rajasthan

फोटो: India TV News

'बड़े पैमाने पर शादियों' के कारण 23 नवंबर से बदलकर 25 नवंबर कर दी गई राजस्थान में मतदान की तारीख

ईसीआई ने "बड़े पैमाने पर शादियों" के कारण राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख 23 नवंबर से बदलकर 25 नवंबर कर दी। मतदान निकाय ने अपनी अधिसूचना में कहा, "भारत के चुनाव आयोग ने राजस्थान के लिए मतदान की तारीख 23 नवंबर तय की थी।" लेकिन उस दिन बड़े पैमाने पर शादी/सामाजिक कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आयोग ने इन कारकों और अभ्यावेदन पर विचार करते हुए, मतदान की तारीख 25 नवंबर… read-more

गुरु, 12 अक्टूबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assembly election date, changed, Election Commission, Rajasthan

Courtesy: Zee Bussiness

Government School

फोटो: India TV

सरकारी स्कूलों में बदला कक्षाएं, लंच-ब्रेक का समय: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव हर साल 1 अक्टूबर से होता है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर, 2023 के बीच सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। जबकि 1 अक्टूबर से 31 मार्च, 2023 तक, स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

सोम, 02 अक्टूबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, timings, goverment schools, changed

Courtesy: Live Hindustan

Twitter Logo

फोटो: Lokmat News

ट्विटर का लोगो बदला: एलोन मस्क ने ब्लू बर्ड की जगह बनाया Doge का मीम

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलोन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में कार्यभार संभालने के बाद से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट में नई नीतियां और बदलाव लाने के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं। इसे जारी रखते हुए, 51 वर्षीय अरबपति ने फिर से ट्विटर पर एक नया अपडेट लाया, और इस बार उन्होंने प्रतिष्ठित 'ब्लू बर्ड' लोगो को डॉगकोइन क्रिप्टोक्यूरेंसी के "डोगे" मेम के साथ बदल दिया। 'डोगे' मीम में शीबा इनू… read-more

मंगल, 04 अप्रैल 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: twitter logo, changed, Elon Musk, replaces, blue bird

Courtesy: Dainik Bhaskar

Jagdish pur

फोटो: Twitter

जगदीशपुर किया गया भोपाल के इस्लाम नगर गांव का नाम: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से भोपाल जिले के इस्लाम नगर गांव का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया। बता दें कि, पिछले 30 सालों से इस्लाम नगर का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर जगदीशपुर बनाने का प्रयास किया जा रहा था। साल 1715 में औरंगजेब के सैनिक दोस्त मोहम्मद खान ने हिन्दू राजा पर धोखे प्रहार करके जगदीशपुर को इस्लाम नगर बना दिया था। 

गुरु, 02 फ़रवरी 2023 - 06:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Bhopal, islam nagar village, changed, jagdishpur

Courtesy: Opindia

Mata Vaishno Devi

फोटो: News Nation

माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के लिए शुरू हुआ RFID यात्रा कार्ड : जम्मू-कश्मीर

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जरूरी यात्रा पर्ची सिस्टम की जगह आरएफआईडी टैग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि इस साल के अंत तक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में श्राइन बोर्ड स्काई वॉक का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। इससे यहाँ भीड़ नियंत्रण में आसानी हो पायेगी… read-more

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vaishno Devi, Shrine Board, changed, travel slip system, rfid tag

Courtesy: ABP Live

IFSC, MICR code Change

फोटो: News18 Hindi

इस बैंक का IFSC कोड, MICR कोड फरवरी 28 से जाएगा बदल, नहीं चलेगी पुरानी चेकबुक

डीबीएस बैंक इंडिया लिमिडेट (DBIL) के साथ विलय के बाद लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) के सभी ब्रांचों के IFSC और MICR कोड में बदलाव हो गया है। फरवरी 28, 2022 से सभी पुराने IFSC कोड बदल जाएंगे। डीबीआईएल द्वारा जारी सूचना के मुताबिक ग्राहकों को मार्च 1, 2022 से NEFT/RTGS/IMPS के माध्यम से पैसे लेनदेन के लिए नए आईएफएससी कोड का उपयोग करना होगा। नए IFSC कोड और MICR कोड की पूरी सूची वेबसाइट पर देखी जा… read-more

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 09:20 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: DBIL Bank, Lakshmi Vilas Bank, changed, IFSC, MICR code

Courtesy: ZEE News

Chrome logo

फ़ोटो: Navbharat Times

8 साल बाद हुआ Google Chrome के लोगो में बदलाव

दुनियाभर में लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउजर Google Chrome का लोगो आठ साल बाद बदल गया है। Google Chrome के डिजाइनर Elvin Hu ने नए लोगो का फर्स्ट लुक ट्विटर पर शेयर कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, ​Chrome में आपको बेहद ही मामूली सा बदलाव नजर आएगा। फिलहाल यह नया लोगो सिर्फ गूगल क्रोम के कैनेरी वर्जन पर देखा जा सकता है। बता दे, इससे पहले साल 2011 और 2014 में गूगल क्रोम लोगो के डिजाइन में बदलाव किया गया… read-more

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 01:16 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Google, Google Chrome, Logo, changed, new look, Technology

Courtesy: india.com