Shivraj Singh Chauhan

फोटो: Getty Images

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3 नए मंत्रियों को आवंटित किए विभाग

अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 30 को तीन नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया। एक अधिकारी ने कहा कि नवनियुक्त मंत्री राजेंद्र शुक्ला को सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग (पीएचई) और जनसंपर्क विभाग दिए गए हैं। इसके अलावा गौरी शंकर बिसेन को नर्मदा घाटी विकास विभाग और राहुल लोधी को कुटीर और ग्रामोद्योग और वन विभाग आवंटित किया गया है।

गुरु, 31 अगस्त 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Chief Minister, allocates, Portfolios, 3 new ministers

Courtesy: Bansal News

Lightning Strike

फोटो: Navbharat Times

झारखंड में दो दिनों में बिजली गिरने से 12 की मौत; सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

पिछले दो दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, 27 मई शुक्रवार को धनबाद जिले के बरवाड़ा इलाके में बिजली गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि जमशेदपुर के बहरागोड़ा और गुमला जिले के चिरोडीह में दो लोगों की मौत हो गई। झारखंड सरकार ने बिजली गिरने से मारे गए व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपये मुआवज़ा देने की घोषणा की है।

शनि, 27 मई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: lightning strikes, kill people, Jharkhand, Chief Minister, announces, Compensation

Courtesy: India TV News

Nitish Kumar

फोटो: Sanmarg

अगस्त 16 को हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार: बिहार

नीतीश कुमार द्वारा आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद अगस्त 16 मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। बिहार सरकार में 16 से 18 मंत्री आरजेडी, वहीं 13 मंत्री जेडीयू से तो 3 या 4 मंत्री कांग्रेस और हम पार्टी से एक को मंत्री को पद ग्रहण कर सकते हैं। बता दें कि अगस्त 10 को बिहार राजभवन में नीतीश कुमार के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।… read-more

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 09:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bihar cabinet expansion, Chief Minister, Nitish Kumar

Courtesy: Jagran News

Nitish Kumar

फोटो: Onmanorama

बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अगस्त 10 की शाम चार बजे 8वीं बार लेंगे नीतीश कुमार शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगस्त 9 को बीजेपी से अलग होने के बाद राज्यपाल को अपने सीएम पद का  इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के फ़ौरन बाद नीतीश ने महागठबंधन के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचकर दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब बिहार में महागठबंधन के समर्थन से आज शाम 4 बजे नितीश कुमार 8वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके अलावा महागठबंधन में शामिल… read-more

बुध, 10 अगस्त 2022 - 09:00 AM / by रितिका

Tags: CM Nitish Kumar, Nitish Kumar, Bihar, Chief Minister

Courtesy: Latestly

Ramnath Kovind

फोटो: Latestly

CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने की राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। इसके बाद अब दोनों नेता पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। शिंदे और फडणवीस ने जून 30 को अपने पद के लिए शपथ ग्रहण थी। हाल ही में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 12:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chief Minister, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, President Ramnath Kovind, Maharashtra

Courtesy: Jagran News

PM Modi

फोटो: Aajtak

पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मिला अनोखा तोहफा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस जगन मोहन रेड्डी ने जुलाई चार को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अनोखा उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मोदी को उपहार स्वरुप एक धनुष और तरकश भेंट किया। बता दें कि यह धनुष और तरकश मण्यम वीरुडु या वन नायक का एक प्रतीक माना जाता है।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, special gift, Chief Minister, Andhra Pradesh

Courtesy: Bhaskar Hindi

Eknath Shinde

फोटो: Maharashtra Times

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 7.30 बजे शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे

देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद एलान करते हुए कहा है कि, महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। इस एलान से पहले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के सामने मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश किया था। देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी देते हुए बताया कि, "एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 7:30 बजे शपथ लेंगे।" 

गुरु, 30 जून 2022 - 05:17 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Eknath Shinde, Chief Minister, devendra fadnaviss, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

MONSOON

फोटो: The Daily Guardian

मुख्यमंत्री ने राज्य के कुछ हिस्सों में जारी किये भारी बारिश से संबंधित समस्याओं से निपटने के निर्देश: केरल

आईएमडी द्वारा केरल के चार जिलों में जारी रेड अलर्ट के बीच, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मई 18 को भूस्खलन, बाढ़, बारिश जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीएम विजयन ने संबंधित अधिकारियों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए राहत शिविर स्थापित करने, शिविरों में पानी, भोजन और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने और तैयारी के काम को पूरा करने के निर्देश दिए। 

गुरु, 19 मई 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chief Minister, issues instructions, MONSOON, heavy rains, Kerala

Courtesy: Navbharat Times

CJI Ramana

फ़ोटो: Telegraph India

हमारे पास 'प्रति 10 लाख जनसंख्या पर केवल 20 न्यायाधीश हैं जो बहुत ही कम है': सीजेआई रमना

उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों को 11वें संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर, सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि विधायिका को विचार, दूरदर्शिता, लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए विधेयक पारित करना चाहिए। ऐसा करके ही हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि मुकदमे का दायरा कम हो सकता है। फिर उन्होंने कहा कि "प्रति 10 लाख आबादी पर केवल 20 न्यायाधीश हैं, जो बहुत ही कम है"।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 04:51 PM / by Pranjal Pandey

Tags: CJI, Chief Minister, judges, High Court

Courtesy: Navbharat Times

Mayawati and akhilesh yadav

फ़ोटो: One india

अखिलेश पर भड़की मायावती - जो खुद सीएम नहीं बन सके, को मुझे पीएम कैसे बनाते??

बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर एक बार फिर पलटवार किया है। मायावती ने कहा, जो कई-कई पार्टियों से गठबंधन करके भी अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, वे दूसरों को पीएम बनाने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं। बता दें कि अखिलेश ने बयान दिया था कि मायावती ने बसपा के वोट बीजेपी को दिलवा दिए, लेकिन क्या बीजेपी उन्हें राष्ट्रपति बनाएगी।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 06:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mayawati, Akhilesh Yadav, Chief Minister, Prime Minister

Courtesy: Aajtak