Child Marrige

फोटो: India TV News

असम में बाल विवाह पर कार्रवाई में एक व्यक्ति को 25 साल की जेल की सजा

असम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को हैलाकांडी जिले की एक विशेष अदालत ने बाल विवाह के आरोप में 25 साल की जेल की सजा सुनाई। व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण करके एक 13 वर्षीय लड़की से जबरन शादी कर ली। विशेष न्यायाधीश संजय हजारिका ने पॉक्सो अधिनियम के तहत उस व्यक्ति को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा और अपहरण करने, जबरन शादी करने के लिए आईपीसी की धारा 366 के तहत अतिरिक्त पांच साल की सजा सुनाई।

मंगल, 23 मई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam, Child Marriage, SILCHAR, sentenced to 25 years in jail

Courtesy: Janta Se Rishta

Swati maliwal

फ़ोटो: Aajtak

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रुकवाया बाल निकाह

दिल्ली के जहांगीरपुरी में धर्म परिवर्तन कर 15 वर्ष की बच्ची का बाल निकाह कराया जा रहा था, जिसे महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रुकवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिखा, "जहांगीरपुरी में एक 15 साल की बेटी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया जा रहा था, अभी मैंने और मेरी टीम ने इलाके के एसएचओ के साथ मिलकर ये निकाह रुकवाया है।" इससे पहले भी कल्याणपुरी में एक 16 साल की बच्ची का बाल विवाह रोका गया था।

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Women Empowerment, Child Marriage, swati maliwal

Courtesy: Aajtak

UNICEF report on child marriage

फोटो: News18

कोरोना महामारी की वजह से लड़कियों के बाल विवाह में हो सकती है वृद्धि: यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 की वजह से अगले एक दशक में एक करोड़ लड़कियों को बाल विवाह करना पड़ सकता है। कोरोना महामारी के आने से पहले यूनिसेफ ने अनुमान लगाया था कि आने वाले अगले 10 साल में करीब 10 करोड़ लड़के-लड़कियों की शादियां कम उम्र में हो सकती है लेकिन कोरोना संक्रमण के आने के बाद 10% यानी एक करोड़ की बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। इसकी वजह बढ़ती आर्थिक असुरक्षा और वित्तीय बोझ बताई जा रही है।… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 09:40 AM / by Shruti

Tags: Child Marriage, UNICEF, Report, Girls Child

Courtesy: DOWN TO EARTH

Maulana Salauddin

फ़ोटो: Itdnews

पाकिस्तान: 62 साल के सांसद ने की 14 साल की नाबालिग लड़की से शादी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 62 साल के सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी  ने 14 साल की नाबालिग लड़की से शादी कर ली है। चित्राल से सांसद अयूबी की इस हरकत की जानकारी एक एनजीओ ने दी है। एनजीओ के मुताबिक पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की उम्र न्यूनतम 16 साल है लेकिन 14 साल की नाबालिग से शादी करके सलाहउद्दीन ने कानून का उल्लंघन किया है। अब एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 10:23 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Maulana salauddin, Pakistan, Child Marriage

Courtesy: Punjab kesari

CRIME

फोटो: The Indian Express

कोरोना वायरस के साथ, भारत में बाल विवाह के मामले बढ़े

 साल 2020 में मुंबई में बाल विवाह का 7वां मामला दर्ज किया गया है। शादी से पहले एक सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना के द्वारा डब्ल्यूसीडी और पुलिस वहां पहुंची और बाल विवाह को रुकवाया गया। यह मामला मुंबई के शिवाजी नगर से था जहां एक 14 साल की लड़की का उसकी दादी द्वारा बाल विवाह करवाया जा रहा था। कोरोनावायरस के कारण उनका जीवन यापन कठिन हो गया था जिस कारण वह विवाह करवा रही थी।

शुक्र, 04 दिसम्बर 2020 - 11:03 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: Child Marriage, Mumbai, Maharashtra, Crime

Courtesy: indian express