Bird Flu

फोटो: MSN

सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड अलर्ट पर: अधिकारी

बोकारो जिले के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार अलर्ट पर है। लोहांचल के फार्म में प्रोटीन से भरपूर नस्ल 'कड़कनाथ' मुर्गे में एच5एन1 प्रकार की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार लोहांचल स्थित राजकीय पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है..एक किमी के दायरे में क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है और 10 किमी के दायरे के क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।'' 

बुध, 22 फ़रवरी 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, Bird Flu, kadaknath, chicken, Duck

Courtesy: Aajtak News

Chicken

फोटो: Pinterest

ऑमलेट बनाते समय अंडे से निकला चूज़ा, वीडियो हुआ वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर ऑमलेट की दुकान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ऑमलेट बनाने वाला और कई सारे लोग खड़े हुए नजर आ रहे हैं। उस ऑमलेट वाले ने जैसे ही ऑमलेट बनाने के लिए अंडा फोड़ा तो उसमें से एक चूज़ा निकलता हुआ दिखाई दे रहे है। चूज़ा तवे पर उछलने लगता है और ऑमलेट वाला उसे एकदम से उठा लेता है।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 06:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Viral video, omelet, chicken, Instagram

Courtesy: Zee News

Chicken

फोटो: Wikifarmer

डीजे की आवाज से मरी मुर्गियां, मांगा मौत का मुआवजा

ओडिशा में एक मुर्गी फार्म मालिक रंजीत परिदा का दावा है कि बारात में बज रहे डीजे की तेज आवाज से उसकी 63 मुर्गियां मर गई। मामला बालासोर के नीलागिरी थाना क्षेत्र का है। परिदा ने दूल्हे के खिलाफ शिकायत देकर मुआवजे की मांग की है। उसका कहना है कि दूल्हे और बारात में शामिल लोगों ने डीजे का म्यूजिक कम नहीं किया। तेज आवाज के कारण मुर्गियों की मौत हुई, जिससे उसे 150 किलो चिकन का नुकसान हो गया।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 06:49 PM / by रितिका

Tags: Odisha, chicken, procession

Courtesy: Zee News Hindi

Bird Flu

फोटो: The Statesmen

कोरोना संकट के बीच फैला बर्ड फ्लू का खतरा

पंजाब, किला रायपुर के अंतर्गत डेहलों ब्लाक के एक पोल्ट्री फार्म से बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। पोल्ट्री फार्म के सैंपल को भोपाल प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजा गया था। मई 9 को बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पंजाब सरकार ने उस मुर्गी फार्म को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है, जो ध्यान रखेगी कि मुर्गे और उनके अंडे को बिना प्रोसेस के बाजार में नहीं भेजा जाए।

सोम, 10 मई 2021 - 11:22 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird Flu, panjab, chicken

Courtesy: Panjab Kesari

BIRD FLU

फोटो: cork beo

बर्ड फ्लू से बचने के लिए अपनाएँ ये उपाय

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए कुछ तरीके अपनाये जा सकते है। पॉल्ट्री विशेषज्ञों ने बताया है कि बर्ड फ्लू के वायरस का अंत करने के लिए अंडे या चिकन को खाने से पहले अच्छी तरह से पकाएं। जब तक अंडे की सफेदी और योक पूरी तरह पक ना जाये उसे तब तक उबाले।  अंडे को उबालने के लिए पानी का टेम्प्रेचर 165 डिग्री होना चाहिए। कच्चे अंडे या कच्चे चिकन को टच करने के बाद अपने हाथो को धोने के लिए गर्म पानी व साबुन का इस्तेमाल करें।

बुध, 06 जनवरी 2021 - 10:33 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird Flu, INFACTION, chicken

Courtesy: WEB DUNIYA