फोटो: News On Air
छठ पूजा 2022: त्योहार तक चलेंगे 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों के 2,269 फेरे: रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, त्यौहारों को देखते हुए इस साल छठ पूजा तक 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों के 2,269 फेरे चलाये जायेंगे। रेलवे ने यात्रियों के लिए पहले से घोषित स्पेशल ट्रेनों के साथ साथ 20 जोड़ी यानी 40 स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है। रेलवे अधिकारियों ने नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी में 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की गति को उन्नत किया और 130 सेवाओं (65 जोड़े) को… read-more
Tags: Chhath Puja, special trains, festival, Railway Ministry
Courtesy: India TV
फोटोः blogger
छठ पूजा में बेरोजगारी थीम की झांकी पर तेज हुई सियासत: बिहार
बिहार के आरा शहर के करमन टोला के युवाओं द्वारा छठ पूजा के अवसर पर सड़क और छठ घाट के पास बेरोजगारी थीम पर एक झांकी बनाई गई थी। तेजस्वी यादव ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव के अनुसार बिहार में 16 वर्षों की नीतीश-भाजपा की सरकार युवाओं को नौकरी देने में असफल रही है। बिहार में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक बेरोजगारी है।
Tags: Chhath Puja, bihar unemployment tableau, Tejashwi Yadav
Courtesy: Aaj Tak news
फोटो: Newstrack
छठ पूजा के मद्देनज़र आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
आज छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यही कारण है कि आज बिहार-झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। पटना और रांची में नवंबर 10 को बैंक बंद रहेंगे। वहीं, नवंबर 11 को छठ पूजा के चलते पटना में बैंक कर्मचारियों का अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के चलते आज यानी 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश दिया है।
Tags: Chhath Puja, Bank Holidays, Jharkhand
Courtesy: News 18
फोटो: Governance Now
छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने घोषित किया अवकाश
उत्तर प्रदेश सरकार ने नवंबर 10 को महापर्व छठ के मौके पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। राज्य भर में आस्था के महापर्व को धूमधाम से बड़ी संख्या में लोग मनाते है। चार दिवसीय छठ त्योहार के लिए होने वाले सार्वजनिक आयोजनों, मेलों में सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम भी किए गए है। इसके अलावा कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए भी निर्देश जिलाधिकारियों व विभागों को जारी किए गए है।
Tags: CM Yogi Adityanath, UP government, Chhath Puja
Courtesy: News 18 Hindi
फोटोः Naidunia
देश में नवंबर 8 से होगी छठ पूजा की शुरुआत
देश में नवंबर 8 से छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है। छठ पूजा के पहले दिन की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद वाले दिन खरना किया जाता है जिसमें ठेकुआ जरूर बनता है। साथ ही डूबते सूरज का अर्ध्य नवंबर 10 एवं उगते सूरज को अर्घ्य नवंबर 11 को दिया जाएगा। छठ पूजा करने वाले लोगों के लिए नए कपड़े, बांस या पीतल का सूप, गन्ने या ईख, हल्दी, मूली, सुपारी, मिठाई समेत कई चीजे जरूरी होती हैं।
Tags: Chhath Puja, samagri, Religion, spiritual news
Courtesy: Jagran News
फोटो: Times Now News
आप ने भाजपा पर लगाया पूर्वांचलियों को छठ पूजा के लिए घाट तैयार नहीं करने देने का आरोप: दिल्ली
अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने भगवा पार्टी पर 'पूर्वांचलियों' को अनुष्ठान करने के लिए 'घाट' तैयार नहीं करने देने का आरोप लगाया है। दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा छठ पूजा को लेकर 'गंदी राजनीति' कर रही है और 'पूर्वांचलियों' का अपमान कर रही है। आप विधायक संजीव झा ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर भाजपा छठ पूजा पर गंदी राजनीति करना जारी रखते हैं, तो पूर्वांचलवासी उन्हें माफ नहीं करेंगे।"
Tags: AAP, purvanchalis, Chhath Puja
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Times Now News
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण नवंबर 10 को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण नवंबर 10 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पिछले हफ्ते, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यमुना नदी के किनारे को छोड़कर दिल्ली में निर्दिष्ट स्थानों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति जारी की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा जारी आदेशानुसार "छठ पूजा दिल्ली के एनसीटी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। तदनुसार, दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण 10 नवंबर, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया… read-more
Tags: Manish Sisodia, Public Holiday, Chhath Puja
Courtesy: Jansatta News
फोटो: India Today
डीडीएमए ने दी दिल्ली में छठ का पर्व मनाने की मंजूरी
देश भर में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। अब ऐसे में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अक्टूबर 29 को कहा कि यमुना नदी के किनारे को छोड़कर कोविड प्रोटोकॉल के साथ दिल्ली सरकार की तरफ से चुने गए घाटों पर श्रद्धालु छठ पर्व मना सकेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर छठ पूजा के लिए सार्वजनिक आयोजन को अनुमति देने का आग्रह किया था।
Tags: DDMA, Delhi Government, ArvidraKejriwal, Chhath Puja
Courtesy: Amar Ujala News
फोटोः Navbharat Times
छठ पूजा की अनुमति के लिए केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को लिखा पत्र: दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्टूबर 14 को छठ पूजा मनाने की अनुमति लेने के लिए एलजी अनिल बैजल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहतर है। DDMA के साथ जल्द से जल्द बैठक कर कोरोना नियमों के पालन के साथ दिल्ली में छठ पूजा की अनुमति प्रदान करनी चाहिए। हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई पड़ोसी राज्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छठ पूजा मनाने की अनुमति दे चुके है।
Tags: Arvind Kejriwal, Covid-19 Protocols, permission, Chhath Puja, india news
Courtesy: News Nation TV