S jaishankar

फ़ोटो: Ndtv.com

जयशंकर का चीन को संदेश - सीमा के हालात तय करेंगे दोनों देशों के संबंधों की स्थिति

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने बयान से चीन को एक खास संदेश दिया है। सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा कर रहे चीन को लेकर जयशंकर ने कहा कि सीमा के हालात ही भारत-चीन संबंधों की स्थिति को तय करेंगे। यह बयान उन्होंने एशिया सोसायटी नीति संस्थान के शुभारंभ के अवसर पर संबोधन के दौरान दिया। इस दौरान विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुधार,क्षेत्रीय सहयोग,संपर्क और एशिया के भीतर अंतर्विरोधों के प्रबंधन को लेकर भी विचार साझा किए।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr S Jaishankar, China, India, INDIA CHINA BORDER ISSUE

Courtesy: Amar ujala

China

फोटो: Navbharat Times

COVID स्पाइक के बाद चीन ने बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक बाजार

चीन के प्रौद्योगिकी केंद्र शेनझेन के अधिकारियों ने बताया, देश के दक्षिणी शहर में कोरोना मामलों में हालिया स्पाइक को रोकने के लिए दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स थोक बाजार हुआकियांगबेई को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, यह व्यापार में व्यापक व्यवधान पैदा कर रहा था। दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, हुआकियांगबेई जिले के व्यापारियों को एक आधिकारिक नोटिस मिला कि COVID प्रसार को रोकने के लिए बाजार सितंबर दो तक… read-more

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19 cases, China, world largest electronics market, shut down, huaqiangbei

Courtesy: ABP Live

china border villages

फोटो: The Economic Times

मोदी सरकार ने तैयार किया चाइना बॉर्डर के पास बने गावों को बसाने का प्लान

वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास ही वीरान पड़े गावों को मोदी सरकार अब दोबारा बसाएगी। यहां कुल 500 ऐसे गांव है जिन्हें दोबारा बसाया  जाएगा। सरकार ने 2500 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है। सरकार इन गावों को सेकंड लाइन आफ डिफेंस के तौर पर तैयार करना चाहती है। इन सीमावर्ती गावों से लोगों के पलायन के बाद यहां या तो कई व्यक्ति नहीं रहता या काफी कम संख्या में लोग रहते है। 

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 07:55 PM / by रितिका

Tags: China, India, INDIA CHINA BORDER ISSUE

Courtesy: Zee News

Ruchira Kamboj

फोटो: WION

भारत ने चीन को आतंकवाद के मामले पर लगाई फटकार, यूएनएससी में दिया बयान

यूएन में भारत ने अगस्त 22 को सामान्य सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते हुए चीन को लताड़ा है। भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि देशों की सुरक्षा तभी संभव है जब सभी देश आतंकवाद के खिलाफ मिलकर खड़े हों और दोहरे मानकों में शामिल होने से बचें। बता दें कि हाल ही में चीन ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के प्रस्ताव पर होल्ड लगाया है।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: China, India, Terrorism, United Nations

Courtesy: Abp Live

visa expired

फोटो: Oyster HR

गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे थे 15 चीनी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद भी नहीं छोड़ा देश

भारतीय वीजा खत्म होने के बाद भी गैरकानूनी तरीके से भारत में रहने वाले 15 चीनी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस चीन भेजा जा रहा है। ये सभी नागरिक नोएडा से पकड़े गए है। जानकारी के मुताबिक सभी का मेडिकल चेकअप किया जाएगा, जिसके बाद ये डिटेंशन सेंटर भेजे जाएंगे। हालांकि अबतक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इन लोगों को कबतक इनके देश रवाना किया जाएगा। बता दें कि सभी का वीजा वर्ष 2020 में खत्म हुआ था।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 09:41 AM / by रितिका

Tags: China, Illegal Immigration, Visa Expired

Courtesy: AajTak News

chinese spy ship srilanka

फोटो: News Day Express

हंबनटोटा बंदरगाह पर आया चीनी जहाज हुआ रवाना, रिपोर्ट में मिली जानकारी

श्रीलंकाई बनटोटा बंदरगाह पर खड़े उच्च तकनीक वाला चीनी रिसर्च शिप की छह दिवसीय यात्रा खत्म हो गई है। बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग शिप 'युआन वांग 5' श्रीलंकाई जलक्षेत्र से अगस्त 22 को रवाना हुआ है। इसकी यात्रा मूल रूप से अगस्त 11 से शुरू होनी थी मगर सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत के ऐतराज को देखते हुए इसमें देरी हुई। इस दौरान ये शर्त भी रखी गई थी कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कोई वैज्ञानिक अनुसंधान नहीं किया जाएगा।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: China, Srilanka, India

Courtesy: NDTV

S jaishankar

फ़ोटो: Ndtv.com

सीमा समझौतों का सम्मान नहीं कर रहा चीन - एस जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा मामलों को लेकर चिंता जताई है। विदेश मंत्री ने कहा कि गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच हुई झड़प का असर अभी भी रिश्तों में मौजूद है और ऐसे में चीन सीमा समझौतों का सम्मान भी नहीं कर रहा है। बता दें कि एस जयशंकर ने यह बयान ब्राजील के साउ पाउलो में भारतीय समुदाय की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में दिया है। 

सोम, 22 अगस्त 2022 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: China, S Jaishankar, INDIA CHINA BORDER ISSUE, Galwan Valley

Courtesy: Live hindustan

Xiao Jianhua

फोटो: Bloomberg.com

चीन के इस अरबपति को 13 वर्षों तक खानी होगी जेल की हवा, अदालत ने सुनाई सजा

चीनी-कनाडाई अरबपति जिओ जियानहुआ को शंघाई की अदालत ने 13 वर्षों की जेल की सजा दी है। अदालत ने जिओ की कंपनी टुमॉरो होल्डिंग्स पर भी जुर्माना लगाया है। कंपनी को 55.03 बिलियन युआन (8.1 बिलियन डॉलर) जुर्माने के तौर पर देने होंगे। अदालत का कहना है कि जिओ ने लोगों के जमा रुपयों को अवैध रूप से निकाला, संपत्ति का गलत इस्तेमाल किया, जिसमें वो दोषी पाए गए है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 07:05 PM / by रितिका

Tags: China, Shanghai, Court, Prison

Courtesy: Zee News

Para Asian Games 2022

फोटो: The Indian Express

पैरा एशियन गेम्स का वर्ष 2023 में होगा आयोजन, अक्टूबर 22 से 28 तक खेले जाएंगे गेम्स

कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण पैरा एशियन गेम्स 2022 का आयोजन टाला गया था। अब इन खेलों का आयोजन अक्टूबर 22 से 28 तक चीन के हांगझू में किया जाएगा। आयोजकों ने ये जानकारी अगस्त 17 को साझा की है। बता दें कि पैरा एशियन गेम्स का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर में होना था मगर इसे मई में स्थगित करने का फैसला किया था। एचएपीजीओसी, चीन की राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति, एपीसी के साथ हुई चर्चा के बाद ये फैसला हुआ।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: China, paralympics, para asian games, sports

Courtesy: News 18 Hindi

China spy ship

फ़ोटो: Shifting port.in

चीन का स्पाई शिप "युआन वांग-5" पहुंचा श्रीलंका, भारत और अमेरिका देखते रह गए

भारत चीन के बढ़ते मतभेदों के बीच चीन का स्पाई शिप "युआन वांग-5" अगस्त 16 की सुबह श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंच गया है। दरअसल भारत के दबाव के चलते पहले श्रीलंका ने चीनी शिप को अपने क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन अगस्त 15 की देर रात श्रीलंका द्वारा उसे अचानक अनुमति दे दी गई। जानकारी है कि यह शिप अगस्त 22 तक श्रीलंका के बंदरगाह पर रहेगा।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: China, Srilanka, spai ship, seaport

Courtesy: Aajtak