Greenhouse Gases Effect

फोटो: Food Business News

बढ़ती ग्रीन हाउस गैसों का अटलांटिक महासागर पर पड़ रहा है बुरा प्रभाव

ग्रीन हाउस गैसों में बढ़ोतरी के चलते अटलांटिक महासागर की जलवायु पर बुरा असर पड़ रहा है। हाल में की गई यूनिवर्सिटी ऑफ ऐरीजोना की रिसर्च के मुताबिक 1,250 सालों में जेट स्ट्रीम में बदलाव दर्ज किए गए हैं। दरअसल,जेट स्ट्रीम वातावरण में मौजूद जेट धारा में तेजी से घूमने वाली हवा की धाराओं में से एक है, जिसके बदलाव से मौसम और जलवायु पर प्रभाव पड़ता है। इसी के चलते अटलांटिक जेट स्ट्रीम की पोजिशन में बदलाव की संभावनाएं बढ़ गई है।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 09:20 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: Greenhouse gas emissions, Climate Change, Environmental Issues, Climate crisis

Courtesy: Navbharat Times

John Kerry Special Ambassador

फोटो: Navbharat Times

तीन दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष राजदूत

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन के विशेष राजदूत जॉन केरी सितंबर 12 को भारत आएंगे। जॉन केरी अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत में स्वच्छ ऊर्जा तथा वैश्विक जलवायु लक्ष्यों पर चर्चा करेंगे। जिस दौरान जॉन भारत में अपने समकक्षों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले भारत के पर्यावरण मंत्री उपेंद्र यादव ने भी जॉन केरी से स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिका के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्धता की बात कही थी।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 03:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: America, Climate Change, Environmental Issues, National

Courtesy: Jagran

Joe Binden and Xi Jinping

फोटो: Amar Ujala

जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच टेलीफोन पर औपचारिक बातचीत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने  सितंबर 9 को 90 मिनट तक फोन पर बातचीत की। बाइडेन की चीन के साथ अब तक की यह दूसरी औपचारिक बातचीत है। दोनों नेताओं ने साइबर सुरक्षा उल्लंघन, कोरोना वायरस से निपटने के लिए रणनीति, व्यापार नीति और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने कहा कि इस दौरान उन विषयों पर बात हुई जहां हमारे हित मिलते हैं और जहां हित नहीं मिलते है।

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 05:50 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: US- China Relationship, Bilateral Talk, Trade and Economy, Climate Change

Courtesy: PTI

Global warming

फोटो: Unsplus.com

जलवायु संकट पर संयुक्त राष्ट्र ने जारी की रिपोर्ट

अन्तर-सरकारी पैनल ने जलवायु परिवर्तन पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2030 तक औसतन तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मिल-जुलकर जलवायु त्रासदी को टाला जा सकता है लेकिन ये रिपोर्ट स्पष्ट करती है।इसमें देरी की गुंजाइश और कोई बहाना बनाने से भी काम नहीं चलेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक यदि साथ मिलकर काम करने पर अगले 20 से 30 वर्षों में इसे स्थिर किया जा सकता है।  

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 07:50 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Climate Change, UNO, Global Warning

Courtesy: News.un.org

Amazon Forest

फोटो: World Wildlife Fund

कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का स्त्रोत बन रहा अमेजन जंगल

ब्राजील के नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च के एक शोध के मुताबिक अमेजन जंगल में 2010 से 2019 में पिछले दशक की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हुआ है। यह शोध 2010 से 2018 के बीच हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड के के 600 नमूनों पर किया गया था। इसका बहुत बड़ा कारण बड़ी संख्या में वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन को भी माना जा रहा है। 

शनि, 17 जुलाई 2021 - 11:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Amazon forest, Climate Change, research, environment

Courtesy: News 18 Hindi

North Atlantic Right Whale

फोटो: Whale and Dolphin Conservation

नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल के सिकुड़ने का कारण बनता है इंसानी हस्तक्षेप

