दिल्ली के मशहूर सिनेमा हॉल "उपहार" में लगी आग
दिल्ली के मशहूर सिनेमा हॉल "उपहार" में आग लगने की घटना सामने आई है। अप्रैल 17 की सुबह दमकल विभाग के सूचना मिली कि ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में आग लगी है। जब टीम वहां पहुंची तो साफ हुआ कि आग उपहार सिनेमा हॉल में लगी है। जानकारी के मुताबिक आग सिनेमा हॉल में रखे सोफे और फर्नीचर में लगी थी और इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
Tags: Uphar, Cinema halls, Delhi, Massive Fire
Courtesy: NDTV
झारखंड में 7 मार्च से सभी स्कूल खुलेंगे, शॉपिंग मॉल, स्टेडियम आदि से भी हटी पाबंदी
झारखंड में कोविड के मामलों में कमी आने पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से सिनेमाघर, पार्क, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल तथा स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ खोलने के आदेश दिए है। सरकार ने राज्य के सभी स्कूल व कॉलेजों को भी मार्च 7 से सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दी है। सरकार के बयान के अनुसार पहली कक्षा से 12 कक्षा तक के लिए ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षा भी जारी रखी जाएंगी।
Tags: Jharkhand news, Schools, Cinema halls, Covid -19
Courtesy: IBC24
महाराष्ट्र सरकार ने अक्टूबर 22 से सिनेमा हॉल खोलने के लिए जारी की एसओपी
महाराष्ट्र सरकार ने लगभग डेढ़ साल बाद राज्य में अक्टूबर 22 से सिनेमा हॉल और ओपन-एयर कार्यक्रम खोलने के लिए एसओपी जारी किए हैं। कथित तौर पर, सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स कुल क्षमता के केवल 50% पर ही चल सकते हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप, आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग, पर्याप्त सामाजिक दूरी जैसे नियमो का पालन करना अनिवार्य हैं। हालांकि, गैर-टीकाकरण वाले व्यक्ति भी थिएटर में प्रवेश कर सकते हैं।
Tags: Cinema halls, Maharashtra Government, SOP
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
दीपावली के मौके पर रिलीज की जाएगी सलमान खान की फिल्म "अंतिम: द फाइनल ट्रूथ"
बॉलीवुड के मेगा स्टार सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म "अंतिम : द फाइनल ट्रूथ" सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने कहा कि अक्टूबर तक महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुल जाएंगे और इसे हम दीपावली तक रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। सलमान खान के अलावा उनके जीजा आयुष शर्मा इस फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।
Tags: Cinema halls, Salman Khan, ayush sharma, Antim
Courtesy: Dainik Bhaskar
कर्नाटक में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर और ऑडिटोरियम
कर्नाटक में अक्टूबर एक से 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों और ऑडिटोरियम को खोलने का फैसला लिया गया है। इससे पहले राज्य में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही सिनेमाघरों और ऑडिटोरियम खोलने की इजाजत थी। हालांकि इस के साथ लोगों के लिए सभी कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ने के बाद कर्नाटक सरकार ने यह फैसला लिया है।
Tags: Karnataka, Cinema halls, Covid-19
Courtesy: Amar Ujala News
फिल्म 'विस्फोट' से पर्दे पर वापसी के लिए तैयार अभिनेता फरदीन खान
सालों तक ऑफ-स्क्रीन रहने के बाद, अभिनेता फरदीन खान संजय गुप्ता की अगली फिल्म 'विस्फोट' के साथ ऑन-स्क्रीन एक नई प्रविष्टि करने के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर, फिल्म का निर्देशन समित कक्कड़ करेंगे, और अभिनेता रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म एक अकादमी पुरस्कार-नामांकित विदेशी भाषा की फिल्म की कहानी पर आधारित है। फिल्म के साल 2022 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।
Tags: fardeen khan, Visfot, Cinema halls
Courtesy: JR News
अक्टूबर 15 से खुलेंगे देशभर के सिनेमा घर, करना होगा दिशानिर्देशों का पालन
देश भर में लम्बे समय के बाद सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अक्टूबर 15 से सिनेमा घर खुलने जा रहे हैं। शर्तो के अनुसार सिनेमा घरों को उनकी 50% क्षमता के साथ खुलना होगा। साथ ही उन सीटों पर मार्किंग करनी होगी जहां बैठना है जिससे की दर्शक अपनी मर्ज़ी से कहीं पर भी न बैठ सकें। इसी के साथ विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी सिनेमा घरो में फिर से रिलीज़ की जाएगी। साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
Tags: Cinema halls, PM Modi, Movies
Courtesy: JAGRAN
कुछ दिशा निर्देशों के साथ एक बार फिर से खुल जाएंगे सभी सिनेमा घर
देशभर में कोरोना संकट के कारण मार्च से सभी सिनेमा घर बंद हैं। अब इतने महीनो के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अक्टूबर 15 से सभी सिनेमा घरों को खोलने का आदेश दे दिया है। सिनेमाघरों को खोलने के लिए कुछ ज़रूरी रूल्स रेगुलेशन (SOP) जारी किए गए हैं। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कहा है कि, ''सिनेमाघर 50 फीसदी क्षमता से खुल सकेंगे। दर्शकों के बीच एक सीट की दूरी व मास्क पहनने की अनिवार्यता होगी।''
Tags: Coronavirus, unlock 4, Cinema halls, Covid-19 guidelines(43)
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR