Global Warming

फोटो: Live Science

वैज्ञानिकों ने दी प्रलय लौटने की चेतावनी, नदियों से होगी शुरुआत

धरती पर फिर से प्रलय लौटने की चेतावनी वैज्ञानिकों ने दी है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण कई खतरनाक बैक्टीरिया और जहरीले शैवाल बढ़ रहे हैं जो नदियों और झीलों को खत्म कर रहे है। इनके कारण धरती पर नया प्रलय आएगा। बता दें कि धरती से लगातार जीवाश्म ईंधन निकल रहा है, जहां से प्रलय के सबूत भी मिले है। कनेक्टीकट यूनिवर्सिटी के सेडिमेंटोलॉजिस्ट क्रिस्टोफर फील्डिंग के मुताबिक वैश्विक तापमान परमियन काल के बराबर पहुंच रहा है।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: global warming, Earth, Climate Change, hot temperature

Courtesy: AajTak

Summer

फोटो: The Times of India

वैज्ञानिकों ने बताया गर्मी ने मार्च में तोड़ा 121 वर्षों का रिकॉर्ड

भारत में बीते 121 वर्षों में मार्च के महीने में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। मार्च में औसतन तापमान 1.86 डिग्री अधिक रहा। मार्च के महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में प्रभावी ढंग से गर्मी की शुरुआत कर दी है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने लगी थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव को जलवायु संकट से जोड़कर देखा जा सकता है। मार्च में हीटवेव की दो घटनाएं हुई है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Climate Change, global warming, summer, heat wave

Courtesy: News 18 Hindi

Antarctica

फोटो: Four Seasons

अंटार्कटिका में गर्मी बढ़ने से टूटा दिल्ली जितना बड़ा बर्फ का पहाड़

अंटार्कटिका में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है, जिस वजह से यहां दिल्ली जितना बड़ा पहाड़ टूट गया है। ये जानकारी अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने दी है। कोंगर आइस शेल्फ जो 1200 वर्ग किलोमीटर बड़ा है टूट गया है। अनुमान के मुताबिक ये दिल्ली से कुछ ही छोटा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका टूटना बताता है कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलेंगे।

शनि, 26 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Antarctica, Climate Change, Climate crisis, Climate

Courtesy: News 18 Hindi

Snake

फोटो: hmoob.in

दिल्ली में मिले दशकों पहले लुप्त हुए सीबोल्ड सांप, लेपर्ड गेको, आबोहवा के कारण हुई प्रजातियों की वापसी

दिल्ली में यमुना तट पर 70 से 100 साल पहले लुप्त हुए जानवर अब फिर से दिखने लगे है। नम भूमि पर मिलने वाला सीबोल्ड सांप, छिपकली की प्रजाति लेपर्ड गेको और बगुले की प्रजाति ब्लैक क्राउन नाइट हेरोन दिखी है। विशेषज्ञ इसे सकारात्मक संकेत मान रहे है। इन जानवरों की वापसी का कारण दिल्ली की साफ आबोहवा को माना गया है। यमुना जैव विविधता पार्क, अरावली पार्क और तिलपत वैली जैव विविधता पार्क  में ये बदलाव दिखे है।

गुरु, 03 मार्च 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: environment, Climate Change, Ecosystem

Courtesy: AmarUjala

Ocean

फोटो: BBC

जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र से कम हो रही ऑक्सीजन

जर्नल जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक समुद्र में डीऑक्सीजेनेशन हो रहा है, जिससे वर्ष 2080 तक 70% ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाएगी। समुद्र की ऑक्सीजन खत्म होने पर इसे वापस लाना असंभव होगा। समुद्र में फैले प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण समु्द्र गर्म हो रहे है और पानी का ऑक्सीजन कम हो रहा है। स्टडी में सामने आया कि अधिकतर कमी उस जगह हो रही है जहां सबसे अधिक मछलियां पाई जाती है।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: ocean pollution, Oceans, Climate Change, oxygen

Courtesy: AajTak News

Flood America

फोटो: USA Today

अमेरिका में आबादी बढ़ने से बढ़ेगा बाढ़ का खतरा: स्टडी

अमेरिका में अगर आबादी बढ़ी तो यहां बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ये जानकारी नेचर क्लाइमेट चेंज पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन से सामने आई है। शोधकर्ताओं ने इस संबंध मे चेतावनी भी जारी की है। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर भी इसका असर हो सकता है। अध्ययन में अमेरिका में बाढ़ के जोखिम का अनुमान लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी संपत्ति डेटा, समुदायों की जानकारी और बाढ़ अनुमानों का उपयोग किया है।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 06:25 PM / by रितिका

Tags: America, Floods, Climate Change

Courtesy: ABP Live

Global Warming

फोटो: New Scientist

तेज़ी से बढ़ रही है दुनिया मे गर्मी, सामने आई नई रिपोर्ट

मानव अपने स्वार्थ के लिए लगातार प्रकृति से खिलवाड़ कर रहा है। इसको लेकर एक अध्ययन सामने आया है। यह अध्ययन मशहूर साइंस जर्नल नेचर में छपा है।  इसके मुताबिक पिछले 150 साल में दुनिया का तापमान जितनी तेजी से बढ़ा है, उतना हिमयुग के बाद से 24 हजार सालों में नहीं बढ़ा था। इसके पीछे का कारण दुनियाभर में लगातार फैलते उद्योग हैं, जिस वजह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है, और गर्मी तेज़ी से बढ़ रही हैं।

सोम, 15 नवंबर 2021 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: global warming, Climate Change, Melted Ice

Courtesy: Aajtak News

Climate Change Patient

फोटो: The Indian Express

कनाडा में सामने आई क्लाइमेट चेंज की पहली मरीज

कनाडा में क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन से पीड़ित दुनिया की पहली मरीज सामने आई है। मरीज की उम्र 70 वर्ष है, जिसे सांस लेने में तकलीफ के अलावा डायबिटीज और दिल संबंधित गंभीर परेशानियां है। महिला की ऐसी हालत के लिए डॉक्टरों ने जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है। महिला की डायग्नोसिस रिपोर्ट में लिखा गया कि बीमारी कि वजह क्लाइमेट चेंज है। महिला का इलाज ब्रिटिश कोलंबिया में डॉक्टर काएल मेरिट ने किया है।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Climate Change, Canada, Human Interest stories

Courtesy: Navbharat Times

Climate Change

फोटोः NASA Climate Change

वर्ष 2020 में प्राकृतिक आपदाओं से भारत और चीन को हुआ सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान

संयुक्त राष्ट्र की 'स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन एशिया' रिपोर्ट के अनुसार बढ़ते तापमान के कारण महाद्वीप के हर क्षेत्र में प्रभाव पड़ा है। वहीं विश्व मौसम संगठन के मुताबिक वर्ष 2020 में जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण भारत को 6.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। साथ ही चीन को इसके कारण 17 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 एशिया के लिए सबसे गर्म वर्ष रहा है।   

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Climate Change, Natural Disasters, India, China

Courtesy: Zee News Hindi

Natural Disaster

फोटोः Punjab kesari

प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों के जीवन पर पड़ा बुरा प्रभाव

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ (आईएफआरसी) द्वारा सितंबर 18 को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 14 करोड़ लोगों के जीवन पर कोरोना महामारी के दौरान बाढ़, सूखा, तूफान और जंगल की आग से बुरी तरह असर पड़ा है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में 65 से ज्यादा और पांच से कम उम्र वाले 66 करोड़ लोग लू के चपेट में आए हैं। इस दौरान 17,242 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। 

रवि, 19 सितंबर 2021 - 03:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: National, environment, Climate Change, World