cheetah

फोटो: Outlook India

देश की शान बने चीतों का होगा नामकरण, प्रतियोगिता के जरिए रखा जाएगा नाम

कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों का नामकरण करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ये जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बड़ी संख्या में जनता से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तीन सुझाव मांगे गए है। इस प्रतियोगिता में अक्टूबर 26 तक हिस्सा लिया जा सकता है। इसके लिए सुझाव MyGov की… read-more

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Cheetah, PM Modi, Tweets, Kuno National Park

Courtesy: ABP News

PM Modi

फोटो: Asianet News Hindi

पीएम मोदी की कूनो में खिंची गई फोटो से हुई छेड़छाड़, सरकार ने दिखाई सख्ती

पीएम नरेंद्र मोदी की कूनो में खिंची गई फोटोग्राफ के साथ छेड़छाड़ होने की जांच साइबर सेल कर रही है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल पीएम मोदी की कुछ फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस हरकत के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है और जांच पड़ताल शुरू करवाई है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Madhya Pradesh, Cheetah, Cyber Cell, PM Narendra Modi

Courtesy: News 18 Hindi

Kuno national park

फ़ोटो: Zeenews.in

जानिए किन नामों से पुकारे जायेंगे कूनो नेशनल पार्क के आठ चीते, एक को पीएम मोदी ने दिया नाम

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आठ चीते लाए गए हैं। इन चीतों को पार्क में खुद पीएम मोदी की मौजूदगी में छोड़ा गया है। चीतों के नाम की बात करें तो एक मादा चीते का नाम खुद पीएम मोदी ने ही "आशा" रखा है। वहीं, बाकी चीतों का नाम नामीबिया में ही रखा गया है, जिसमें ओबान, फ्रेडी, सावन्नाह, आशा, सिबली, सैसा और साशा शामिल है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 04:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kuno National Park, Cheetah, PM Modi, names

Courtesy: Aajtak

Jairam Ramesh

फोटो: EastMojo

चीतों को लेकर सियासत हुई शुरू, कांग्रेस का दावा यूपीए सरकार में आने थे चीते

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में आए चीतों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रोजेक्ट चीता पर दावा करते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट उनकी यूपीए सरकार ने शुरू किया था। इस संबंध में पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने वर्ष 2009 का एक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि देश के ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये कदम उठाया गया है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Jairam ramesh, Congress, Cheetah

Courtesy: Zee News

Cheetah and PM Modi

फोटो: The Statesman

चीतों के पुनर्वास के लिए तैयार देश : पीएम मोदी

भारत की धरती पर लंबे समय के बाद चीतों ने दौड़ लगाई है। दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया गया है, जिन्में सितंबर 17 की सुबह कूनो नेशनल पार्क में खुद पीएम मोदी ने छोड़ा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि जैव विविधता की टूटी कड़ी को फिर से जोड़ा जाएगा। आजादी के अमृत काल में चीतों का पुनर्वास किया जा रहा है।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Cheetah, PM Narendra Modi, Madhya Pradesh

Courtesy: AajTak

Monkey did the Weird stunt

फ़ोटो: Zee News

बंदर ऐसे करतब देख चीते के भी उड़ गए होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में एक ऊंचे पेड़ पर बंदर और चीता मौजूद हैं। बंदर सबसे ऊपर पतली शाखाओं पर चढ़ जाता है। उन शाखाओं पर चीता का चढ़ना मुश्किल है। जैसे ही चीता, बन्दर पर हमले के लिए पतली शाखाओं पर चढ़ने की कोशिश करता है तो बंदर उछलकर दूसरी तरफ मौजूद पतली शाखाओं पर कूद जाता है। ऐसे कई बार होने पर चीता थककर रुक जाता है। लेकिन बंदर पर कोई असर नहीं होता।… read-more

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 09:02 PM / by अजहर फारूक

Tags: monkey, Cheetah, Viral video, Social Media

Courtesy: Zee News

Cheetah

फोटो: Mongabay

70 साल बाद एक बार फिर भारत की जमीन पर दौड़ेगा चीता

वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रयासों से इस साल के नवंबर तक अफ्रीका से एक चीते को भारत लाया जा रहा है। इस चीते को मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। भारत में आखिरी चीते की मौत 1947 में हो गयी थी, जिसके बाद वर्ष 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया। अब करीब 70 साल बाद चीते की भारत में फिर से एंट्री हो रही है।

रवि, 23 मई 2021 - 08:55 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cheetah, Madhya Pradesh, National Park, Wildlife

Courtesy: ZeeNews