Bird Flu

फोटोः Navbharat Times

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों से हेल्थ एक्सपर्ट है परेशान

चीन में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बर्ड फ्लू के वैरिएंट्स बदलने के कारण ज्यादातर लोग संक्रमित हो रहे हैं। चीन में वर्ष 2021 में 21 लोग H5N6 बर्ड फ्लू वैरिएंट के शिकार हुए हैं। किन्तु पिछले वर्ष इसके केवल पांच मामले ही सामने आए थे। चीन ने खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन को इस बात की जानकारी दी है। इसके चपेट में आए ज्यादातर लोग पोल्ट्री फॉर्म में काम करते हैं।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Bird Flu, cases Increase, china news, science news

Courtesy: AajTak

wangyi

फोटोः Patrika

ग्लोबल काउंटर टेरेरिज्म फोरम की बैठक में चीन ने आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज

चीन ने ग्लोबल काउंटर टेरेरिज्म फोरम की 11वीं बैठक में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। टेरेरिज्म फोरम की इस बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी शामिल हुए थे। उन्होंने दुनिया से आतंकवाद पर दोहरा मापदंड छोड़ने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद सिर्फ आतंक का प्रचार करता है। आतंकवाद को गुड-बैड में नहीं बांटा जा सकता। आतंकवाद एक बाघ की तरह है जो अपने पालने वाले को भी खा जाती है।

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 06:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Terrorism, china news, Taliban, Pakistan

Courtesy: News Nation tv