इंसानी हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन अब समुद्री जीवों के लिए संकट पैदा कर रहे हैं। जर्नल करंट बायोलॉजी में छपे एक शोध के मुताबिक जलवायु परिवर्तन और इंसानी हस्तक्षेप के कारण पिछले 3-4 दशकों में नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल के आकार में 3 फीट की कमी आई है। इसका असर इनके प्रजनन पर भी पड सकता है, जिससे इनका अस्तित्व भी संकट में आ सकता है। जबकि अब इस जीव की आबादी 400 से भी कम है।  

रवि, 06 जून 2021 - 08:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Whales, Marine Ecosystem, Climate Change, environment

Courtesy: Down to Earth

Rain

फोटो: The Indian Express

पिछले 10 सालों मे भूस्खलन, भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं में हुई 20 गुना बढ़ोत्तरी

जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले 10 सालों में मौसम की चरम परिस्‍थति वाली घटनाओं में 20 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। चरम परिस्‍थति वाली घटनाओं का आशय भूस्खलन, भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं से है। 10 वर्ष पहले जितनी बारिश तीन दिन में होती थी उतनी अब तीन घंटों में हो जाती है। प्रिपेयरिंग इंडिया फॉर एक्सट्रीम क्लाइमेट इवेंट्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2005-2020 तक सूखे से प्रभावित जिलों की संख्या 13 गुना बढ़ गई है।

शुक्र, 04 जून 2021 - 12:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: rainfall, heavy rains, landslide, Climate Change

Courtesy: Bhaskar News

rising temperature of earth

फोटो: WonderWorks

शोध: जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव खो रहे अपनी प्रजनन क्षमता

यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल के एक अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव अपनी प्रजनन क्षमता खो रहे हैं। बढ़ते तापमान की वजह से जीवों में नर बांझपन का असर बढ़ रहा है। यह अध्ययन नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च के अनुसार 43 फ्रूट फ्लाई (ड्रोसोफिला) प्रजातियों में लगभग आधी प्रजातियों के नरों में बांझपन हो गया है। जलवायु परिवर्तन से होने वाली प्रजनन… read-more

गुरु, 27 मई 2021 - 04:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: global warming, temperature rise, Climate Change, Endangered Species

Courtesy: Down To Earth

India has 43 out of 100 major cities facing risk

फोटो: History.com

विश्व के 100 शहरों में भारत के 43 शहर कर रहें पर्यावरण और जलवायु समस्याओं का सामना

विश्व में बढ़ते प्रदूषण, पानीविश्व में बढ़ते प्रदूषण, पानी की घटती सप्लाई, बाढ़, सूखा, तूफान और हीटवेव जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे 100 शहरों में से 43 शहर भारत और 37 शहर चीन के है। एनवायर्नमेंटल रिस्क आउटलुक 2021 की नई रिपोर्ट अनुसार पर्यावरण और जलवायु सम्बन्धी समस्याओं  के आधार पर 576 शहरों को श्रेणीबद्ध किया गया, जिसमें अधिक खतरे की सूचि में 100 शहरों में से 99 अकेले एशिया में है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 01:16 PM / by Shruti

Tags: Climate Change, water crises, Pollution, Research Report

Courtesy: Downtoearth News

Melting glaciers

फोटो: The Guardian

पिछले 30 साल में 50% बढ़ गई झीलों की संख्या, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 30 साल में दुनियाभर में ग्लेशियर पिघलने से बनी झीलों की संख्या 50% बढ़ गई है। रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट के जरिए ऐसी करीब 3,624 झीलों का पता चला है। इनमें से सबसे ज्यादा 2070 झीलें नेपाल में है। वहीं चीन में 1509 और भारत में ऐसी 45 झीलों का पता लगा है। क्लाइमेट चेंज के विशेषज्ञ प्रो.स्टीफन हैरिसन कहते हैं कि, 'कुछ झीलें बेहद खतरनाक स्तर पर है, ये कभी भी फूट सकती है'। 

सोम, 03 मई 2021 - 01:11 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: global warming, glacier meltdown, lakes, Climate Change

Courtesy: Dainik Bhaskar