फोटो: Style craze
वजन को कम करने के लिए करें पपीते के बीजों का इस्तेमाल
पपीते के बीजों में भरपूर मात्रा में मोनेसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है जो शरीर में से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम करता है। पपीते के बीज में पाया जाने वाला फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक होता है। इसके अलावा ये बीज शरीर का मेटाबॉल्जिम को ठीक रखने में मदद करते हैं। रोज़ाना इनका सेवन करने से वजन कम होगा।
Tags: papaya seeds, Weight Loss, cholesterol
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: MedlinePlus
बैड कॉलेस्ट्रॉल को दूर करने के लिए इन पदार्थों से बनाएं दूरी
शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए खानपान में बदलाव काफी अहम होता है। फुल फैट मिल्क प्रोडक्ट, रेड मीट, डीप फ्राइड फूड्स, चीनी आदि से दूरी बनाकर कोलेस्ट्रॉल से बचाव कर सकते है। रेड मीट में फैट काफी अधिक मात्रा में होता है जो कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। फुल क्रीम डेयरी प्रोडक्ट खाने से भी कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। अधिक मीठा खाने से भी सेहत को नुकसान होता है।
Tags: cholesterol, bad cholesterol, health care, Health Tips
Courtesy: Zee News
फोटो: Krishak Jagat
बैंगन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, कोलेस्ट्रॉल स्तर को रखता है नियंत्रित
बैंगन में बहुत से ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते हैं बैंगन खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम बना रहता है। बैंगन में पोटेशियम व मैंगनीशियम की अधिकता होती है जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने नहीं पाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी बैंगन फायदेमंद हो सकता है। बैंगन का सेवन आपके ब्लड शुगर स्तर के लिए अच्छा हो सकता है।
Tags: Eggplant, Health, Blood Pressure, cholesterol
Courtesy: Jagran
फोटो: Delishably
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हैं दालें
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर जरूरी है कि डाइट में बदलाव करते हुए दालों को जरुर शामिल किया जाए। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा होता है, जिसे कम करने के लिए मूंग और मसूर की दाल फायदेमंद होती है। रोज इन दालों का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी आएगी। इन दालों के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
Tags: Heart care, bad cholesterol, cholesterol, Pulses
Courtesy: Zee News
फोटो: Everyday Health
हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीज इन आदतों से रहें दूर
हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीजों को हाईकैलोरी युक्त खाने से दूरी बनानी होगी। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। फास्ट फूड खाने की आदत से भी शरीर में कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है। अत्यधिक फास्ट फूड खाने से शरीर की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जाता है। कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण फाइबर की कमी भी होता है। फाइबर युक्त चीजें खाने से भी कॉलेस्ट्रॉल बराबर होता है। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है।
Tags: cholesterol, good cholesterol, Health, health care
Courtesy: Zee News
फोटो: BBC
इन चीजों के सेवन से होता है हाई कॉलेस्ट्रॉल होने का खतरा
हाई कॉलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। इससे बचने के लिए प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम करना चाहिए। ये हार्ट अटैका का रिस्क बढ़ाता है। अधिक डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से भी कॉलेस्ट्रॉल का खतरा होता है। हाई कॉलेस्ट्रॉल के कारण पैरों में दर्द की समस्या होती है। मोटापा भी हाई कॉलेस्ट्रॉल के कारण बढ़ सकता है। इस कारण सीने में दर्द की शिकायत भी होती है, जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
Tags: cholesterol, heart, heart disease, Processed Food
Courtesy: Zee News
फोटो: Wallpaper Flare
शरीर से बैड कॉलेस्ट्रल कम करने में लाभकारी है ये फल
शरीर में खराब कॉलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए नाशपाती, सेब, पपीता, नींबू और अंगूर को डाइट में शामिल करना चाहिए। इन्हें खाने से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल नहीं जमता है। नाशपाती में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते है। पपीता भी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर युक्त होता है। नींबू और अंगूर भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत हैं। नियमित रुप से इनके सेवन से बैड कॉलेस्ट्रोल कम होता है जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
Tags: cholesterol, Fruits, health care, healthy diet
Courtesy: Zee News
फोटो: Medical News Today
कॉलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है अखरोट, करें डाइट में शामिल
Omega-3 Fatty Acids से युक्त अखरोट में दिल को स्वस्थ्य रखने और कॉलेस्ट्रॉल कम करने के गुण होते है। ओलेइक एसिड होने के कारण ये हेल्दी फैट कॉलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तौर से कम करता है। अखरोट में मौजूद फाइबर भी कॉलेस्ट्रॉल कम करता है। अखरोट खाने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में कॉलेस्ट्रॉल 10% तक कम होता है। अखरोट खाने से दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
Tags: walnuts, cholesterol, health care, Omega-3 Fatty Acids
Courtesy: Zee News
फोटो: Janta Se Rishta
रोज़ाना खाली पेट पियें धनिये का पानी पीना शुरू करें, सेहत को होंगे जबरदस्त फायदे
धनिया का पानी को बनाने के लिए रात को 1 कप पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज भिगो दें। सुबह के समय इस पानी को छानकर खाली पेट इसका सेवन करें। धनिया का पानी पीने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार धनिया का पानी पीने से हाई कॉलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।
Tags: coriander water benefits, Immunity, cholesterol
Courtesy: Newstrack
फोटो: News Medical
प्लास्टिक की वजह से ज़्यादा बढ़ रही हैं दिल संबंधित बीमारियां
प्लास्टिक को लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की है। इसके मुताबिक हमारे शरीर मे दो तरह के प्लास्टिक जा रहे हैं, जिसे पैथेलेट प्लास्टीसाइजर कहते हैं। इसकी वजह से ही दिल संबंधित बीमारियां होती हैं। इसके अलावा हमारी आंतो में प्रेगनन एक्स नाम का एक रिसेप्टर होता है। जो DCHP केमिकल के ज़रिये हमारी आंतो के प्रेगनन एक्स को खराब कर देते हैं। जिससे केलोस्ट्रोल बढ़ने लगता है। यह स्टडी चूहों की आंतो पर की गई है।
Tags: Plastic, mouse, university of california, cholesterol
Courtesy: Aaj Tak News