Ganesh Acharya

फोटो: News Nation

यौन उत्पीड़न मामले में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत

मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने जून 23 को कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को जमानत दे दी, जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। शहर के महानगरीय क्षेत्र के एक मजिस्ट्रेट एनवी बंसल ने उन्हें नकद के रूप में जमानत दी। कथित यौन उत्पीड़न के लिए बॉलीवुड कोरियोग्राफर के खिलाफ फरवरी 2020 में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। 2020 में, ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने कोरियोग्राफर को पीछा करने, दृश्यरतिकता और यौन उत्पीड़न के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

शुक्र, 24 जून 2022 - 11:33 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Choreographer, Ganesh Acharya, granted, Bail conditions

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Pandit Birju Maharaj

फोटो: The Quint

कथक डांस गुरु पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन

कथक डांस के महारथी पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से जनवरी 16 की रात दिल्ली में निधन हो गया है। बिरजू महाराज नर्तक, गायक और कोरियोग्राफर थे। बिरजू महाराज को साल 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही वो उमराव जान, डेढ़ इश्कियां, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं। बॉलीवुड कलाकार भी उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे है।

सोम, 17 जनवरी 2022 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Pandit birju maharaj, kathak, Choreographer, SINGER

Courtesy: Aajtak News

Farah Khan

फोटो: Bollywood Hungama

कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा चुकींं फराह खान हुईंं कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सितंबर 1 को उन्होंने ये जानकारी दी है। स्टोरी में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित होने पर उन्होंने हैरानी जताई है। उन्होंने खुद से मुलाकात करने वाले सभी लोगों से जांच करवाने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने अपने जल्दी रिकवर होने की बात भी कही है।

बुध, 01 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Bollywood, farah khan, Choreographer, Film Director, Bollywood Actress

Courtesy: Patrika