ़ ने बनाये नए नियम

देश में नए मामलों में वृद्धि के मद्देनज़र चंडीगढ़ प्रशासन ने अप्रैल 25 को नए कोविड नियमों को लागू किया है। चंडीगढ़ ने सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा, मई चार के बाद 12 से 18 साल के बच्चों को बिना टीकाकरण के स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि, नए जारी हुए नियम के अनुसार चंडीगढ़ में टीका न लगवाने वाले बच्चों को फिर से ऑनलाइन पढ़ाई करनी होगी।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, Vaccination, School

Courtesy: Bhaskar News

chandigarh jail detonator

फोटो: The Indian Express

बुड़ैल जेल में मिला डेटोनेटर, सेना ने शुरू की जांच

चंडीगढ़ में बनी बुड़ैल जेल की दीवार के पास संदिग्ध बैग से डेटोनेटर और जले हुए वायर मिले हैं। पुलिस, बम निरोध दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर पुरे इलाके में प्रतिबंध लगा दिया है। जिस जेल के पास ये डेटोनेटर मिला है उसमें कई हाईप्रोफाइल अपराधी और आतंकवादी बंद हैं। इससे पूर्व भी जेल से आतंकवादी भागने की कोशिश कर चुके हैं।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Chandigarh, Jail, Terrorists, bomb squad

Courtesy: AajTak News