Chhath Puja

फोटो: India TV News

छठ पूजा 2023: स्ट्रीट लाइटें बढ़ाने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपये आवंटित करेगी एमसीडी

राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक अधिकारियों ने छठ पूजा के लिए विभिन्न घाटों की पहुंच सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बढ़ाने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपये आवंटित करने का फैसला किया है। मेयर शेली ओबेरॉय ने 20 अक्टूबर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "एमसीडी ने दिल्ली में रहने वाले पूर्वाचल के लोगों को छठ उत्सव के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपये का बजटीय… read-more

शनि, 21 अक्टूबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Chhath Puja, MCD, rs 40000 allocate, per ward, street lights

Courtesy: Amar Ujala

Atishi

फोटो: Hindustan Times

राजधानी भर में 1,000 से अधिक छठ घाट बनाएगी दिल्ली सरकार: आतिशी

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार इस साल 'छठ पूजा' के लिए पूरी दिल्ली में 1,000 से अधिक 'छठ घाट' बनाएगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अक्टूबर 11 को सभी जिलाधिकारियों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को 'छठ पूजा' त्योहार की तैयारी पहले से ही शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और अंतिम समय में कुप्रबंधन न हो। 

सोम, 16 अक्टूबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Atishi, prepare, thousand ghats, Chhath Puja, Delhi Government

Courtesy: Latestly

Indian Railway

फोटो: News On Air

छठ पूजा 2022: त्योहार तक चलेंगे 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों के 2,269 फेरे: रेल मंत्रालय

रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, त्यौहारों को देखते हुए इस साल छठ पूजा तक 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों के 2,269 फेरे चलाये जायेंगे। रेलवे ने यात्रियों के लिए पहले से घोषित स्पेशल ट्रेनों के साथ साथ 20 जोड़ी यानी 40 स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है। रेलवे अधिकारियों ने नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी में 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की गति को उन्नत किया और 130 सेवाओं (65 जोड़े) को… read-more

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chhath Puja, special trains, festival, Railway Ministry

Courtesy: India TV

Chhath Puja

फोटोः blogger

छठ पूजा में बेरोजगारी थीम की झांकी पर तेज हुई सियासत: बिहार

बिहार के आरा शहर के करमन टोला के युवाओं द्वारा छठ पूजा के अवसर पर सड़क और छठ घाट के पास बेरोजगारी थीम पर एक झांकी बनाई गई थी। तेजस्वी यादव ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव के अनुसार बिहार में 16 वर्षों की नीतीश-भाजपा की सरकार युवाओं को नौकरी देने में असफल रही है। बिहार में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक बेरोजगारी है। 

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 03:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Chhath Puja, bihar unemployment tableau, Tejashwi Yadav

Courtesy: Aaj Tak news

Banks To Be Closed On Chhath Puja

फोटो: Newstrack

छठ पूजा के मद्देनज़र आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

आज छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यही कारण है कि आज बिहार-झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। पटना और रांची में नवंबर 10 को बैंक बंद रहेंगे। वहीं, नवंबर 11 को छठ पूजा के चलते पटना में बैंक कर्मचारियों का अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के चलते आज यानी 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश दिया है। 

बुध, 10 नवंबर 2021 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chhath Puja, Bank Holidays, Jharkhand

Courtesy: News 18

CM Yogi Adityanath

फोटो: Governance Now

छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने घोषित किया अवकाश

उत्तर प्रदेश सरकार ने नवंबर 10 को महापर्व छठ के मौके पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। राज्य भर में आस्था के महापर्व को धूमधाम से बड़ी संख्या में लोग मनाते है। चार दिवसीय छठ त्योहार के लिए होने वाले सार्वजनिक आयोजनों, मेलों में सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम भी किए गए है। इसके अलावा कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए भी निर्देश जिलाधिकारियों व विभागों को जारी किए गए है।

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, UP government, Chhath Puja

Courtesy: News 18 Hindi

chhatt puja 2021

फोटोः Naidunia

देश में नवंबर 8 से होगी छठ पूजा की शुरुआत

देश में नवंबर 8 से छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है। छठ पूजा के पहले दिन की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद वाले दिन खरना किया जाता है जिसमें ठेकुआ जरूर बनता है। साथ ही डूबते सूरज का अर्ध्य नवंबर 10 एवं उगते सूरज को अर्घ्य नवंबर 11 को दिया जाएगा। छठ पूजा करने वाले लोगों के लिए नए कपड़े, बांस या पीतल का सूप, गन्ने या ईख, हल्दी, मूली, सुपारी, मिठाई समेत कई चीजे जरूरी होती हैं। 

रवि, 07 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Chhath Puja, samagri, Religion, spiritual news

Courtesy: Jagran News

chhath puja in delhi

फोटो: Times Now News

आप ने भाजपा पर लगाया पूर्वांचलियों को छठ पूजा के लिए घाट तैयार नहीं करने देने का आरोप: दिल्ली

अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने भगवा पार्टी पर 'पूर्वांचलियों' को अनुष्ठान करने के लिए 'घाट' तैयार नहीं करने देने का आरोप लगाया है। दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा छठ पूजा को लेकर 'गंदी राजनीति' कर रही है और 'पूर्वांचलियों' का अपमान कर रही है। आप विधायक संजीव झा ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर भाजपा छठ पूजा पर गंदी राजनीति करना जारी रखते हैं, तो पूर्वांचलवासी उन्हें माफ नहीं करेंगे।"

रवि, 07 नवंबर 2021 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: AAP, purvanchalis, Chhath Puja

Courtesy: Navbharat Times

Delhi Government Declares Public Holiday On Chhath Puja

फोटो: Times Now News

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण नवंबर 10 को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण नवंबर 10 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पिछले हफ्ते, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यमुना नदी के किनारे को छोड़कर दिल्ली में निर्दिष्ट स्थानों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति जारी की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा जारी आदेशानुसार "छठ पूजा दिल्ली के एनसीटी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। तदनुसार, दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण 10 नवंबर, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया… read-more

शनि, 06 नवंबर 2021 - 10:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Manish Sisodia, Public Holiday, Chhath Puja

Courtesy: Jansatta News

Chhath puja

फोटो: India Today

डीडीएमए ने दी दिल्ली में छठ का पर्व मनाने की मंजूरी

देश भर में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। अब ऐसे में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अक्टूबर 29 को कहा कि यमुना नदी के किनारे को छोड़कर कोविड प्रोटोकॉल के साथ दिल्ली सरकार की तरफ से चुने गए घाटों पर श्रद्धालु छठ पर्व मना सकेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर छठ पूजा के लिए सार्वजनिक आयोजन को अनुमति देने का आग्रह किया था।

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: DDMA, Delhi Government, ArvidraKejriwal, Chhath Puja

Courtesy: Amar Ujala News