फ़ोटो: DNA India
पेंगोंग झील पर बन रहे दूसरे पुल को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान
भारत चीन सीमा पर विवादित जगह पेंगोंग लेकर पर चीन ने दूसरे पुल का निर्माण शुरू कर दिया, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले को लेकर बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह क्षेत्र दशकों से उसके कब्जे में है और भारत ऐसे घटनाक्रम पर नजर रखता है।" विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस मामले पर रक्षा मंत्रालय बेहतर टिप्पणी कर सकता है।
Tags: pengong lake, China India border, Foreign Ministry
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Getty Images
पैंगोंग के बाद दूसरे विवादित जगहों से चीनी सेना को हटाएगा भारत
चीनी सेना को पैंगोंग सीमा के विवादित इलाके से खदेड़ने के बाद भारत ने अब डेप्सांग, गोगरा और हॉट स्प्रिंग से टकराव खत्म करने और सेनाओं की पूर्ण वापसी और पेट्रोलिंग को लेकर रणनीति बनाने पर कार्य शुरू कर दिया है। वहीं,जानकारी यह भी है कि अन्य विवादित क्षेत्रों से सैन्य वापसी के लिए दोनों देशों की सेना के सैन्य कमांडरों के बीच जल्द ही दसवें दौर की वार्ता भी हो सकती है। रिटायर्ड लेफ्टनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि समझौते के बाद अब बाकी जगहों… read-more
Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, pangong lake, China India border
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: New Indian Express
एलएसी बॉर्डर को पार करके सीमा में घुसे चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने वापस लौटाया
भारत देश के एलएसी बॉर्डर को पार करके एक चीनी सैनिक जनवरी 8 को सीमा में घुस आया था, जिसे जनवरी 11 को चीन वापिस लौटा दिया गया है। चीन की ओर से इस बात पर यह दावा किया गया है कि, ''उनका यह सैनिक रास्ता भटक गया था।'' भारतीय थल सेना ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के इस सैनिक को लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर पकड़ लिया था।
Tags: Indian Army soldiers, Chinese Military, China India border
Courtesy: JAGRAN NEWS
फ़ोटो: Getty images
लेह का दौरा करेगी लोक लेखा समिति, लोकसभा स्पीकर ने दी की मंजूरी
सीमा पर चीनी सेना से बने तनाव के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने लोक लेखा समिति को लेह पर सीमा स्थिति जानने के लिए दौरे की मंजूरी दे दी है। इस टीम की अगुवाई कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी करेंगे और यह दौरा अक्टूबर 28-29 को किया जायेगा। इस दौरे में समिति द्वारा भारतीय सैनिकों की स्थिति के साथ उनकी तैयारी और जरूरतों का जायज़ा लिया जायेगा और लेह स्थित डीआरडीओ ऑफिस का भी दौरा किया जायेगा।
Tags: Leh, China India border, loksabha
Courtesy: Aajtak news
wikibio.in
सीमा पर भारत और चीन के बीच स्तिथि तनावपूर्ण-सेना प्रमुख नरवणे
चीन और भारत की सेना के बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे सितंबर 3 को तनावपूर्ण क्षेत्र और सीमा के 2 दिवसीय दौरे के लिए गए हैं। सेना प्रमुख ने कहा है कि "वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी कि एलएसी पर स्थिति बड़ी नाजुक है और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश भी जारी है।" सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि सेना ने सीमा सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम कर लिए है जिससे कि हमारी सुरक्षा पर कोई आंच न आये।
Tags: Indian Army Chief, China India border
Courtesy: News18hindi
फोटो : Navbharat Times
भारतीय सीमा के पास नज़र आया चीन का J-20 फाइटर जेट ?
चीन की राज्य मीडिया ने कहा है कि भारत की सीमा के पास चीन के सबसे उन्नत J-20 स्टील्थ फाइटर की तैनाती को चीन-भारत सीमा घर्षण के संदर्भ में अधिक व्याख्या नहीं करनी चाहिए।“J-20 एक लंबी दूरी का भारी फाइटर जेट है। इसलिए, जब इसे होटन में तैनात किया गया है, तो यह मध्य और दक्षिण एशिया में कई क्षेत्रों को कवर कर सकता है।"
Tags: China, India, China India border
Courtesy: Hindustan Times