Mukhtar Ansari

फोटो: India Today

मुख्तार अंसारी का केस लड़ने की फीस पंजाब सरकार नहीं उठाएगी: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुप्रीमकोर्ट में उत्तरप्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का केस लड़ने के लिए फीस के भुगतान को लेकर स्थिति पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा, 55 लाख की फीस राज्य सरकार के खजाने से वहन नहीं की जाएगी। मान ने ट्वीट किया, ''तत्कालीन गृहमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जेलमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से पैसा वसूल किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि भुगतान न करने की स्थिति… read-more

रवि, 02 जुलाई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, Cm bhagwant mann, fee, fight up, gangster mukhtar ansari case

Courtesy: ABP Live

Bhagwant Mann

फोटो: ThePrint

भगवंत मान सरकार मंत्रिमंडल का करेगी विस्तार, इन मंत्रियों को मिल सकता है पद

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार का पहला विस्तार जुलाई चार को किया जाएगा। शाम 5 बजे ये विस्तार होगा जिसमें कुल पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इन नए मंत्रियों के साथ कुल 15 मंत्री भगवंत मान कैबिनेट में हो जाएंगे। नए मंत्रिमंडल में डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा,  फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, अनमोल गगन मान को शामिल किया जा सकता है।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Bhagwant maan, Cm bhagwant mann, Punjab Government

Courtesy: NDTV News

Bhagwant Man

फोटो: India TV News

पंजाब के परिवारों को आज से मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को दी गई 'गारंटी' को पूरा कर रही है, अब जुलाई एक सर हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आप सरकार ने इससे पहले एक जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। मान ने कहा कि, 'हमारी सरकार ने पंजाब के इतिहास में एक नई मिसाल कायम की है।'

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, FREE ELECTRICITY, Cm bhagwant mann, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Aajtak News

bhagwant mann

फोटो: Hindustan Times

पंजाब के सीएम भगवंत मान को खाली करना होगा दिल्ली का बंगला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सांसद के तौर पर दिल्ली में मिले बंगले को खाली करना होगा। भगवंत मान मार्च में सांसद पद से अपना इस्तीफा दे चुके हैं मगर उन्होंने अबतक दिल्ली में आवंटित बंगला खाली नहीं किया है। इसके मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने अनधिकृत कब्जे को लेकर बेदखली की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं। हालांकि अबतक इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शुक्र, 27 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Cm bhagwant mann, loksabha

Courtesy: AajTak News

Bhagwant Man

फोटो: Jansatta

सीएम भगवंत मान ने की बेरोजगार युवाओं के लिए 25,000 रिक्तियों की घोषणा: पंजाब

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अप्रैल 23 को जानकारी देते हुए बताया, पंजाब सरकार ने 25,000 सरकारी नौकरी रिक्तियों का एलान किया है। यह एलान पंजाब के सीएम के रूप में मान की पहली कैबिनेट बैठक के बाद किया गया है। मान ने कहा, "कैबिनेट ने पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 रिक्तियों और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 रिक्तियों सहित 25,000 सरकारी नौकरियां प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया है।" इस संदर्भ में मान ने read-more

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Cm bhagwant mann, Punjab, unemployed youth, vacancies

Courtesy: The News Ocean