फोटो: Four Seasons
अंटार्कटिका में गर्मी बढ़ने से टूटा दिल्ली जितना बड़ा बर्फ का पहाड़
अंटार्कटिका में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है, जिस वजह से यहां दिल्ली जितना बड़ा पहाड़ टूट गया है। ये जानकारी अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने दी है। कोंगर आइस शेल्फ जो 1200 वर्ग किलोमीटर बड़ा है टूट गया है। अनुमान के मुताबिक ये दिल्ली से कुछ ही छोटा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका टूटना बताता है कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलेंगे।
Tags: Antarctica, Climate Change, Climate crisis, Climate
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Japan Times
चीन में भारी बारिश ने तोड़ा 1000 सालों का रिकॉर्ड
चीन के हेनान प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 12 लोगों की जान जा चुकी है। अबतक दो लाख लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इस कार्य में पुलिस अधिकारी, दमकल कर्मी और स्थानीय कर्मी जुटे है। शहर में पानी भर गया है, सबवे टनल भी तलाब में तब्दील हो गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शहर में 1000 साल में पहली बार इतनी भीषण बारिश देखने को मिली है।
Tags: China, rainfall, heavy rains, Climate
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: FIRSTPOST
संयुक्त राष्ट्र की ऑनलाइन सुनवाई में भारत की रिद्धिमा हुई शामिल
जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के कारण संयुक्त राष्ट्र में 16 बच्चों द्वारा दाखिल शिकायत पर यूएन चाइल्ड राइट कमेटी की ऑनलाइन सुनवाई में भारत की रिद्धिमा पांडेय भी सुनवाई का हिस्सा बनी। ये सुनवाई मई 28 को हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए सही कदम उठाने के लिए चर्चा की गई। 13-साल की रिद्धिमा पांडेय हरिद्वार के बीएम डीएवी स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। रिद्धिमा की पिता दिनेश पांडेय भी पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।
Tags: Greta Thunberg, Ridhima Pandey, Climate, United Nations
Courtesy: News 18
फोटो: Indian Express
दिल्ली में 24 घंटो की बरसात ने तोडा 71 साल पुराना रिकॉर्ड
दिल्ली में बरसात ने पिछले 71 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए है। मई 20 की सुबह 8:30 बजे तक 24 घण्टे के दौरान दिल्ली में रिकॉर्ड 119.3 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने के दौरान एक दिन में दिल्ली में इतनी बरसात 1951 में दर्ज की गई थी। भारी बारिश से दिल्ली के कई जगहों पर जलभराव देखा गया है। बता दें, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी होने की जानकारी दी है।
Tags: heavy rains, Delhi, Environment news, Climate
Courtesy: IndiaTv
फोटो: The Better India
मिट्टी से घर बना लोगों की सोच बदल रहे है आर्किटेक्ट सत्य प्रकाश
सीमेंट, एसी, और अन्य मैन्यूफैक्चर्ड उत्पादों के अत्यधिक इस्तेमाल से पर्यावरण को काफी नुकसान होते देख आर्किटेक्ट सत्य प्रकाश वाराणसी न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल घर बनाने, बल्कि अपने जीवन के तौर-तरीकों में भी बदलाव लाने पर जोर दे रहें हैं। सत्य प्रकाश मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं और अपनी फर्म सत्य कंसल्टेंट्स के तहत, पिछले 28 वर्षों से पर्यावरण के अनुकूल संरचनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने 500 से अधिक… read-more
Tags: Mud House, Mud creations, Architect, Climate
Courtesy: THE BETTER INDIA NEWS