RSS Chief Mohan Bhagwat

फोटो: Navbharat Times

धर्मांतरण पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने दी हिंदुत्व कि शपथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिसबर 15 को मध्य प्रदेश के चित्रकुट में हिंदू एकता महाकुंभ में संघ प्रमुख भागवत ने हिंदुओं की एकता पर बल दिया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू एकता महाकुंभ में धर्मरक्षकों से अपील की कोई भी हिंदू दूसरे धर्म में परिवर्तित न हो। इसका मकसद हिंदुओ को एक छत के नीचे लाना है। उन्होंने महाकुंभ में भाग लेने वालों से हर महिला को सम्मान करने की शपथ लेने को कहा है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 06:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Mahakumbh, Chitrakoot, Hindutva, RSS

Courtesy: India TV

Priyanka Gandhi

फोटो: India TV

चित्रकूट में पुष्यमित्र की कविता पढ़ना प्रियंका गांधी को पड़ा भारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नवंबर 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद के दौरान पुष्यमित्र उपाध्याय की 'उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो' कविता पढ़ी थी। अब इस कविता पर विवाद खड़ा हो गया है। पुष्यमित्र ने कहा कि जब मैंने ये कविता लिखी थी, तब निर्भिया अंतिम सांसे ले रही थी। मैंने ये कविता राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए नही लिखी थी। उन्होंने प्रियंका पर निशाना साधते हुये कहा कि कविता चोरी करने वालो से देश क्या उम्मीद रखेगा।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 09:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: priyanka gandhi, Indian National Congress, Chitrakoot, Elections

Courtesy: Dainik Bhaskar

Priyanka Gandhi

फोटो: Hindustan Times

प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं से किया संवाद

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी-जान से मेहनत कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने नवंबर 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं में जोश भरने के लिए एक कविता से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आप जिससे अपना हक मांग रही हो, वो कभी आपका हक़ नही देंगे। सरकार ने आशा बहनों को अपनी मांग उठाने के लिए प्रशासन से पिटवाया, तो इस सरकार को आगे क्यों बढ़ाना।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 11:05 AM / by अजहर फारूक

Tags: Indian National Congress, Uttar Pradesh, Chitrakoot, priyanka gandhi

Courtesy: Dainik Bhaskar